राँची: रंगों के उत्सव में रंगा जिला प्रशासन, उपायुक्त आवास पर मना भव्य होली मिलन समारोह।
![]()
होली के पावन अवसर पर राँची जिला प्रशासन में खुशियों और भाईचारे का रंग छाया रहा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज उपायुक्त आवास में जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ होली खेली। यह आयोजन पारंपरिक होली मिलन के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर त्योहार की खुशियां बाँटीं और आपसी सद्भावना को मजबूत किया।
होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा यह त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है
इस अवसर पर उपायुक्त, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा यह त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “प्रशासनिक कार्यों के बीच ऐसे अवसर हमें एक परिवार की तरह जोड़ते हैं। आज हम सबने मिलकर होली खेलकर न केवल त्योहार मनाया, बल्कि कार्यालयीन तनाव से मुक्ति पाकर नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और राँची जिला वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा अपील की कि सभी लोग त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं।
सभी ने परंपरा का सम्मान करते हुए रंगों के साथ-साथ गुलाल, अबीर और होलियाना गीतों पर थिरकते हुए उत्साहपूर्ण माहौल बनाया।
श्री भजंत्री ने इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से होली एवं आगामी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनाती तथा शांति समितियों की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देशों की पुनः पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है ताकि जनता पूर्ण सुरक्षा के साथ त्योहार मना सके।
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री राकेश रंजन एवं जिला के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।




रांची: आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने झारखंड के सभी जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है, जिन्हें अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन बिहार के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में किया जाएगा।





1 hour and 14 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k