झारखंड में टाटा समूह का बड़ा निवेश: नई टेक्नोलॉजी और 'नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्री' पर रहेगा फोकस, CM हेमंत सोरेन और एन चंद्रशेखरन ने की साझा प्रेस वार
रांची: झारखंड के औद्योगिक परिदृश्य में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और टाटा सन्स के चेयरमैन श्री एन चंद्रशेखरन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान राज्य में टाटा समूह के भविष्य के निवेश और विस्तार योजनाओं की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री का संबोधन: झारखंड और टाटा का अटूट रिश्ता
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि टाटा समूह और झारखंड का रिश्ता ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा, "टाटा समूह ने अपने सफर की शुरुआत झारखंड की मिट्टी से की थी और आज यह वैश्विक पहचान बना चुका है। देश और राज्य के विकास में इस समूह का योगदान अतुलनीय है।" मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह साझेदारी राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
टाटा सन्स के चेयरमैन ने की 'झारखंड मॉडल' की सराहना
टाटा सन्स के चेयरमैन श्री एन चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड में निवेश के लिए आज एक अनुकूल माहौल (Investment Friendly Climate) तैयार हो चुका है। राज्य सरकार का रोडमैप निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।
निवेश और विकास के मुख्य बिंदु:
नई टेक्नोलॉजी पर निवेश: टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसे मौजूदा प्रतिष्ठानों में अत्याधुनिक तकनीक (New Tech) पर बड़ा निवेश किया जाएगा। इसमें प्रदूषण नियंत्रण और उत्पादन तेज करने पर जोर होगा।
हाइड्रोजन बेस्ड वाहन: राज्य में उन्नत हाइड्रोजन आधारित वाहन निर्माण संयंत्र स्थापित किया गया है, जो भविष्य की तकनीक की दिशा में बड़ा कदम है।
नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्री: मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप झारखंड में 'नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज' स्थापित करने के लिए सरकार और टाटा के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी।
CSR का विस्तार: टाटा समूह राज्य में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) का दायरा बढ़ाएगा और इसकी राशि में भी बढ़ोतरी की जाएगी ताकि स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिले।
स्किल डेवलपमेंट: राज्य के युवाओं को आधुनिक उद्योगों की जरूरत के हिसाब से तैयार करने के लिए टाटा समूह स्किल डेवलपमेंट में सरकार का प्रमुख साझीदार बनेगा।










1 hour and 42 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k