नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के 61 वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

जौनपुर। युवा देश के स्वर्णिम भविष्य हैं। देश सशक्त और आत्मनिर्भर बने, इसके लिए युवाओं को नशा ,निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहना होगा। देश की प्रतिष्ठित महाविद्यालय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ के दो दिवसीय 61 वें वार्षिकोत्सव *विहंगम 2026* के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए देश के जाने माने उद्योगपति तथा प्रख्यात समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े संकल्प के साथ अपनी मंजिल को तय करने के लिए लगातार मेहनत करें। दूर दृष्टि, पक्का इरादा और अनुशासन ही इंसान को कामयाब बनाता है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय हमेशा से ही जनपद का गौरव रहा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां के विद्यार्थी आने वाले दिनों में समाज और राष्ट्र को मजबूत करने की दिशा में सार्थक भूमिका प्रस्तुत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जयसिंह ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा सम्मानित अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह तथा उप प्राचार्य प्रोफेसर इंदु प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का शुभारंभ  सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद कला, विज्ञान, वाणिज्य तथा शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों द्वारा परेड मार्च का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह के हाथों महाविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और भेंट वस्तु देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा मशाल दौड़ तथा 800 मीटर रेस का भी भव्य आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ.सीमा सिंह, क्रीड़ा प्रभारी मेजर डॉ सत्य प्रकाश सिंह समेत महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक कुंवर जय सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।
संस्थापक दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर पुरस्कृत किए गए मेधावी विद्यार्थी
जौनपुर।  टीडीपीजी कॉलेज में संस्थापक दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर  आयोजित महाविद्यालय के विभिन्न  कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी  छात्र-छात्राओं को प्रबन्ध समिति और प्राचार्य द्वारा, पुरस्कार और मेडल प्रदान किया गया । पुरस्कार प्राप्त होते ही  छात्र  छात्राओं के चेहरे खिल उठे । मेधावी छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए बहुत  ही  गौरवपूर्ण  क्षण है इस महाविद्यालय में  अध्ययन करना बहुत ही सुखद अनुभूति रही, यहां का अनुशासन, शिक्षण, पाठ्यसहगामी क्रियायें, खेलकूद की सुविधाओं से  विद्यार्थी   अच्छे से अच्छा करने हेतु निरन्तर प्रेरित होते रहते हैं। ज्ञात हो कि अंजली तिवारी सुपुत्री सुरेश तिवारी ने एम.एससी. बाॅटनी प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त की। संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी  संपन्न हुआ  जिसमें  सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, होली गीत,  नाटक, देश भक्ति गीत  आदि विभिन्न तरह के  कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्री प्रकाश सिंह, प्रबन्धक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंध समिति सदस्य श्री प्रकाश सिंह, डॉ राजीव कुमार सिंह,पूर्व प्राचार्य डॉ माधुरी सिंह,  प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह  आदि उपस्थित थे। सांस्कृतिक समारोह का संचालन प्रोफेसर  सुषमा सिंह ने किया  पुरस्कार वितरण समिति   के संयोजक प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र धर दुबे ने किया ।
सांस्कृतिक समारोह की संयोजक प्रोफेसर श्रद्धा सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर काकोरी-ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के आह्वान पर 27 फरवरी 2026 को नगरपालिका परिषद टाउन हॉल मैदान, जौनपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. जी एल निषाद व संचालन प्रमोद कुमार शुक्ल ने किया। श्रद्धांजलि सभा को अपूर्व दूबे, इन्दुकुमार शुक्ल, मोहित प्रजापति,  दिलीप कुमार खरवार, संतोष कुमार प्रजापति,  पूनम प्रजापति, इत्यादि ने सम्बोधित किए और अंजली सरोज व जिमी गुप्ता ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर रत्नदीप शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, अब्दुल्लाह तिवारी, शैलेंद्र कुमार, संजय सिंह, राजबहादुर विश्वकर्मा, मिथिलेश मौर्य, डबलू सरोज, राकेश निषाद, विनोद मौर्य, योगेश द्विवेदी, विजयप्रकाश, आजाद गुप्ता, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, रविन्द्र पटेल, प्रवीण शुक्ल, खुशबू, किरन, मालती देवी, डिम्पी, अवधेश निषाद, निलेश यादव, धीरज गुप्ता, देव, शिवकुमार, रवि, राहुल शर्मा, रामसिंगार दूबे, अशोक कुमार खरवार, शमीम अहमद, मनोज यादव, अनूप, आलोक जायसवाल, दीपक, शैलेष पाण्डेय, प्रियाशुं सिंह, सोनू मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रूद्र महायज्ञ से पूर्व 108 कन्याओं की निकली कलश यात्रा
जौनपुर । जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित धिरौली नानकार गांव के प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर आयोजित रूद्र महायज्ञ के पूर्व गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान वरिष्ठ सपा नेता डाक्टर सूर्यभान यादव सिर पर कलश रख तथा 108 कन्याएं हाथों में धर्म पताका लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। पंडित वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी व पंडित शिवकुमार त्रिपाठी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। उन्होंने कहा कि कलश उस महाशक्ति का प्रतीक है जो पूरी सृष्टि का पालक और संचालक है।

यात्रा में शामिल होने मात्र से कई तीर्थों के बराबर फल मिल जाता है। कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को बेदी पूजन व कथा तथा अगले दिन सामूहिक रूद्राभिषेक अंतिम दिवस रविवार को हवन पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। यात्रा में अनूप मिश्रा,अमर चतुर्वेदी, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, आदित्य, विजय यादव,गुलाब यादव, प्रधान संतोष यादव, रमेश तिवारी आदि शामिल रहे।
राष्ट्र की प्रगति के लिए गांव का विकास आवश्यक : लल्लन तिवारी
कोचारी में यूपी के सबसे बड़े वाटर वाटर पार्क का उद्घाटन

जौनपुर। भारत गांवों का देश है। राष्ट्र की प्रगति के लिए गांव का विकास आवश्यक है। जौनपुर जनपद के धौकलगंज बाजार के पास कोचारी गांव में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क और भारत की सबसे नई और सबसे बड़ी फनल वॉटर स्लाइड *एक्वा मानसरोवर वाटर पार्क* के उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने मुंबई के उद्योगपति और समाजसेवी अजय सदानंद दुबे और उनके परिवार को इस वाटर पार्क के निर्माण के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह पार्क पूरे प्रदेश का गौरव बनेगा। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में विधायक आरके पटेल, शिवसेना प्रवक्ता गुलाब दुबे, आदित्य दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, वंशनारायण दुबे, सत्य प्रकाश तिवारी, समाजसेवी रामजी उपाध्याय, अजीत पाठक, अनिल तिवारी, ब्लॉक प्रमुख मनीष चौबे, केसरिया भारत के राष्ट्रीय संयोजक कृष्णानंद पांडे, भानु प्रताप पांडे, गौरीश सिंह, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, रघुवंश उपाध्याय समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। लोक गायक क्षमा उपाध्याय ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए। अंत में कार्यक्रम के आयोजक तथा पार्क के संस्थापक पूर्व प्रधान विनय सदानंद दुबे, अजय सदानंद दुबे, विजय सदानंद दुबे, अरुण सदानंद दुबे, सीईओ सुशील दुबे तथा प्रदीप दुबे नेसमस्त दुबे परिवार की तरफ से उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के  सात दिवसीय शिविर का शानदार समापन
   

जौनपुर। श्री बजरंग पीजी कॉलेज ,घनश्यामपुर जौनपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप अपने कार्यों सेअच्छे नागरिक बन सकते हैं, तथा  देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं! कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ कुमारी वंदना निषाद और साक्षी दुबे ने  किया। मोनी प्रजापति एवं खुशी यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र बहादुर तिवारी,  प्रदीप कुमार तिवारी, सचिन अग्रहरि, स्वाति अग्रहरि, पूजा विश्वकर्मा, रीमा यादव, रक्षा तिवारी, कांति यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।छात्राओं में साक्षी दुबे काजल खुशी ,मनी प्रजापति,वंदना ,काजल आदि स्वयंसेवक ने गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ जैनेंद्र कुमार तिवारी ने किया।
मां की पुण्यतिथि पर समाजसेवी विनोद सिंह ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ियां
जौनपुर। मां का स्थान स्वर्ग से भी बड़ा माना गया है, यही कारण है कि मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। मुंबई के युवा समाजसेवी तथा केडीआर फाउंडेशन के निर्देशक विनोद सिंह और उनके भाइयों अमरधारी सिंह, अशोक सिंह व विनय सिंह ने अपनी मां श्रीमती केवला देवी रामबहाल सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर सैकड़ो जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी का वितरण किया। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित कठार गांव के केडीआर हाउस में भजन संध्या एवं श्रद्धांजलि सभा के बीच आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिंगरामऊ रियासत के कुंवर जयसिंह, भाजपा युवा नेता अखिल मिश्रा, बदलापुर नगरपालिका अध्यक्ष वैभव सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, सत्येंद्र सिंह घोड़ा वाला, रामधारी सिंह, सुभाष सिंह, प्रमोद शुक्ला, त्रिभुवन सिंह, राजेश सिंह, विशाल सिंह, विकास सिंह, सौरभ सिंह, शिवम सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को आना था, परंतु एक आवश्यक मीटिंग में शामिल होने की सूचना मिलते ही उन्हें मुंबई वापस जाने के लिए लौटना पड़ा। उन्होंने  अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से ही बच्चे विकास करते हैं। अंत में अमरधारी सिंह ने अपने परिवार की तरफ से समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बाबा करशूलनाथ धाम के विकास कार्यों का विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया लोकार्पण
जौनपुर। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आज बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाबा करशूलनाथ धाम करछुली, कंधीकला का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण किया।करशूलनाथ धाम का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य कुल लागत 02 करोड़ 33 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को किया गया है।

पर्यटन विकास के अंतर्गत पक्के घाट, सीढ़ी, शौचालय निर्माण, सोलर लाइट स्थापना, कुर्सी स्थापना का कार्य किया गया है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष  लवकुश सिंह, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आशु, मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, महंत रिंकू महराज, ग्राम प्रधान राहुल मिश्र, अवधेश उपाध्याय, अरुण सिंह, उमा प्रताप सिंह, अजय सरोज, पीयूष सिंह, फौजदार सिंह, अखिलेश सिंह, जगदीश सिंह, जय सिंह,  सुशील सिंह, राकेश नाविक, मौनी महराज,  राजेश उपाध्याय, आलोक मिश्र, अमरनाथ यादव, श्रीमती पुष्पा निषाद, बब्बू सिंह, पप्पू सिंह, शिव मौर्य, मनोज मौर्य, अरविंद गौतम आदि उपस्थित रहे।
शिक्षकों के सम्मान के साथ हो रहे खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन : अनिल यादव

जौनपुर। जनपद के केराकत ब्लॉक के सम्मानित शिक्षकों की आज एक बैठक हुई, जिसमें विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।अवकाश प्राप्त शिक्षकों के देयकों का समयानुसार भुगतान,शिक्षकों के चयन वेतनमान,एवं वर्तमान में टेटमुद्दे पर सभी संगठन को एकजुट होकर आरपार की लड़ाई लड़ना होगा।सभी उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि, शिक्षकों का सम्मान  सर्वोपरि है।सम्मान पर यदि आंच आयी तो संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।

बैठक को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ  पंजीकरण संख्या1160 के प्रदेश महामंत्री अनिल यादव ने संबोधित किया।इस अवसर पर प्रांतीय संयुक्त मंत्री व जिला मंत्री डॉ. भानु प्रताप राव ने भी विचार व्यक्त किया। प्रदेशीय उपाध्यक्ष व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण यादव, बीरेन्द्र यादव सहित केराकत ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे I बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिव बचन यादव ने किया I संचालन क्रान्ति कुमार स्टालिन ने किया I
मीरापुर केवल गांव में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित

जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित मीरापुर केवल गांव में हनुमानजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास सम्पन्न हुआ । मुंबई के भवन निर्माता राम सेवक पाण्डेय के करकमलों से मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर धर्मचंद उपाध्याय, छोट लाल उपाध्याय, कृष्ण चंद्र उपाध्याय, विश्वहिंदू परिषद मछली शहर प्रखंड प्रमुख अखिलेश पाण्डेय, लालमणि पाण्डेय शैलेंद्र उपाध्याय, भाजपा प्रमुख लवकुश सिंह, संतोष गुप्ता शिवकुमार पांडे समेत  बड़ी संख्या गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

पूरा वातावरण बजरंगबली की जय जयकार से गूंज उठा। अंत में भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आज मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने वरिष्ठ समाजसेवी रामजी उपाध्याय के साथ हनुमान जी का दर्शन किया।