विधवा महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया
(विपिन राठौर मीरापुर) मुज़फ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक विधवा महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है। पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे किसी न किसी बात पर गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। वे उस पर गलत आचरण का आरोप भी लगाते हैं।
महिला के अनुसार, 1 मार्च की शाम अरशद, अमजद (पुत्रगण इलियास), ननद गुलफसा, लाडो, असमाना (पत्नी अमजद) और मोहम्मद नबी (पुत्र सद्दीक) उस पर गलत आचरण का आरोप लगा रहे थे। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो इन सभी लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने महिला के सिर के बाल पकड़कर लात-घूंसे मारे। अरशद ने लोहे के पंच से भी वार किया और उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट टीम द्वारा होली मिलन समारोह प्रोग्राम बड़े धूमधाम से मनाया
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की ओर से शहर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी,भाजपा नेता गौरव स्वरूप और अर्जुन मलिक बॉलीवुड प्रड्यूसर व  इशिका त्यागी  मेकप आर्टिस्ट एवं एंटी करप्शन टीम के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल आदि गणमान्य लोग व एंटी करप्शन टीम पदाधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फूलों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी,और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया ,होली मिलन समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है। और व्यक्तियों को आपस का  मनमिटाव छोडकर प्रेम से होली त्योहार मनाना चाहिये, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने और लोगों को ईमानदारी व पारदर्शिता के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें गीत-संगीत और हास्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें आल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट टीम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे l
भारत विकास परिषद ‘मेन’ शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ‘रंग पर्व’; ट्यूलिप बैंकट हॉल में बिखरे होली के रंग
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘मेन’ द्वारा ‘रंग पर्व’ (होली) का भव्य आयोजन।रेलवे स्टेशन स्थित ट्यूलिप बैंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने सपरिवार सहभागिता करते हुए प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाया।
शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व समाज में एकता और आत्मीयता को सुदृढ़ करता है। नीतू मिश्रा ने भी सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक बधाई दी।
मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, उ.प्र. सरकार) रहे। संरक्षक मंडल के हर्षवर्धन जैन (प्रांतीय मार्गदर्शक) एवं अशोक सिंघल (प्रांतीय प्रभारी – राष्ट्रीय पर्व) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं उल्लास दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। फूलों की होली, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं गीत-संगीत ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिकाओं—वंदना शर्मा, मीनू गर्ग, डॉ. रश्मि विनायक, मंजूषा राठी, सुनीता शर्मा, अंजना कुशवाहा, मीना गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुनीता शाह, रूचि मित्तल, मनीषा गर्ग एवं श्वेता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
परिषद पदाधिकारी—अध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव नवनीत कुमार गुप्ता, वित्त सचिव नीरज कुमार सिंघल एवं महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. अंजलि गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में वीणा वादिनी म्यूजिकल पार्टी ने मधुर गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। रेशु गुप्ता, जय कुमार, अनुज वर्मा एवं चित्रा ने अपनी स्वर प्रस्तुति दी। डॉ. अंजलि गर्ग ने “होली में मोहे रंग दे ऐसी सांवरिया” गीत गाकर सभी का मन मोह लिया, वहीं प्रीत वर्धन शर्मा ने हास्य रस की पिचकारी से वातावरण को आनंदमय बना दिया।
संचालन वंदना शर्मा एवं सुनीता शाह द्वारा किया गया तथा बीच-बीच में आकर्षक सरप्राइज गिफ्ट भी वितरित किए गए।
मनोज राठी, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, विजय वर्मा, रिशु गुप्ता, आशु अग्रवाल, बृज मोहन शर्मा, डॉ. अत्रे, के.पी. राठी, नीरज जी, पृथ्वीवर्धन, राहुल कुशवाहा, राजेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम, वीरेंद्र अग्रवाल, अरुण मित्तल, यशपाल अरोरा, धीरज, राजीव त्रिखा, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन शाखा अध्यक्ष एवं संरक्षक के उद्बोधन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ, तत्पश्चात सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।
रंग, संस्कृति और समरसता से सराबोर यह आयोजन परिषद की एकता एवं सक्रियता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
जानसठ हाईवे पर पुलिस और NHAI का 'हंटर', अतिक्रमणकारियों को मिली सख्त चेतावनी
एसडीएम और सीओ के निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई; इंस्पेक्टर बोले- दोबारा अतिक्रमण किया तो सीधे होगी कानूनी कार्रवाई

जानसठ । राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अब आर-पार की जंग छेड़ दी है। एसडीएम राजकुमार भारती और सीओ जानसठ रूपाली राय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को जानसठ पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की टीम ने संयुक्त रूप से भारी पुलिस बल के साथ हाईवे पर अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से हाईवे पर दुकानदारों और अन्य लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। एनएच हाईवे टीम के मैनेजर विकास यादव के द्वारा व अन्य नागरिकों द्वारा लगातार उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की जा रही थी। शिकायत में बताया गया था कि अतिक्रमण के कारण न केवल पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सबसे गंभीर स्थिति तब पैदा हो जाती थी जब 108 आपातकालीन एंबुलेंस जाम और अतिक्रमण के कारण घंटों फंसी रहती थी, जिससे मरीजों की जान पर बन आती थी।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जानसठ कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज विशाल राठी पुलिस बल के साथ हाईवे पर उतरे। टीम ने सख्ती दिखाते हुए हाईवे किनारे रखे सामान, अवैध होर्डिंग्स और अस्थायी निर्माणों को हटवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

इंस्पेक्टर की दो टूक: 'अब बर्दाश्त नहीं होगा अतिक्रमण'
कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह काफी सख्त लहजे में नजर आए। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा
"हाईवे पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज केवल सामान हटवाया गया है, लेकिन यदि दोबारा किसी ने सड़क घेरी, तो केवल चालान ही नहीं बल्कि सुसंगत धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई  भी अमल में लाई जाएगी।"
इस कार्रवाई से आम जनता ने राहत की सांस ली है, क्योंकि अतिक्रमण मुक्त होने से अब हाईवे पर सफर सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
होली से पहले मिलावटखोरों पर 'प्रहार', तिसंग में मावा भट्ठियों पर छापेमारी
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 100 किलो मावा नष्ट, भारी मात्रा में वनस्पति और मिल्क पाउडर सीज

जानसठ । होली के त्योहार पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के 'होली पर्व विशेष अभियान' के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन  विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।

गुरुवार को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार  जानसठ तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव तिसंग में विभाग ने पुलिस बल के साथ मिलकर मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिसे देखकर भट्टी संचालनको में हड़कंप मच गया। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य- श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में टीम ने गांव तिसंग में संचालित मावा भट्ठियों पर औचक छापेमारी की।

विभाग की इस अचानक कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सघन जांच पड़ताल की और गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर कुल 04  नमूने लिए जिसमे एक नमूना मावा (खोया) एक नमूना वनस्पति घी एक नमूना मिश्रित दूध व एक नमूना स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए और इन सभी नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में अमानक और अस्वस्थकर सामग्री मिली। जिसे जनहित को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही जब्त और नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि  लगभग 100 किलोग्राम मावा (अनुमानित मूल्य ₹22,500) अस्वस्थकर परिस्थितियों में भंडारित पाए जाने के कारण जनहित में मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
जबकि टीम ने 70 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर (मूल्य ₹30,800) और 10 किलोग्राम वनस्पति (मूल्य ₹2,000) को संदिग्ध मानते हुए सीज कर दिया है।


इस दौरान मुख्य रूप से छापेमारी अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी एवं डॉ. विशाल चौधरी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
श्रीमती अर्चना धीरान  सहायक आयुक्त खाद्य ---

"त्योहारों के सीजन में जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त जुर्माना व विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
जानसठ बार एसोसिएशन चुनाव: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, 98.3% अधिवक्ताओं ने डाले वोट

कड़ी सुरक्षा के बीच लोकतंत्र का उत्सव, थाना प्रभारी ने स्वयं संभाली सुरक्षा की कमान


जानसठ । तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन जानसठ के वार्षिक चुनाव बुधवार को भारी उत्साह और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। सुबह से ही अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित नजर आए। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इस वर्ष बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदाताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में हुई वोटिंग। जानकारी के अनुसार  कुल 177 में से 174 वोट पडे मतदान का लगभग 98.3% रहा माना जाए तो यह बार एसोसिएशन के इतिहास में सक्रिय भागीदारी का एक बड़ा प्रमाण है। हालांकि की अधिवक्ताओं को पुलिस की चुनाव के दौरान आवश्यकता नहीं थी फिर नियमानुसार चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं संभाले हुए नजर आए । वह भारी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र के आसपास लगातार गश्त करते नजर आए, जिससे शांति व्यवस्था बनी रही। मतदान प्रक्रिया सुबह शुरू हुई, जहाँ वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने लाइन में लगकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाले।

तहसील परिसर में दिनभर चुनावी सरगर्मियां तेज रहीं और उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाते दिखे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के पश्चात जल्द ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
प्रतिरोधी परिवारों को समझाने और टीकाकरण को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर जोर

जानसठ । बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित टीकाकरण की अहमियत को देखते हुए  तहसील टास्क फोर्स  की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार श्रीमती श्रद्धागुप्ता ने की तथा बैठक का संचालन बीएमसी रूबीना ने किया बैठक की अध्यक्षता कर रही  तहसीलदार  ने  टीकाकरण से वंचित बच्चों (ड्रॉपआउट) और टीकों के प्रति संशय रखने वाले परिवारों को 'मोबाइलाइज' करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार श्रीमती श्रद्धागुप्ता ने स्पष्ट किया कि टीकाकरण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर उन परिवारों तक पहुँचें जो अभी भी अपने बच्चों को टीका लगवाने से कतरा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि "कोई भी बच्चा सुरक्षा चक्र से छूटना नहीं चाहिए।"

बैठक में यूनिसेफ की बीएमसी रुबीना ने नियमित टीकाकरण  के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों के दौरान दी जाने वाली सामग्री, दवाओं और टीकों की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता ग्रासरूट स्तर पर सामग्री का प्रभावी उपयोग कर सकते हैं। बैठक के अंत में तहसीलदार ने सभी को सचेत करते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शत प्रतिशत कवरेज ही इस अभियान की सफलता का पैमाना  होगा। इस दौरान मुख्य रूप से डीएमसी तरन्नुम बीएमसी रुबीना एआरओ दीपक तोमर  बीसीपीएम इज़हार अली सुपरवाइजर श्रीमती अमृता आपूर्ति विभाग से रोहित ठाकुर, भोकरहेड़ी नगर पंचायत से ईओ मनीष वर्मा, गजेश सैनी एवं संजीव आदि मौजूद रहे।
फुटकर एवं थोक मदिरा अनुज्ञापियों की बैठक जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में ली गयी

मुजफ्फरनगर।अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में आज दिनांक 18-02-2026 को कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी मुज़फ्फरनगर में जनपद मुज़फ्फरनगर के समस्त फुटकर एवं थोक मदिरा अनुज्ञापियों की बैठक जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में ली गयी। बैठक में उनके साथ आबकारी नीति 2026-27 पर चर्चा की गयी एवम उन्हें नई आबकारी नीति के मुख्य बिंदुओं से निम्नानुसार अवगत कराया गयाः-

1-सर्वप्रथम आबकारी नीति वर्ष 2026-27 में दिये गये प्राविधानुसार देशी शराब, कम्पोजिट शॉप एवं मॉडल शॉप तथा भांग के दुकानों के वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित वार्षिक एम0जी0क्यू0, एम0जी0आर0 एवं बेसिक लाइसेंस फीस/लाइसेंस फीस, प्रोसेसिंग फीस तथा नवीनीकरण शुल्क आदि के आगणन को विस्तार से अवगत कराया गया।
2-थोक अनुज्ञापनों की वर्ष 2026-27 हेतु लाइसेंस फीस में हुये बदवाल के सम्बन्ध में समस्त अनुज्ञापियों को अवगत कराया गया।
3-समस्त फुटकर अनुज्ञापियों से अधिकाधिक दुकानों का नवीनीकरण कराये जाने हेतु अपील की गयी एवं उनके द्वारा वर्ष 2025-26 की दुकानों की समस्त देयताएं तत्काल बेबाक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
4-नवीनीकरण हेतु समय-सारणी से अवगत कराते हुए उनके नवीनीकरण के लिए आवश्यक प्रपत्रों को तैयार कराये जाने एवं ऑन-लाईन आवेदन प्रस्तुत किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये।
अंत मे उपस्थित अनुज्ञापियों प्रश्नों को आमंत्रित किया गया, मौके पर उन्हें समाधान/उत्तर दिया गया एवम बैठक धन्यवाद के साथ समाप्त किया गया।
जांबाज पुलिसकर्मी ने पेश की मानवता की मिसाल,, धधकते सिलेंडर को बुझाकर टाला बड़ा हादसा


ब्रह्म प्रकाश शर्मा,जानसठ । जानसठ थाना क्षेत्र के गांव  चितोडा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीण सलीम के घर में महिला के खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और गांव में चीख-पुकार मच गई।

इसी दौरान हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे हेड कांस्टेबल सिंटू चौधरी ने अदम्य साहस का परिचय दिया। सिलेंडर से निकलती भीषण लपटों और ब्लास्ट के खतरे के बावजूद, उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला। बिना डरे सिंटू चौधरी ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर पर काबू पाया और आग को पूरी तरह शांत किया। प्रत्यक्षदर्शी जान मोहम्मद पुत्र कालू ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि किसी की भी पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। अगर सिंटू चौधरी समय रहते अपनी जान जोखिम में डालकर आग न बुझाते, तो सिलेंडर फट सकता था और कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे।

जान मोहम्मद ---
"पुलिस का यह मानवीय और साहसी चेहरा देखकर ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव जागा है। सिंटू चौधरी ने न केवल आग बुझाई, बल्कि सैकड़ों जिंदगियों को खतरे से बाहर निकाला।इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हेड कांस्टेबल सिंटू चौधरी के साहस की चर्चा हो रही है। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने भी उनके इस बहादुरी भरे कार्य की सराहना की है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सलीम के घर का कुछ सामान जलकर राख हो गया है।
तहसील जानसठ में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न,, आगामी लोक अदालत व मेगा शिविर का लाभ  उठाने का आह्वान

जानसठ । जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में मंगलवार को तहसील जानसठ परिसर में एक भव्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन तथा विशिष्ट अतिथि रोबिन सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन, जानसठ के आगमन के साथ हुआ।

उपजिलाधिकारी  राजकुमार भारती ने अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए दो महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी भी दी उन्होंने कहा कि आगामी 22 फरवरी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), सुजड़ू में एक विशाल मेगा शिविर आयोजित होगा। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर सरकारी सेवाओं का लाभ लें। उसके बाद  14 मार्च 2026 को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।

डॉ. चौधरी ने बताया कि बैंक विवाद, पारिवारिक मामले, जमीनी विवाद और छोटे जुर्माने वाले मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से बेहद सरल और त्वरित तरीके से किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश रोबिन सिंह ने पारिवारिक विवादों पर चर्चा करते हुए कहा कि आपसी सुलह-समझौते से मामलों का हल निकालना सबसे उत्तम है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि धन की बर्बादी भी रुकती है। वहीं, एसडीएम राजकुमार भारती ने महिला अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने चेतावनी दी कि कानूनों का निर्माण सुरक्षा के लिए हुआ है, अतः इनका सदुपयोग करें और झूठे मामलों से अदालत पर अतिरिक्त भार न डालें। कार्यक्रम में शामिल हुए जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन' संस्था और ग्रामीण समाज विकास केंद्र से आए गजेंद्र सिंह ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए   वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व कन्या सुमंगला योजना। किसान सम्मान निधि एवं श्रमिक पंजीकरण आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया कि वे पात्र होने पर इनका लाभ अवश्य उठाएं। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का आग्रह किया।
इस दौरान मुख्य रूप से  कार्यक्रम का सफल संचालन पैरालीगल वालंटियर (PLV) गौरव मलिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीएलवी धनीराम, बबीता, प्रवेश, अमित राणा सहित तहसील के समस्त कर्मचारी, भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।