स्वर्ग से भी बड़ा होता है मां का स्थान : पंडित धर्मराज तिवारी

जौनपुर। मां प्रत्यक्ष ईश्वर होती है, जो न सिर्फ हमें पैदा करती है अपितु हमारा पालन पोषण करती है और हमारी बुराइयों को नष्ट करने का काम करती है। यही कारण है कि मां का स्थान स्वर्ग से बड़ा माना गया है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित घनश्यामपुर में प्रमोद कुमार तिवारी के यहां आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास से बोलते हुए प्रख्यात पंडित धर्मराज तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि माँ का महत्व हमारे जीवन में सांसों की तरह है; वह पहली गुरु, निस्वार्थ प्रेम की मूरत और भावनात्मक सहारा होती हैं। वे निस्वार्थ भाव से पालन-पोषण, शिक्षा और संस्कार देती हैं, जो हमें जीवन की चुनौतियों से लड़ने और एक बेहतर इंसान बनने के लिए सक्षम बनाते हैं।

माँ के बिना जीवन अधूरा और स्नेहविहीन होता है। 5 मार्च से प्रारंभ कथा का समापन 11 मार्च को होगा। 12 मार्च को हवन महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। मुख्य यजमान के रूप में प्रमोद कुमार तिवारी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी प्रतिदिन पूजा अर्चना और आरती कर रहे हैं। परिवार की तरफ से अशोक कुमार तिवारी और अजय कुमार तिवारी आए हुए लोगों का स्वागत सम्मान कर रहे हैं। आज की कथा में उपस्थित प्रमुख लोगों में कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, डॉ ओमप्रकाश तिवारी, रामकृष्ण दुबे, पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ विनोद मिश्र ,वीरेंद्र सिंह, रामसागर सिंह,राजेंद्र तिवारी, गोरखनाथ गुप्ता, सुरेश चंद तिवारी, पारसनाथ गुप्ता, शिवपूजन बरनवाल, हरिओम बरनवाल, अच्छेलाल मिश्र, शंभू नाथ मिश्र, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि का समावेश रहा।
प्राथमिक विद्यालयों के 5000 बच्चों को निशुल्क शिक्षण व खेलकूद सामग्री वितरण

जौनपुर। जनपद के युवा समाजसेवी सतीश जयकृष्ण तिवारी द्वारा 7 मार्च को सुबह 10 बजे से कंपोजिट विद्यालय, शाहपुरशानी के प्रांगण में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 25 विद्यालयों के करीब 5000 बच्चों को निशुल्क शिक्षण व खेलकूद सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अभिनेता मनोज तिवारी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रमेश चंद्र मिश्र, सम्मानित अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्वागतकर्ता के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सतीश तिवारी द्वारा पिछले 3 वर्षों से निस्वार्थ भाव से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ विजय शंकर तिवारी करेंगे।
वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद सिंह के निधन से क्षेत्र में फैली शोक की लहर

जौनपुर। जनपद के खुटहन थानांतर्गत स्थित गजेन्द्रपुर गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद सिंह का बुधवार की रात उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। वह लगभग छह माह से अस्वस्थ चल रहे थे। तीन दिनों पूर्व दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से चिकित्सकों की सलाह पर  घर लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार पिलकिछा श्मशान घाट पर कर दिया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र पूर्व प्रधान सत्येन्द्र सिंह टिबलू ने दिया। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक छा गया। स्व श्री सिंह अपने पीछे दो पुत्र बृजेश सिंह बब्लू व सत्येन्द्र सिंह सहित पुत्र वधुएं और पौत्र पौत्री से भरापुरा परिवार छोड़ गए। अरुण कुमार सिंह प्रबंधक,आनंद जी महराज छोटी काशी, देवेंद्र सिंह प्रधानाचार्य, प्रताप सिंह, विनोद सिंह, शिवप्रसाद सिंह,संजय सिंह, परमात्मा सिंह,जग्गू सिंह, पूर्व प्रधान संजय यादव, शंकर सिंह, सुभाष सिंह आदि सहित तमाम शुभचिंतक उनके घर पहुंच स्वजनों को ढांढस बंधाया।
अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का होली मिलन समारोह सम्पन्न

जौनपुर। सामाजिक धार्मिक , चिकित्सक, किन्नर एव अन्य क्षेत्र में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा नई कार्यकारिणी घोषणा के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के एक हॉल में सम्पन्न हुआ! कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ शकुन्तला यादव, डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ अजय कुमार दूबे रीता जायसवाल, नागेंद्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया, कार्यक्रम में  शिव तांडव स्त्रोत मेनका सिंह और राधा कृष्ण होली गीत नीलम मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया! अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट  के संरक्षक के द्वारा नए सदस्यों के साथ नई समिति अधिवक्ता समिति का गठन किया गया जिसके लिए शरद कुमार जायसवाल को अध्यक्ष घोषित किया गया, समाजसेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि, सचिव क्षमा सिंह, शिक्षक समिति के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सचिव नीलम मिश्रा, डॉ पूनम सिंह, किन्नर समिति की अध्यक्ष पायल किन्नर सचिव डॉली जोशी, के साथ सभी समितियों के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई  | कार्यकारिणी घोषणा के उपरांत एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पारम्परिक मिष्ठान के साथ होली पर्व की बधाई प्रेषित की गई |

संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति में शामिल होली का महत्व सबसे ज्यादा है, ऐसे पूरे भारत में होली मनाया जाता है, लेकिन यूपी-बिहार में होली का महत्व अलग है. फागुन का महीना चढ़ते ही गांव-गांव होली गवाने लगता है. लोग पूरे महीने होली में ढोल झाल मजीरा लेकर बजाते झूमते रहते है. राजनीतिक पार्टियां भी जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन करती है. !

डॉ शकुंतला यादव  ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। डॉ समर बहादुर सिंह ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए।   

डॉ अजय कुमार दूबे ने कहा कि हमे होली का पर्व सबसे मिलकर और बिना की नुक़सान के साथ प्राकृतिक रंगों के साथ मनाये हानिकारक केमिकल्स युक्त रंगों से दूर रहे! संरक्षक रीता जायसवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह हो महिलाएं भाग ना ले ऐसा हो नहीं सकता. महिलाओं की टोली ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और एक दूसरे से रंग अबीर लगा कर बधाई दी. साथ ही होली के गीत पर खूब ठुमके लगाए ! ट्रस्ट परिवार के द्वारा सभी को अंत में उपहार देकर होली के लिए बधाई दिया गया! कार्यक्रम का संचालन सागर सोलंकी ने और आभार राधिका सिंह ने किया.!

कार्यक्रम में  पूनम सिंह अर्चना सिंह, सरोज गुप्ता,   शिवांगी खरे,कनक सिंह, डॉ साधना मौर्य, सीमा गुप्ता,दीपक श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, रेनू अग्रहरि, किरन किन्नर, ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्यों के साथ  नीरज शाह, रामजी सिंह, सुधांशु विश्वकर्मा, अंजनी मिश्रा, पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे!
वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल यादव के निधन से शोक की लहर
जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के सलेखनपट्टी गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल यादव नहीं रहे। 70 वर्ष की अल्पायु में रविवार को जिले के एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें लिया। उनका अंतिम संस्कार पिलकिछा श्मशान घाट पर कर दिया गया। बड़े पुत्र आत्माराम यादव ने मुखाग्नि दी। स्व यादव अपने पीछे तीन पुत्र आत्माराम, जयमंगला और संतोष यादव सहित पुत्र वधुएं, पौत्र,पौत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए। उनकी एक पुत्र वधू श्रीमती पुष्पा यादव परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। निधन से आहत शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंच रोते बिलखते स्वजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ओमप्रकाश दूबे बाबा, युवा नेता दिनेशकांत यादव, रवीकांत यादव, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, शिवम सिंह, राजबहादुर, शीतला गुप्ता, सागर गुप्ता, सीताराम सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
देवी प्रसाद तिवारी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित गढ़ा गोपालापुर निवासी देवी प्रसाद तिवारी पुत्र प्यारे लाल तिवारी (उम्र 62 वर्ष) के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर  दौड़ गई। 2 साल पहले वे हिंडाल्को में मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुए थे और जौनपुर शहर में रह रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्रों आशुतोष और आदित्य के अलावा दो पुत्रियां और  बड़े भाई अरुण कुमार तिवारी और उनका परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, पूर्व प्रधान कृष्णदेव दुबे, महंत राज तिवारी, पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी, अनिल दुबे, प्रधान हर्षू पाठक, अमरनाथ तिवारी, डॉ विजय शंकर तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, संजय दुबे, पूर्व प्रधान सुशील तिवारी, काशी तिवारी, श्रवण तिवारी, इंद्रावती तिवारी, आनंद तिवारी, पत्रकार शिव पूजन पांडे, विनय तिवारी, शिव प्रकाश तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के 61 वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

जौनपुर। युवा देश के स्वर्णिम भविष्य हैं। देश सशक्त और आत्मनिर्भर बने, इसके लिए युवाओं को नशा ,निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहना होगा। देश की प्रतिष्ठित महाविद्यालय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ के दो दिवसीय 61 वें वार्षिकोत्सव *विहंगम 2026* के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए देश के जाने माने उद्योगपति तथा प्रख्यात समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े संकल्प के साथ अपनी मंजिल को तय करने के लिए लगातार मेहनत करें। दूर दृष्टि, पक्का इरादा और अनुशासन ही इंसान को कामयाब बनाता है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय हमेशा से ही जनपद का गौरव रहा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां के विद्यार्थी आने वाले दिनों में समाज और राष्ट्र को मजबूत करने की दिशा में सार्थक भूमिका प्रस्तुत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जयसिंह ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा सम्मानित अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह तथा उप प्राचार्य प्रोफेसर इंदु प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का शुभारंभ  सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद कला, विज्ञान, वाणिज्य तथा शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों द्वारा परेड मार्च का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह के हाथों महाविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और भेंट वस्तु देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा मशाल दौड़ तथा 800 मीटर रेस का भी भव्य आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ.सीमा सिंह, क्रीड़ा प्रभारी मेजर डॉ सत्य प्रकाश सिंह समेत महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक कुंवर जय सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।
संस्थापक दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर पुरस्कृत किए गए मेधावी विद्यार्थी
जौनपुर।  टीडीपीजी कॉलेज में संस्थापक दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर  आयोजित महाविद्यालय के विभिन्न  कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी  छात्र-छात्राओं को प्रबन्ध समिति और प्राचार्य द्वारा, पुरस्कार और मेडल प्रदान किया गया । पुरस्कार प्राप्त होते ही  छात्र  छात्राओं के चेहरे खिल उठे । मेधावी छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए बहुत  ही  गौरवपूर्ण  क्षण है इस महाविद्यालय में  अध्ययन करना बहुत ही सुखद अनुभूति रही, यहां का अनुशासन, शिक्षण, पाठ्यसहगामी क्रियायें, खेलकूद की सुविधाओं से  विद्यार्थी   अच्छे से अच्छा करने हेतु निरन्तर प्रेरित होते रहते हैं। ज्ञात हो कि अंजली तिवारी सुपुत्री सुरेश तिवारी ने एम.एससी. बाॅटनी प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त की। संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी  संपन्न हुआ  जिसमें  सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, होली गीत,  नाटक, देश भक्ति गीत  आदि विभिन्न तरह के  कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्री प्रकाश सिंह, प्रबन्धक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंध समिति सदस्य श्री प्रकाश सिंह, डॉ राजीव कुमार सिंह,पूर्व प्राचार्य डॉ माधुरी सिंह,  प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह  आदि उपस्थित थे। सांस्कृतिक समारोह का संचालन प्रोफेसर  सुषमा सिंह ने किया  पुरस्कार वितरण समिति   के संयोजक प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र धर दुबे ने किया ।
सांस्कृतिक समारोह की संयोजक प्रोफेसर श्रद्धा सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर काकोरी-ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के आह्वान पर 27 फरवरी 2026 को नगरपालिका परिषद टाउन हॉल मैदान, जौनपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. जी एल निषाद व संचालन प्रमोद कुमार शुक्ल ने किया। श्रद्धांजलि सभा को अपूर्व दूबे, इन्दुकुमार शुक्ल, मोहित प्रजापति,  दिलीप कुमार खरवार, संतोष कुमार प्रजापति,  पूनम प्रजापति, इत्यादि ने सम्बोधित किए और अंजली सरोज व जिमी गुप्ता ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर रत्नदीप शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, अब्दुल्लाह तिवारी, शैलेंद्र कुमार, संजय सिंह, राजबहादुर विश्वकर्मा, मिथिलेश मौर्य, डबलू सरोज, राकेश निषाद, विनोद मौर्य, योगेश द्विवेदी, विजयप्रकाश, आजाद गुप्ता, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, रविन्द्र पटेल, प्रवीण शुक्ल, खुशबू, किरन, मालती देवी, डिम्पी, अवधेश निषाद, निलेश यादव, धीरज गुप्ता, देव, शिवकुमार, रवि, राहुल शर्मा, रामसिंगार दूबे, अशोक कुमार खरवार, शमीम अहमद, मनोज यादव, अनूप, आलोक जायसवाल, दीपक, शैलेष पाण्डेय, प्रियाशुं सिंह, सोनू मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रूद्र महायज्ञ से पूर्व 108 कन्याओं की निकली कलश यात्रा
जौनपुर । जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित धिरौली नानकार गांव के प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर आयोजित रूद्र महायज्ञ के पूर्व गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान वरिष्ठ सपा नेता डाक्टर सूर्यभान यादव सिर पर कलश रख तथा 108 कन्याएं हाथों में धर्म पताका लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। पंडित वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी व पंडित शिवकुमार त्रिपाठी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। उन्होंने कहा कि कलश उस महाशक्ति का प्रतीक है जो पूरी सृष्टि का पालक और संचालक है।

यात्रा में शामिल होने मात्र से कई तीर्थों के बराबर फल मिल जाता है। कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को बेदी पूजन व कथा तथा अगले दिन सामूहिक रूद्राभिषेक अंतिम दिवस रविवार को हवन पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। यात्रा में अनूप मिश्रा,अमर चतुर्वेदी, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, आदित्य, विजय यादव,गुलाब यादव, प्रधान संतोष यादव, रमेश तिवारी आदि शामिल रहे।