माता-पिता की सेवा से ही ईश्वर की कृपा संभव: संतोष जी महाराज
जौनपुर । माता-पिता की सेवा करने से जीवन में सुख, शांति, सफलता, आयु, विद्या, बल और यश मिलता है, साथ ही ईश्वर की कृपा होती है और आत्मिक संतोष की प्राप्ति होती है; यह धरती पर स्वर्ग के समान है और इसे भगवान की सेवा से भी बढ़कर माना जाता है। इससे समाज में अच्छे संस्कार और आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। बदलापुर थाना अंतर्गत स्थित कमालपुर गांव में आयोजित श्रीमद भागवत धर्म कथा के दूसरे दिन कथा व्यास से बोलते हुए अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक संतोष जी महाराज ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अपमान करके कोई व्यक्ति आगे नहीं बढ़ सकता। मुख्य यजमान के रूप में दुर्गावती तिवारी पत्नी राधेश्याम तिवारी तथा कमलेश तिवारी पत्नी घनश्याम तिवारी प्रतिदिन पूजा और आरती कर रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन लाल बिहारी तिवारी, डॉ राजेश्वर तिवारी और समस्त तिवारी परिवार की तरफ से किया गया है। जयप्रकाश तिवारी, प्रमोद तिवारी ,नरेंद्र ,विनय, मनोज, संजय, अरविंद, संतोष, आनंद, शिवम, आकाश, आशीष, अथर्व, आयुष ,सांची तथा प्रेया आगंतुकों का स्वागत सम्मान कर रहे हैं। कल कथा के पहले दिन सांसद सीमा द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, त्रिवेणी तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, अशोक तिवारी, नंदलाल, रामपाल तिवारी, रवींद्र तिवारी, महेंद्र तिवारी, दशरथ यादव, पंडित यादव, दिनेश तिवारी, नन्हकू तिवारी शामिल हुए। आज की कथा में उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, बंशीधर तिवारी,रामकृष्ण दुबे, रंगराज दुबे, बद्री दुबे ,पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ शुक्ला, अखिलेश दुबे,अशोक कुमार पांडे, हृदय प्रकाश तिवारी, शशिधर तिवारी, रामफेर पांडे, सागर दुबे, जोखन प्रसाद तिवारी, लालता प्रसाद तिवारी, रमेश तिवारी, काशीनाथ तिवारी, पन्नालाल तिवारी, सुभाष सेठ, संतोष दुबे, अच्छे लाल दुबे आदि का समावेश रहा।
![]()

जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में जौनपुर जनपद के बदलापुर विकास खंड अंतर्गत तुलापुर निवासी उत्कर्ष मिश्रा ने 337वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उत्कर्ष मिश्रा, चन्द्रेश मिश्रा के पुत्र हैं। उनके पिता बरेली में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने के लिए कोचिंग सेंटर संचालित करते हैं, जबकि उनकी माता शशिकला मिश्रा गृहिणी हैं। उत्कर्ष ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की है। सिविल सेवा परीक्षा में उनका ऐच्छिक विषय भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग ही था। उनकी स्कूली शिक्षा बरेली जनपद से आईसीएसई बोर्ड से हुई है। यह उनका पांचवां प्रयास था। इससे पहले भी वे साक्षात्कार तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन से बाहर हो गए थे। इस बार उन्होंने सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उत्कर्ष के छोटे भाई हर्ष मिश्रा भी आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुके हैं। उत्कर्ष की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
जौनपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मानव धर्म शास्त्र के रूप में विश्वविख्यात “यथार्थ गीता” के प्रणेता संत शिरोमणि पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्य और जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता और रेल मंत्रालय के निवर्तमान माननीय सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह ने आज शिष्टाचार मुलाकात कर होली की आत्मीय बधाई और उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलमय शुभकामनाए प्रेषित की।
जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के सलेखनपट्टी गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल यादव नहीं रहे। 70 वर्ष की अल्पायु में रविवार को जिले के एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें लिया। उनका अंतिम संस्कार पिलकिछा श्मशान घाट पर कर दिया गया। बड़े पुत्र आत्माराम यादव ने मुखाग्नि दी। स्व यादव अपने पीछे तीन पुत्र आत्माराम, जयमंगला और संतोष यादव सहित पुत्र वधुएं, पौत्र,पौत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए। उनकी एक पुत्र वधू श्रीमती पुष्पा यादव परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। निधन से आहत शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंच रोते बिलखते स्वजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ओमप्रकाश दूबे बाबा, युवा नेता दिनेशकांत यादव, रवीकांत यादव, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, शिवम सिंह, राजबहादुर, शीतला गुप्ता, सागर गुप्ता, सीताराम सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित गढ़ा गोपालापुर निवासी देवी प्रसाद तिवारी पुत्र प्यारे लाल तिवारी (उम्र 62 वर्ष) के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 2 साल पहले वे हिंडाल्को में मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुए थे और जौनपुर शहर में रह रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्रों आशुतोष और आदित्य के अलावा दो पुत्रियां और बड़े भाई अरुण कुमार तिवारी और उनका परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, पूर्व प्रधान कृष्णदेव दुबे, महंत राज तिवारी, पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी, अनिल दुबे, प्रधान हर्षू पाठक, अमरनाथ तिवारी, डॉ विजय शंकर तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, संजय दुबे, पूर्व प्रधान सुशील तिवारी, काशी तिवारी, श्रवण तिवारी, इंद्रावती तिवारी, आनंद तिवारी, पत्रकार शिव पूजन पांडे, विनय तिवारी, शिव प्रकाश तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
1 hour and 21 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1