इतिहास को भुलाया नहीं जाना चाहिए- सुधीर विद्यार्थी
जन-स्मृति से जोड़ता है सुधीर विद्यार्थी का लेखन-प्रोफेसर सत्यकाम

मुविवि में स्वतंत्रता संग्राम और प्रयागराज विषय पर व्याख्यान का आयोजन

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय,  प्रयागराज के समाज विज्ञान विद्या शाखा के तत्वावधान में शनिवार को सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में स्वतंत्रता संग्राम और प्रयागराज विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
व्याख्यान के मुख्य वक्ता प्रख्यात लेखक सुधीर विद्यार्थी ने इतिहास, क्रांतिकारी चेतना और वर्तमान समय की चुनौतियों पर गंभीर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लेखन केवल अतीत का वर्णन न करे, बल्कि भविष्य को दिशा देने वाला होना चाहिए। उन्होंने 1921 से स्वतंत्रता आंदोलन की चर्चा प्रारंभ करते हुए महान क्रांतिकारी सचिन्द्र नाथ सान्याल के प्रसिद्ध “पीला पर्चा” का उल्लेख किया, जिसमें एक ऐसे समाज की कल्पना की गई थी जहाँ मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण न हो। श्री विद्यार्थी ने ऐतिहासिक काकोरी कांड को स्वतंत्रता संग्राम के निर्णायक क्षणों में से एक बताते हुए हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रयागराज स्थित आनंद भवन का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे राष्ट्रीय चेतना का केंद्र बताया।
उन्होंने आचार्य कृपलानी की भाषा शैली, बलुआ घाट की ऐतिहासिक सभा में बालकृष्ण भट्ट के उद्बोधन तथा क्रांतिकारी परंपरा में चन्द्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने इतिहासकार पंडित सुंदरलाल की औपनिवेशिक सत्ता पर लिखी रचनाओं का संदर्भ देते हुए  कहा कि इतिहास केवल स्मरण नहीं, चेतना का आधार है।
श्री विद्यार्थी ने मोतीलाल नेहरू, पुरुषोत्तम दास टंडन तथा प्रयागराज क्षेत्र में सक्रिय राष्ट्रीय आंदोलनों  होम रूल आंदोलन, खिलाफत आंदोलन और असहयोग आंदोलन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। श्री विद्यार्थी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज त्याग और बलिदान की भावना क्षीण होती दिखाई दे रही है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि इतिहास को भुलाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि उसे जीवित रखना समय की आवश्यकता है।
अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने  कहा कि सुधीर विद्यार्थी का लेखन इतिहास को जन-स्मृति से जोड़ता है, जो आज अत्यंत प्रासंगिक है। कुलपति ने प्रयागराज के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इतिहास को विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही इतिहास विभाग से अपेक्षा की कि वे सुधीर विद्यार्थी के लेखन पर अकादमिक शोध की दिशा में पहल करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय इतिहास को अकादमिक रूप देना नई पीढ़ी को अपनी वैचारिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम होगा। इसी क्रम में उन्होंने अपनी प्रथम पुस्तक में वर्णित शहीद अशफाक उल्ला खाँ के योगदान का उल्लेख करते हुए उनके त्याग और वैचारिक दृढ़ता को याद किया।
कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ  सुनील कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम निदेशक प्रोफेसर एस कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर संजय सिंह ने दिया। इस अवसर पर समस्त विश्वविद्यालय के आचार्य, सह-आचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ, शोधार्थी आदि उपस्थित रहे। डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
मुक्त विश्वविद्यालय में फूलों की होली
प्रयागराज । उत्तर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में होली अवकाश के पूर्व शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फूलों की होली खेली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षक लोक कलाकार दिनेश यादव एवं साथियों द्वारा गाए गए होली गीत रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ फूलों की होली खेली। प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि होली पर्व हमें बैरभाव भुलाकर मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। उन्होंने विश्वविद्यालय की समृद्धि की कामना की। सांस्कृतिक  कार्यक्रमों का संयोजन प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश यादव ने किया।
प्रयागराज: अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में बारहवीं के दो छात्रों की माैत
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में बारहवीं के दो छात्रों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवाें कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पहली घटना प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में डीएसए ग्राउंड में सोमवार को बस की टक्कर लगने से बारहवीं के छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि हादसे में नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित सप्रू मार्ग निवासी मनीष कुमार (18) पुत्र श्याम सिंह की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से बारहवीं की परीक्षा देने जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र के सीकी गांव के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बारहवीं के छात्र गरुड़ कुमार (18) पुत्र संतोष मिश्रा की मौत हो गई। हादसे में दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार छात्र घायल हुए हैं। हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मृत छात्र गरुड़ कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सोहागी थाना क्षेत्र के बजरा गांव निवासी संतोष मिश्रा का बेटा है। वह मोटरसाइकिल से बारहवीं की परीक्षा देने जा रहा था। लेकिन हादसे का शिकार हो गया। परिवार के लोग स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में पहुंचे हैं। पुलिस परिवार से प्रार्थना पत्र लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
PAC धूमनगंज प्रयागराज में आपदा प्रबन्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।कार्यशाला का संचालन विशेष आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) टीम के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षको को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक कौशल तथा सुरक्षा उपायो की जानकारी प्रदान करना था।कार्यशाला के दौरान एसडीआरएफ विशेषज्ञो ने कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया तथा अग्नि दुर्घटनाओ बाढ़ एवं भूकंप जैसी आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले प्रभावी उपायो पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।इस प्रशिक्षण ने प्रतिभागियों को त्वरित प्रतिक्रिया टीमवर्क और संकट की स्थिति में सुरक्षा प्रोटोकॉल की महत्ता को समझने में सक्षम बनाया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.मंगला मिश्रा एवं विद्यालय के विद्यार्थियो शिक्षको ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आपदा प्रबन्धन व आपातकालीन प्रतिक्रिया से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारिया प्राप्त की।
कोल जाति को मिले अनुसूचित जनजाति का दर्जा-उज्जवल रमण सिंह।
सांसद उज्जवल रमण सिंह नई दिल्ली में केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री से मिले।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।सांसद उज्जवल रमण सिंह ने उत्तर प्रदेश में निवास करने वाली'कोल' आदिवासी जाति के उत्थान के लिए केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से नई दिल्ली में मिलकर एक पत्र दिया जिसमें कोल जाति को उत्तर प्रदेश में भी अनुसूचित जनजाति (ST) की श्रेणी में शामिल करने की पुरजोर वकालत की है।यह जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद ने पत्र के माध्यम से कोल समाज की दयनीय स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कई महत्वपूर्ण तर्क दिए हैं कि जहां ओडिशा बिहार झारखंड मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कोल जाति को अनुसूचित जनजाति(ST)का दर्जा प्राप्त है वही उत्तर प्रदेश में इन्हें अनुसूचित जाति (SC) की श्रेणी में रखा गया है।उन्होंने कहा कि प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी चंदौली बांदा और चित्रकूट जैसे जिलो में निवास करने वाली लगभग 15 लाख की यह आबादी आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसो दूर है। उत्तर प्रदेश में इस समाज की साक्षरता दर मात्र 0.28 प्रतिशत है। शैक्षिक पिछड़ेपन के कारण इस समाज से न तो कोई राजपत्रित अधिकारी है और न ही डॉक्टर इंजीनियर या वकील।सांसद ने एक भावनात्मक मुद्दा भी उठाया कि यदि यूपी की कोई कोल लड़की एमपी में विवाहित होती है,तो उसके बच्चों को ST का लाभ मिलता है लेकिन एमपी की लड़की यूपी आने पर इस लाभ से वंचित रह जाती है।सांसद उज्जवल रमण सिंह ने याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ ने विस्तृत सर्वेक्षण के बाद पहले ही कोल जाति को ST में शामिल करने की संस्तुति भारत सरकार को भेजी थी जो अभी तक लंबित है।सांसद ने केंद्रीय मंत्री जोएल ओराम से आग्रह किया है कि समाज के हित में आवश्यक कार्रवाई करते हुए इन्हें जल्द से जल्द अनुसूचित जनजाति ST श्रेणी में शामिल किया जाए।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ.संतोष सिंह ने जनजातीय क्षेत्र में किया निःशुल्क चिकित्सा सेवा का कार्य।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।नर सेवा ही नारायण सेवा है की भावना को साकार करते हुए गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के तहत मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन डॉ.संतोष सिंह ने लखीमपुर खीरी जिले के नेपाल सीमा से सटे थारू जनजातीय क्षेत्र के मसान खम्भ एवं सौनहा गांव में निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज के असिस्टेंट प्रोफेसर (सर्जरी) एवं मीडिया प्रभारी डॉ.संतोष सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में 6 एवं 7 फरवरी को कुल लगभग 350 रोगियों की जांच व उपचार किया गया।मरीजो को नि: शुल्क परामर्श दवाइयां एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।यह सेवा अभियान गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन(एनएमओ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि सीमावर्ती एवं जनजातीय क्षेत्रो में स्वास्थ्य सुविधाओ की कमी को देखते हुए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक है। जरूरतमन्दो के चेहरे पर आई मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।शिविर में सामान्य रोग पेट रोग त्वचा रोग महिला व बाल रोग सर्जिकल परामर्श तथा प्राथमिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।गम्भीर मरीजो को आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज रेफर भी किया गया।इस सेवा कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोला जिले के जिला प्रचारक शिव प्रकाश शिवनाथ डॉ.शिवम डॉ.अंकित डॉ.ओम डॉ.सत्यम नर्सिंग स्टाफ प्रतिभा राणा एवं रामदेवी सहित स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।डॉ.भूपेन्द्र सिंह डॉ.जय राम डॉ.आदर्श डॉ रवि शंकर सिंह डॉ सुधांशु सिंह एवं अन्य व्यवस्थापक साथियो ने व्यवस्थाओ को सफल बनाया।ग्रामीणों ने चिकित्सक दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्र में इस तरह की सेवा उनके लिए वरदान साबित हुई है।डॉ.संतोष सिंह ने सभी सहयोगियों एवं आयोजक संस्थाओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा अभियानों में सक्रिय भागीदारी जारी रहेगी।
23 मार्च को एनयूजे भगत सिंह के शहादत दिवस पर करेगा कायॅक्रम आयोजित:पवन दिवेदी

महान क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव राजगुरू को देगा एनयूजे श्रदाजँली:कुन्दन श्रीवास्तव

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया), प्रयागराज जिला इकाई की मासिक बैठक संपन्न

प्रयागराज । नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की प्रयागराज जिला इकाई की नवीन सत्र 2026 की प्रथम मासिक बैठक आज 14 फ़रवरी 2026, शनिवार को डायट सभागार, सिविल लाइन्स में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह बैठक नए सत्र की पहली और अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक रही, जिसमें संगठन से जुड़े पुराने एवं नवागत सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बैठक की शुरुआत आपसी परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, भावी योजनाओं एवं पत्रकार हितों से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक मे संरक्षक पवन दिवेदी की गरिमामयी उपस्थित के साथ जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की साथ संचालन अश्वनी श्रीवास्तव ने की।

इस अवसर पर संरक्षक पवन दिवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि “संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता और सक्रियता में है। नवीन सत्र में हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ा जाए, ताकि संख्या के साथ-साथ संगठन की आवाज़ और प्रभाव भी निरंतर बढ़े।”उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया। पवन दिवेदी ने कहाँ 23 मार्च को एनयूजे प्रयागराज शहीद दिवस आयोजित कर शहीदो को करेगा नमन:

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि संगठन को सही दिशा और मार्गदर्शन देने के लिए वरिष्ठ पत्रकारों की एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है, जिसकी भूमिका आने वाले समय में बेहद महत्वपूर्ण होगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने कहाँ कि आपसी एकता समनवय के साथ हम आगे बढ रहे है हम सभी पत्रकार साथियो के सम्मान की बात करते है । यह हमारा नए सत्र का पहली बैठक है अब प्रत्यक माह के दूसरे शनिवार को नियमित बैठक होगी साथ ही संगठन दूारा सम्भावित कायॅक्रम की जानकारी देते हुए कहाँ कि 23 माचॅ को आजादी के आनंदोलन के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह सुखदेव तथा राजगुरू की शहादत दिवस है जिसको लेकर संगठन शहीद दिवस पर एक बडा कायॅक्रम आयोजित करने की प्रस्ताव पास किया है इसका रूपरेखा जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करने वालो मे अखिलेश शुक्ला महामंत्री चित्रांशी यादव संघठन मंत्री मुलायम सिंह विशेन वरिष्ठ उपाध्यक्ष धमेद्रं कुमार श्रीवास्तव मधुर दरबारी मो रिजवान सुशांत त्रिपाठी उपाध्यक्ष गण शहबाज अमित श्रीवास्तव अनिरूद त्रिपाठी आनन्द श्रीवास्तव भालचद्रं पान्डेय ने सम्बोधित किया।बैठक मे सदस्यों में विशेष उत्साह देखा गया।

अंत में यह संकल्प लिया गया कि संगठन की मासिक बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी और नए सत्र में सदस्य संख्या बढ़ाने, पत्रकार हितों की रक्षा करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।यह पहली बैठक संगठन के लिए नई ऊर्जा, नई सोच और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक बनी, जिससे आने वाले समय में संगठन के विस्तार और मजबूती की स्पष्ट झलक दिखाई दी।बैठक मे उपस्थित मो जिया सिदीकी बी पी यादव धमेद्रं श्रीवास्तव रंजीत निषाद शहबाज रामबाबू कुलदीप मो नदीम अंसारी मो रिजवान शीतला प्रसाद तिवारी भालचद्रं पान्डेय शिव पान्डेय देवेदं शुक्ला सुशांत त्रिपाठी शाहिद खान मधुर दरबारी तशरफ अली जीतेद्रं कुमार सिंह आर के शुक्ला सुनीता देवी अनिरूद त्रिपाठी पंकज कुमार पाल अमित श्रीवास्तव शनी केसरी संतोष सिंह आनन्द श्रीवास्तव बीरेद्रं श्रीवास्तव संजय निषाद जितेद्रं कुमार ए के नैयर दीप प्रकाश गुप्ता संजय कुमार शिश्वकमाॅ शिव जी मालवीय तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण बैठक मे उपस्थित थे।

दुर्गावती इण्टरनेशनल स्कूल जार्ज टाउन शाखा मे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हुआ भव्य स्वागत।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत दुर्गावती इण्टरनेशनल स्कूल जॉर्ज टाउन प्रयागराज की शाखा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रबन्धक स्वतंत्र मिश्रा एवं विद्यालय के अध्यक्ष सुशील मिश्रा द्वारा बुके एवं अंग वस्त्र देकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पर जार्ज टाउन शाखा के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं समूचा विद्यालय परिवार उक्त स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।

बजट-2026,युवाओ को बनाएगा रोजगारदाता।

डबल इंजन सरकार का बजट विकास और निवेश को समर्पित।

युवा शक्ति विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला।

युवा संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट 2026 की विशेषताओ पर डाला प्रकाश।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बजट 2026 पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। उन्होंने केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की प्रमुख बातों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे आज़ादी के बाद का सर्वश्रेष्ठ विकासोन्मुख और गरीब कल्याण को समर्पित बजट बताया।उप मुख्यमंत्री ने कहा सरकार का प्रयास है कि युवा रोजगार मांगने वाले नही बल्कि रोजगार देने वाले बने।बजट में युवाओ उद्यमियो किसानो महिलाओ और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए व्यापक प्रावधान किए गए है।उन्होने युवाओं का आह्वान किया कि वे बजट को डाउनलोड कर उसका अध्ययन करे तथा इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उद्योग निवेश और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है।आज विश्व में सर्वाधिक निवेश भारत में आ रहा है और भारत में सर्वाधिक निवेश उत्तर प्रदेश में हो रहा है।आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पादन बेहतर पैकेजिंग और विपणन व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया है।स्वयं सहायता समूहो के उत्पाद अब प्रदेश ही नही देश और विदेश तक पहुंच रहे है।पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक पर्यटको को आकर्षित कर रहा है। अयोध्या काशी मथुरा प्रयागराज पर्यटन के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे है।एक जनपद-एक उत्पाद योजना को देश के कई राज्यो ने अपनाया है।यूपी दिवस पर एक जिला- एक व्यंजन योजना की भी शुरुआत की गई है जिससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो रहा है।आईटी एवं मोबाइल निर्माण के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में सर्वाधिक मोबाइल फोन का निर्माण हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भागीदारी है।बजट में आईटी और विनिर्माण क्षेत्र को और सशक्त करने के प्रावधान किए गए है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वी.के.सिंह महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य विधायक फूलपुर दीपक पटेल विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल अनामिका चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

अग्रवाल युवा महिला मण्डल का स्वागत समारोह गरिमामय ढंग से सम्पन्न।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।अग्रवाल युवा महिला मंडल का स्वागत समारोह 14 फरवरी को सिविल लाइंस स्थित होटल रामा कॉन्टिनेंटल में अत्यन्त उत्साह उल्लास एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह समारोह नवगठित महिला प्रकोष्ठ की शुभ एवं मंगलमय शुरुआत का प्रतीक बना।कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ जिसके पश्चात नव नियुक्त सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया गया।उन्हें बैज एवं स्वागत उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान संगठन की एकता समर्पण तथा सामाजिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नए प्रकोष्ठ की स्थापना पर संगठन को हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।अग्रसेन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सामुदायिक विकास में महिलाओ की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने मंडल को हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन भी प्रदान किया।मंडल की अध्यक्षा सारिका अग्रवाल ने सभी अतिथियो एवं सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए मंडल की भावी योजनाओ एवं आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।उन्होने कहा कि अग्रवाल युवा महिला मंडल समाज को सशक्त संगठित एवं सेवा-भावना से परिपूर्ण बनाने हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल द्वारा किया गया।उन्होने नवगठित प्रकोष्ठ की स्थापना में पीयूष रंजन अग्रवाल के सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।समारोह का समापन विनीता अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।इस अवसर पर समाज के मनोज अग्रवाल हरीश चन्द्र अग्रवाल अभिषेक मित्तल अभिनव अग्रवाल पारुल अग्रवाल रीनू मित्तल दीप्ति गुप्ता अर्चना अग्रवाल प्रियंका अग्रवाल येशा गोयल श्रुति अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।