रांची के नयासराय में जमीन का खूनी संघर्ष, पुलिस ने 12 अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद
![]()
रांची : जमीन के कारोबार में अपराधियों की हो रही एंट्री में पुलिस का सर दर्द बढ़ा दिया। ताजा मामला राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयासराय गांव में 28 फरवरी 2026 की देर रात हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से हथियार, जिंदा कारतूस और तीन लग्जरी वाहनों समेत कई सामान बरामद किए हैं।
![]()
अब समझते है कि जमीन के कारोबार में खूनी संघर्ष का खेल! क्या है पूरा मामला?
दरअसल 28 फरवरी की रात विधानसभा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि नयासराय गांव में मारपीट और झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जाकिर अंसारी (57 वर्ष) और उनके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे थे।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए विशेष टीम गठित की और छापेमारी कर 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में छोटू खालखो, कुलदीप खलखो, समेत 12 लोग है। वही इस घटना में दो आरोपी अरुण खलखो और अजय तिर्की भी घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं।
खूनी संघर्ष की इस घटना में पुलिस ने 3.15 बोर की फोल्डेबल राइफल, एक देशी पिस्टल, 7 एमएम के 5 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, 2 स्कॉर्पियो वाहन, एक फॉर्च्यूनर, एक बुलेट मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन बरामत की।











1 hour and 47 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k