अग्निवीर भर्ती रैली: झारखंड के शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 18 मार्च को बोधगया में होगी रैली।
रांची: आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने झारखंड के सभी जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है, जिन्हें अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन बिहार के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में किया जाएगा।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कार्यक्रम:
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली की तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। सभी शॉर्टलिस्टेड पुरुष अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 17 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करें। प्रवेश द्वार (गेट) रात्रि 12:30 बजे खोल दिया जाएगा।
महिला सैन्य पुलिस (WMP) के लिए निर्देश:
शॉर्टलिस्टेड बालिका अभ्यर्थियों को 16 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और PMT का आयोजन 17 मार्च 2026 को किया जाएगा।
महत्वपूर्ण निर्देश:
अभ्यर्थी अपने साथ सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड और संबंधित दस्तावेज जरूर लाएं।
निर्धारित समय के बाद आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को रैली स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जा सकते हैं।

रांची: आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने झारखंड के सभी जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है, जिन्हें अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन बिहार के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में किया जाएगा।

1 hour and 29 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k