देवघर-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं की आवाज को मजबूत करना : श्वेता शर्मा
Image 2Image 3
देवघर: हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। आज स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के बैनर तले सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्वेता शर्मा, फूड क्राफ्ट इंस्टिट्यूट की व्याख्याता डॉ. श्वेता लिंगवाल, मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका शोभना सिंह, वार्ड पार्षद सोनी केशरी, चाँदनी चौधरी, वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि कुमार केशरी, संत माइकल एंग्लो विद्यालय के निदेशक डॉ. जय चंद्र राज व अन्य के करकमलों से 26 बालिका एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशरवानी समाज द्वारा झांकी में माँ सरस्वती की भूमिका में संत फ्रांसिस स्कूल की साक्षी केशरी, सीता की भूमिका में देवसंघ नेशनल स्कूल की शगुन कुमारी केशरी, माँ लक्ष्मी की भूमिका में काजल केशरी, रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में सनराइज द्वारिका ऐकाडमी की सोनम केशरी, निबंध लेखन में दीनबंधु उच्च विद्यालय की शिवानी झा, रॉक एंड रोल डांस ऐकाडमी की शांभवी केशरी, करों निवासी धाविका मनाली सिंह, देवघर संत फ्रांसिस स्कूल की वाणी प्रिया, एकलव्य पब्लिक स्कूल की निदेशिका रेखा कुमारी, मिथिला पेंटिंग विशेषज्ञ खुशबू सिंह, कृष्णापुरी निवासी समाजसेवी प्रियांशु प्रिया, दशरथ प्रसाद सिंह इंटरनेशनल स्कूल की प्रभारी प्राचार्या साक्षी सिंह, कास्टर्स टाउन निवासी समाजसेवी डॉ. रूपा कुमारी, अतिथिवृंद श्वेता द्वय, शोभना सिंह, दीनबंधु उच्च विद्यालय की मनीषा घोष, वार्ड सोनी केशरी, चाँदनी चौधरी एवं अन्य को मोमेंटो, डायरी, कलम देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्वेता शर्मा ने कहा- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम दान से लाभ है, जो सहयोग, समानता और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इसका मुख्य संदेश है कि जब हम महिलाओं को समान अवसर, शिक्षा और संसाधन प्रदान करते हैं, तो उससे केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और मानवता का विकास होता है, जिससे सभी को लाभ मिलता है। श्वेता लिंगवाल ने कहा-दान से लाभ थीम बताती है कि महिलाओं के उत्थान में योगदान देने से वे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र बनती हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। जब महिलाएं शिक्षित और सक्षम होती हैं, तो वे परिवार और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। शोभना सिंह ने कहा- इस वर्ष का थीम कौशल, समय और ज्ञान को साझा करने के माध्यम से, उदारता के साथ महिलाओं को आगे बढ़ाने पर जोर देती है। वार्ड पार्षद सोनी केशरी ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं की आवाज को मजबूत करना, समाज में फैले भेदभाव और रूढ़िवादिता को चुनौती देकर ऐसा बदलाव लाना है जिससे महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी और सम्मान मिले। रवि केशरी ने कहा- महिला दिवस की शुरुआत किसी एक दिन की घटना नहीं, बल्कि कई दशकों के संघर्ष का परिणाम है। डॉ. प्रदीप ने कहा- 1908 में न्यूयॉर्क शहर में लगभग 15,000 महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने के अधिकार के लिए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद 1910 में क्लारा जेटकिन ने कोपेनहेगन में एक सम्मेलन के दौरान 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मनाने का विचार पेश किया। जिसके बाद 1911 में पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में इसे मनाया गया। इसके बाद 8 मार्च 1917 को रूस की महिलाओं ने रोटी और शांति की मांग को लेकर ऐतिहासिक हड़ताल की, जिससे वहां की सरकार को महिलाओं को वोट देने का अधिकार देना पड़ा। इसी वजह से ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में चुना गया। 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दी और तभी से यह वैश्विक स्तर पर यह हर साल 8 मार्च को मनाया जाने लगा।
देवघर-के महेशमारा में डॉ. सुनील खवाड़े ने किया 'आरव गार्डन विवाह भवन' का उद्घाटन।
Image 2Image 3
देवघर: महेशमारा अवस्थित सुपर्ब स्कॉलर स्कूल के पास 'आरव गार्डन विवाह भवन' का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े के हाथों दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि महेशमारा जैसे पिछड़े क्षेत्र में इतनी सुविधाओं के साथ विवाह भवन का खुलना सिर्फ व्यवसाय नहीं बल्कि 'व्यवसाय के साथ समाजसेवा' भी हैं। जहाँ 10% आम छूट के साथ अति निर्धन व्यक्ति को कन्या के विवाह हेतु और अधिक छूट दी जा रही है। डॉ खवाड़े ने उम्मीद जताई कि यह विवाह भवन एक आदर्श विवाह भवन के रूप में स्थापित होगा जो गरीब और माध्यमवर्गीय परिवार के लिए एक वरदान साबित होगा। वहीं विवाह भवन के संचालक शैलेश खवाड़े, जो पेशे से एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं बल्कि समाज की सेवा करना है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में शादी-विवाह जैसे आयोजनों में अत्यधिक खर्च हो जाता है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। इसी सोच के साथ आरव गार्डन विवाह भवन की स्थापना की गई है, ताकि कम बजट में भी परिवार भव्य और यादगार आयोजन कर सकें। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से आशीष झा, दिनेश खवाड़े, सुरेश खवाड़े, शैलेश खवाड़े, रवि खवाड़े, अभिषेक खवाड़े, सुधाकर दत्त द्वारी, सुबोध मिश्रा, आर्यन राज, आरव कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देवघर के जसीडीह चरखीपहाड़ी मैदान में प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन।
Image 2Image 3
देवघर: जसीडीह आज 26 फरवरी, 2026 को जसीडीह थाना अंतर्गत चरखीपहाड़ी मैदान में चरखीपहाड़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। आज का उद्घाटन मैच मलहारा इंडिया एवं रांगा मोड़ बुलडोजर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि आदर्श लक्ष्य ने मैदान में पहुंचकर सिक्का उछालकर टॉस कराया, जिसमें रांगा मोड़ बुलडोजर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मलहारा इंडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए 134 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांगा मोड़ बुलडोजर की टीम निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और अंततः मलहारा इंडिया की टीम ने 34 रनों से जीत दर्ज कर उद्घाटन मैच अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदर्श लक्ष्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। तथा खेल से युवाओं में अनुशासन, एकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं तथा इसका फाइनल मुकाबला आगामी 8 मार्च, 2026 को खेला जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य ओम प्रकाश, तूपलाल, कामेश्वर, रंजन, बिमल, महावीर, किशन के साथ युवा नेता कुंदन शर्मा, नयन राज साहनी, सच्ची झा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
देवघर के जैन मंदिर की सभागार में रवींद्र जैन की जयंती पर लोक संगीत पर आधारित फिल्मी गीतों पर चर्चा होगी।
Image 2Image 3
देवघर: 26 फरवरी मौलिक फिल्म्स और देवघर जैन समाजके संयुक्त तत्वावधान में सुप्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार एवं गायक पद्मश्री रवींद्र जैन की जयंती के अवसर पर गीतों की गोष्ठी *जब दीप जले आना* (रवींद्र जैन के लोक संगीत पर आधारित गीतों की प्रस्तुति और चर्चा) का आयोजन 28 फरवरी 2026 को स्थानीय श्री दिगम्बर जैन मंदिर के प्रेक्षागृह में संध्या छह बजे से हो रहा है। उपर्युक्त अवसर पर मुख्य अतिथि प्रख्यात चित्रकार एवं मूर्तिकार मार्कण्डेय जजवाड़े, विशिष्ट अतिथि मदर्स टच स्कूल की निदेशक डॉ रूपाश्री, श्वेत पत्र के संपादक कमलेश तुलस्यान, गायक, अभिनेता एवं संगीतकार सुरेश आनंद होंगे और अध्यक्षता झारखंड राज्य दिगम्बर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन करेंगे। कार्यक्रम की भूमिका मौलिक फिल्म्स के निदेशक शत्रुघ्न प्रसाद प्रस्तुत करेंगे तो प्रस्तोता गीतकार एवं लेखक अनिल कुमार झा , धन्यवाद ज्ञापन सचिव , देवघर जैन समाज सुरेश पाटनी और सूत्र संचालन लेखक एवं पत्रकार उदयेश रवि करेंगे। कार्यक्रम रवींद्र जैन द्वारा लोक संगीत के आधार पर रचित फिल्मी गीतों पर केंद्रित होगा।
देवघर-शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन, सीजन-11 के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
Image 2Image 3
देवघर: की पावन भूमि पर आयोजित शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन, सीजन-11 के परिणाम की घोषणा के बाद एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी ग्रुप के विजोताओं को सम्मानित किया गया। देवघर आई ए एस अकादमी में आयोजित इस समारोह में सुप्रभा शिक्षा स्थली एवं ब्लू बेल्स के निदेशक प्रेम कुमार, भारती विद्यापीठ की प्राचार्या सुनीता सिंह, संत कोलम्बस स्कूल के प्राचार्य गौरव शंकर, आशा इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका कुमारी स्नेहलता, शहर परिक्रमा के संपादक प्रमेश कुमार वर्मा के हाथो सभी विजताओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रेम कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हजारों छात्र छात्राओं को एक साथ शहर के के. के. एन. स्टेडियम में शिरकत करते देख बहुत सुकून होता है। यह प्रतियोगिता बच्चों में उत्साह का संचार करती है। यही कारण है कि बच्चे मोबाइल की दुनिया छोड़ शहर परिक्रमा के प्रतियोगिता में शिरकत करने आए होते हैं। सुनीता कुमारी ने कहा कि इतने बड़े प्रतियोगिता में हजारों बच्चों के बीच रैंक लाकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी बच्चे अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं। गौरव शंकर ने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र इस प्रतियोगिता के पहले सीजन से ही इसमें हिस्सा लेते रहे हैं, जिसका की अभी 11वां सीजन चल रहा है। बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह रहता है। अमित कुमार ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग जरूर लेना चाहिए ताकि उनका प्रतिस्पर्धात्मक विकास हो सके। प्रमेश कुमार वर्मा ने कहा कि जो प्रतिभागी इस बार पुरस्कार पाने से थोड़ा पीछे रह गए, वे भी उतने ही सराहनीय हैं, क्योंकि वो किसी से कमतर नहीं बल्कि प्रतियोगिता के मापदंडों और निर्णायकों के सामने 'सीमित पुरस्कार' के नियमों ने उन्हें पुरस्कार पाने से वंचित कर दिया। उन्हें आगे और मेहनत करने की आवश्यकता है। जानकारी हो कि इसके पूर्व 31 जनवरी को के. के. एन. स्टेडियम में शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन, सीजन-11 का आयोजन किया गया था, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के हजारों बच्चों ने भाग लिया था। उन्ही प्रतिभागियों को मुख्य निर्णायक नरेन्द्र पंजियारा के निर्णयानुसार सम्मानित किया गया।
देवघर-सुप्रभा शिक्षा स्थली विलियम्स टाउन देवघर को एआई रेडी स्कूल पहला सर्टिफाइड के रूप में मिली मान्यता।
Image 2Image 3
देवघर: प्रतिनिधि। डिजिटल एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सुप्रभा शिक्ष स्थली को एआई रेडी स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय को यह सम्मान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षा को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए दिया गया है। विद्यालय के निदेशक प्रेम कुमार ने बताया कि झारखंड के देवघर जिला में पहला एआई रेडी सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ जहां विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही एआई, डिजिटल लर्निंग एवं आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एआई आधुनिक समय की क्रांतिकारी तकनीक है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं अनुसंधान के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है। एआई रेडी स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मिलने पर हर्ष जताते शिक्षक। से संबंधित आयोजित मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं 15 शिक्षकों ने सफलतापूर्वक भाग लिया। इस उपलब्धि के आधार पर विद्यालय को एआई रेडी स्कूल का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा सफल विद्यार्थियों को एआई बैज भी दिए गए। विद्यालय में एआई लैब के संचालन में शिक्षकों एवं तकनीकी टीम का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही साथ पूरा विद्यालय परिवार के द्वारा जिओ टीम के प्रति आभार प्रकट किया।
देवघर-नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड नं 27 में प्रियंका देवी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन, विकास के बड़े वादों के साथ हुंकार।
Image 2Image 3
देवघर: नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 27 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को बधा मोहल्ला, पीपल गाछ काली मंदिर के समीप वार्ड 27 की प्रत्याशी प्रियंका देवी (ध्रुव प्रसाद साह की धर्मपत्नी) के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र ठाकुर, संजय प्रसाद साह, पूर्व प्रत्याशी कविता देवी एवं लोकप्रिय प्रत्याशी प्रियंका देवी सहित चार नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रियंका देवी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा। मौके पर मौजूद नारायण सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव 2026 के मुहाने पर खड़े होकर सभी को एकजुट होकर वार्ड 27 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियंका देवी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। प्रियंका देवी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड 27 को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। उन्होंने साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, हर गली में पक्की सड़क, नियमित जलापूर्ति, जलनिकासी के लिए सुदृढ़ नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था का वादा किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वार्ड में महिला समूहों को सशक्त किया जाएगा, युवाओं के लिए कौशल विकास शिविर लगाए जाएंगे और बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास होगा। साथ ही वृद्धजन पेंशन, विधवा पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग से मिलने वाली राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों में किया जाएगा और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में आकाश कुमार, मनोज कुमार यादव ,रंजीत कुमार वर्मा ,अमन कुमार, सुरेंद्रनाथ ठाकुर, नित्य कर्मकार, नेताजी सुभाष जागृति मंच के नगर अध्यक्ष गौतम कर्मकार, युवा समाजसेवी उत्तम राय,राजू राउत,शालो सिंह, कविता देवी, पिंकी देवी,सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। अंत में प्रियंका देवी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे विकास और पारदर्शिता के नाम पर उन्हें अपना समर्थन दें और वार्ड 27 को एक आदर्श वार्ड बनाने में सहयोग करें।
देवघर- के एक होटल के सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Image 2Image 3
देवघर: स्थानीय अंजुला मेंशन के सभागार में शुक्रवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता शुभम कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवाओं के अंदर संवाद की क्षमता को प्रखर बनाने के लिए विभिन्न सत्रों व विषयों के माध्यम से नेतृत्व को विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी संजय मालवीय जी,शुभम कुमार जी,सौरभ झा जी,गौरव राज जी,अनुज त्यागी जी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। शुभम कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए कार्यक्रम के रूप रेखा को उपस्थित युवाओं के बीच रखा वहीं सौरभ झा जी ने झारखंड के वर्तमान शैक्षणित,सामाजिक व अन्य विषयों को विस्तृत रूप से युवाओं के बीच रखा संजय मालवीय जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। दूसरे सत्र में ओपन माइक के माध्यम से युवाओं के मन की बात उनसे जुड़े समस्याओं को मंच पर रखने का अवसर दिया गया साथ ही दीपक सिंह, उत्तम राय, नेहा सिंह राजपूत,शिवानी कुमारी, महेश कुमार एवं कुणाल राय ने अपने विचार रखें। अंतिम सत्र में बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति प्रस्तुत किया गया । उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास करने व उन्हें शैक्षणिक,सामाजिक तथा अन्य विषयों पर अपनी आवाज को प्रखरता से रखने के लिए तैयार करना था। वर्तमान में नगर निकाय के चुनाव में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करते हुए नगर के विकास के लिए सही प्रत्याशी का चयन के लिए आग्रह किया गया। कार्यक्रम लगभग दो सौ की संख्या में युवा छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज चौधरी,विनय राय,प्रीतम कुमार गोलू,राजीव रंजन,पांडव यादव, कमलेश वर्मा,अभिजीत सिंह राजपूत,शुभम खवाड़े, गौरव झा, प्रवीण कुमार, प्रीतम भारद्वाज अनुज राय, कुंदन कुमार, रितेश राय ,रूपेश राय, अमित कुमार, रिंकेश कुमार, शुभम कुमार,केशव, अमित,राजा की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देवघर- नगर निकाय चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी नागेंद्र नाथ बलियासे का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज।
Image 2Image 3
देवघर: नगर निकाय चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी नागेंद्र नाथ बलियासे का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भूरभूरा मोड़, बलसरा, जूनपोखर, कालीराखा, राममंदिर रोड, बड़ी मस्जिद, दुर्गापुर, थाड़ी, दुलमपुर एवं चित्तोलोढ़िया क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जगह-जगह फूलमालाओं से अभिनंदन किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान नागेंद्र नाथ बलियासे ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं—सड़क, पानी, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं—को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए उन्हें समर्थन दें, ताकि पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन स्थापित किया जा सके। अभियान में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे समर्थकों में उत्साह का माहौल है। जनसंपर्क के दौरान मिले अपार समर्थन से कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
देवघर-गंगा विश्व शांति सद्भावनाधाम में विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 18 से, होंगे कई कार्यक्रम।
Image 2Image 3
देवघर: में महान पूर्वज ऋषि मुनियों को इस देव ऋषि संस्कृति, महान संस्कारों, उदार चरित्रों, मानवीय गुणों के कारण जो भारत विश्व गुरू पद पाया उन देवीय मानवीय मूल्यों की पुर्नस्थापना द्वारा भारत माता की स्वाभिमान की रक्षा हेतु पराम्बा परब्रह्म की असीम अनुकंपा से 21 वर्षों तक अन्न जल त्याग कर, सिले वस्त्र त्यागकर, गो-दुग्ध का पान कर, 13 वर्षों तक मौन व्रत में रहे ऐसे विश्व गुरू हिमालय के तपो योगी श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ राष्ट्रीय संत ब्रह्मर्षि डॉ. दुर्गेशाचार्य महाराज एवं 13 वर्ष की अल्पायु से श्रीमद् भागवत, देवी भागवत, शिव महापुराण, रामकथा के ममज्ञ भागवत भूषण आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री जिन्हें देश में सैंकड़ों कथाएँ करने का सौभाग्य प्राप्त है। ऐसे पूज्य सद्‌गुरू के कृपा पात्र शिष्य के पावन सानिध्य में सन् 2021 में गंगा विश्वशांति स‌द्भावना धाम, बैद्यनाथधाम संस्था की स्थापना की गई जिसमें श्री श्री राधा कृष्ण, माँ जगदम्बा एवं भगवान शिव की तीन मंजिला मंदिर का निर्माण 5 करोड़ की लागत से 4.5 वर्ष की अवधि में किया गया है। दक्षिण भारतीय कलाकृति एवं बिहार के समस्तीपुर जिले के कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य मंदिर बाबाधाम में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। संस्था का उद्देश्य हिमालय से गंगासागर तक गंगा-यमुना स्वच्छ अभियान एवं समग्र भारत राष्ट्र में विश्वात्मा पराम्बा गंगा-राष्ट्रमाता गौमाता-गौरी (कन्या-नारी) मठ मंदिर तीर्थ रक्षा अभियान-देवऋषि संस्कृति संस्कार बचाओ-युवाओं को नशा मुक्त कर संस्कारित कर कर्मयोगी बनाना, निर्धन विद्यार्थी शिक्षा, निर्धन कन्या विवाह, दिव्यांग रोगी, बीमार सेवा, असहाय अनाथ सेवा, वृद्ध सेवा, दैवीय प्राकृतिक आपदाओं के शमन हेतु प्राकृतिक पर्यावरण ओजोन परत बचाने हेतु पेड़ पौधे लगाना, शुद्ध गाय घी, प्राकृतिक जड़ी बूटियों, वन औषधियों समिधाओं से हवन, सरहद में देश के अमर सपूतों 'अमृतस्य पुत्राः' के जय विजय एवं राष्ट्रीय एकता व अखंडता समरसता हेतु विश्वशांति सद्भावना महायज्ञों द्वारा समग्र भारत विश्व में सनातन धर्म पुर्नस्थापना है। परम सद्‌गुरु डॉ० दुर्गेशाचार्य जी महाराज के इस पुनीत राष्ट्रव्यापी सनातन जन जागृति अभियान में आप सपरिवार जुड़कर मानव जीवन सफल सार्थक बनाकर पुण्य के भागी बने। दिनांक-18 फरवरी दिन बुधवार से 26 फरवरी 2026 तक श्री श्री राधा-कृष्ण, माँ जगदम्बा एवं भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें चार वेद एवं गंगा अष्टादश महापुराण श्रीमद् भागवत कथा का राष्ट्रीय संत ब्रह्मर्षि डॉ. दुर्गेशाचार्य महाराज एवं ममज्ञ भागवत भूषण आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री का प्रवचन होगा। महोत्सव का शुभारंभ 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार को प्रातः 8 बजे 2100 कन्या एवं महिलाएं के द्वारा भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी। 20 फरवरी दिन शुक्रवार 2026 को शुभ लग्नानुसार प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। 18 से 26 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से नित्य पूजन, मूल पाठ, हवन आदि का उत्तराखण्ड से 251 विद्वान पंडितों के द्वारा सम्पन्न होगा। श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन अपराह्न 1:30 से संध्या 6 बजे तक आयोजन होगा। संध्या 6 बजे से प्रतिदिन वृन्दावन धाम उत्तरप्रदेश के कलाकारों द्वारा रासलीला कार्यक्रम का आयोजन होगा। संध्या 7:30 बजे से प्रतिदिन भागवत महाप्रसाद भंडारा का आयोजन रात्रि 10:30 बजे तक होगा। अतः आप सनातन धर्म प्रेमी महानुभाव सपरिवार इष्ट‌मित्रों सहित इस विश्व लोक कल्याणकारी यज्ञ का मुख्य यजमान बनकर अपनी सेवा सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रमानुसार कथा श्रवण एवं पराम्बा-राधा कृष्ण मंदिर दर्शनार्थ सादर सप्रेम आमंत्रित हैं। मोके पर संस्था के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, बिहार-झारखण्ड के संयोजक कृष्ण कन्हैया राय, उपाध्यक्ष अजित कुमार राय, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रणजीत झा, विजय कुमार राय, ब्रजेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार (टींकू जी) कुणाल राय, संजीव कुमार सिंह, राजीव नयन प्रसाद सिंह, गौरव कुमार, सुधांशु कुमार राय, स्वपनिल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।