अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का होली मिलन समारोह सम्पन्न
![]()
जौनपुर। सामाजिक धार्मिक , चिकित्सक, किन्नर एव अन्य क्षेत्र में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा नई कार्यकारिणी घोषणा के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के एक हॉल में सम्पन्न हुआ! कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ शकुन्तला यादव, डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ अजय कुमार दूबे रीता जायसवाल, नागेंद्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया, कार्यक्रम में शिव तांडव स्त्रोत मेनका सिंह और राधा कृष्ण होली गीत नीलम मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया! अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक के द्वारा नए सदस्यों के साथ नई समिति अधिवक्ता समिति का गठन किया गया जिसके लिए शरद कुमार जायसवाल को अध्यक्ष घोषित किया गया, समाजसेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि, सचिव क्षमा सिंह, शिक्षक समिति के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सचिव नीलम मिश्रा, डॉ पूनम सिंह, किन्नर समिति की अध्यक्ष पायल किन्नर सचिव डॉली जोशी, के साथ सभी समितियों के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई | कार्यकारिणी घोषणा के उपरांत एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पारम्परिक मिष्ठान के साथ होली पर्व की बधाई प्रेषित की गई |
संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति में शामिल होली का महत्व सबसे ज्यादा है, ऐसे पूरे भारत में होली मनाया जाता है, लेकिन यूपी-बिहार में होली का महत्व अलग है. फागुन का महीना चढ़ते ही गांव-गांव होली गवाने लगता है. लोग पूरे महीने होली में ढोल झाल मजीरा लेकर बजाते झूमते रहते है. राजनीतिक पार्टियां भी जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन करती है. !
डॉ शकुंतला यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। डॉ समर बहादुर सिंह ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए।
डॉ अजय कुमार दूबे ने कहा कि हमे होली का पर्व सबसे मिलकर और बिना की नुक़सान के साथ प्राकृतिक रंगों के साथ मनाये हानिकारक केमिकल्स युक्त रंगों से दूर रहे! संरक्षक रीता जायसवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह हो महिलाएं भाग ना ले ऐसा हो नहीं सकता. महिलाओं की टोली ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और एक दूसरे से रंग अबीर लगा कर बधाई दी. साथ ही होली के गीत पर खूब ठुमके लगाए ! ट्रस्ट परिवार के द्वारा सभी को अंत में उपहार देकर होली के लिए बधाई दिया गया! कार्यक्रम का संचालन सागर सोलंकी ने और आभार राधिका सिंह ने किया.!
कार्यक्रम में पूनम सिंह अर्चना सिंह, सरोज गुप्ता, शिवांगी खरे,कनक सिंह, डॉ साधना मौर्य, सीमा गुप्ता,दीपक श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, रेनू अग्रहरि, किरन किन्नर, ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्यों के साथ नीरज शाह, रामजी सिंह, सुधांशु विश्वकर्मा, अंजनी मिश्रा, पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे!![]()


जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के सलेखनपट्टी गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल यादव नहीं रहे। 70 वर्ष की अल्पायु में रविवार को जिले के एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें लिया। उनका अंतिम संस्कार पिलकिछा श्मशान घाट पर कर दिया गया। बड़े पुत्र आत्माराम यादव ने मुखाग्नि दी। स्व यादव अपने पीछे तीन पुत्र आत्माराम, जयमंगला और संतोष यादव सहित पुत्र वधुएं, पौत्र,पौत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए। उनकी एक पुत्र वधू श्रीमती पुष्पा यादव परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। निधन से आहत शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंच रोते बिलखते स्वजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ओमप्रकाश दूबे बाबा, युवा नेता दिनेशकांत यादव, रवीकांत यादव, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, शिवम सिंह, राजबहादुर, शीतला गुप्ता, सागर गुप्ता, सीताराम सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित गढ़ा गोपालापुर निवासी देवी प्रसाद तिवारी पुत्र प्यारे लाल तिवारी (उम्र 62 वर्ष) के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 2 साल पहले वे हिंडाल्को में मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुए थे और जौनपुर शहर में रह रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्रों आशुतोष और आदित्य के अलावा दो पुत्रियां और बड़े भाई अरुण कुमार तिवारी और उनका परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, पूर्व प्रधान कृष्णदेव दुबे, महंत राज तिवारी, पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी, अनिल दुबे, प्रधान हर्षू पाठक, अमरनाथ तिवारी, डॉ विजय शंकर तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, संजय दुबे, पूर्व प्रधान सुशील तिवारी, काशी तिवारी, श्रवण तिवारी, इंद्रावती तिवारी, आनंद तिवारी, पत्रकार शिव पूजन पांडे, विनय तिवारी, शिव प्रकाश तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
जौनपुर। टीडीपीजी कॉलेज में संस्थापक दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रबन्ध समिति और प्राचार्य द्वारा, पुरस्कार और मेडल प्रदान किया गया । पुरस्कार प्राप्त होते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे । मेधावी छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण है इस महाविद्यालय में अध्ययन करना बहुत ही सुखद अनुभूति रही, यहां का अनुशासन, शिक्षण, पाठ्यसहगामी क्रियायें, खेलकूद की सुविधाओं से विद्यार्थी अच्छे से अच्छा करने हेतु निरन्तर प्रेरित होते रहते हैं। ज्ञात हो कि अंजली तिवारी सुपुत्री सुरेश तिवारी ने एम.एससी. बाॅटनी प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त की। संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसमें सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, होली गीत, नाटक, देश भक्ति गीत आदि विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्री प्रकाश सिंह, प्रबन्धक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंध समिति सदस्य श्री प्रकाश सिंह, डॉ राजीव कुमार सिंह,पूर्व प्राचार्य डॉ माधुरी सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह आदि उपस्थित थे। सांस्कृतिक समारोह का संचालन प्रोफेसर सुषमा सिंह ने किया पुरस्कार वितरण समिति के संयोजक प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र धर दुबे ने किया ।
जौनपुर। आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर काकोरी-ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के आह्वान पर 27 फरवरी 2026 को नगरपालिका परिषद टाउन हॉल मैदान, जौनपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिए।
जौनपुर । जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित धिरौली नानकार गांव के प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर आयोजित रूद्र महायज्ञ के पूर्व गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान वरिष्ठ सपा नेता डाक्टर सूर्यभान यादव सिर पर कलश रख तथा 108 कन्याएं हाथों में धर्म पताका लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। पंडित वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी व पंडित शिवकुमार त्रिपाठी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। उन्होंने कहा कि कलश उस महाशक्ति का प्रतीक है जो पूरी सृष्टि का पालक और संचालक है।
कोचारी में यूपी के सबसे बड़े वाटर वाटर पार्क का उद्घाटन
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k