आजाद भारत में गुलामी प्रथा नहीं चलेगी : महिला शिक्षक संघ
![]()
*टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का फूंटा आक्रोश
मीरजापुर। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में ऊबाल आ गया है। विरोध में आक्रोशित शिक्षकों ने नगर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष सभा प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी की अनिवार्यता संबंधी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले तथा राइट टू एजुकेशन (आरटीई) अधिनियम, 2009 की धारा 23 में 2017 के संशोधन द्वारा थोपी गई व्यवस्था के विरुद्ध कड़ी आपत्ति जताई गई।
वक्ताओं ने कहा यह फैसला आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य करने के विरुद्ध है, जो संवैधानिक सिद्धांतों एवं पूर्वव्यापी प्रभाव के सामान्य नियमों के प्रतिकूल है। कोई भी कानून और नियम परिवर्तन सामान्यतः भविष्य की तिथियां से लागू नहीं किए जाते हैं। इससे उत्तर प्रदेश में लगभग 2 लाख तथा देशभर में 20 लाख से अधिक शिक्षकों का भविष्य संकटग्रस्त हो गया है। निरंतर मानसिक दबाव से उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ रही है तथा समाज में नकारात्मक भावना व्याप्त हो रही है। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में महिला शिक्षक उपस्थित रहे।
इस दौरान उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से
सुष्मिता जायसवाल, जिलाध्यक्ष, नमिता सिंह, जिला महा मंत्री, कनक प्रभा सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुंजन सिंह जिला कोषाध्यक्ष, मंजुला देवी जिला मीडिया प्रभारी, पूनम सिंह- जिला उपाध्यक्ष, प्रियंका सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नरायणपुर,अरुणा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजगढ़, शीला शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष नगर, जूली ब्लॉक अध्यक्ष छानबे, कीर्ति ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी, बीना जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मडिहान, पुष्पा मौर्या ब्लॉक अध्यक्ष सीखड, विभा सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जमालपुर इत्यादि सहित सैकड़ों की संख्या में महिला शिक्षकों ने भी आंदोलन में हुंकार भरी।![]()


*टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का फूंटा आक्रोश

मिर्जापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने रविवार की रात अडानी पावर प्लांट की बस में सवार कार्यदाई संस्था पावर मेक के कर्मचारी की कंपनी की बस के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सीएचसी मड़िहान में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर किया रेफर हुई मौत। क्षेत्र के ददरी कला स्थित सोलह सौ मेगा वाट के निर्माणाधीन पावर प्लांट में झारखंड निवासी देवेंद्र का 40 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र कार्यदाई संस्था पावरमेक में कर्मचारी था। कम्पनी द्वारा कर्मचारियों को लाने व ले जाने के लिए बस लगाई गई थी, प्रतिदिन की भांति रविवार की रात कार्यस्थल से भी कर्मचारियों को लेकर बस मड़िहान बाजार आ रही थी बस में सवार सुरेन्द्र बस की गेट पर खड़ा था मड़िहान बाजार में सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे में अचानक बस का पहिया पड़ने से बस उछल गई जिससे गेट के पास खड़ा सुरेन्द्र बस के पहिया के नीचे आ गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया बस में सवार अन्य कर्मचारीयों की मदद से सीएचसी मड़िहान लाया गया जहां चिकित्सक राधेश्याम वर्मा ने प्रथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया दुर्घटना की खबर लगते पावर प्लांट के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और निजीवाहन से ट्रामा सेंटर ले गए अस्पताल पहुंचते ही सुरेन्द्र की मौत हो गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि पावर मेक के कर्मचारी की मौत हुई है।
मीरजापुर। फौजदारी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह के मौसा ज़ी 79 वर्षीय नरेंद्र नाथ सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताते चलें कि 79 वर्षीय अधिवक्ता नरेन्द्र नाथ सिंह इधर काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार को रात तकरीबन 8 बजे उन्होंने अपने वासलीगंज (लक्ष्मण प्रसाद की गली) स्थिति आवास पर जीवन की अंतिम सांस ली है। वह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके एकलौते बेटे हेमंत सिंह ने बताया कि उनके पिता श्री देर शाम तक ठीक रहे, देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ी और चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य सुधार की दिशा में लगे हुए थे कि उन्होंने देह त्याग परम धाम को हो लिए। जानकारी होते ही काफ़ी संख्या में लोगों की भीड़ शोक संवेदना जताने के लिए उमड़ पड़ी रही।
हलिया (मिर्ज़ापुऱ):सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय ने बी पैक्स रामपुर खोमरमैना के सचिव रणजीत कुमार सिंह का स्थानांतरण बी पैक्स भटवारी दिघिया विकास खंड हलिया पर किया लेकिन स्थानांतरण के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सचिव बी पैक्स भटवारी दिघिया का चार्ज नहीं लिया है जबकि बी पैक्स भटवारी दिघिया के सचिव रमाकांत मौर्य बी पैक्स रामपुर खोमरमैना पर पहुंचकर चार्ज ले लिया है बी पैक्स रामपुर खोमरमैना के सचिव को खाद को सरकारी दाम से अधिक दाम में बेचने और रात में बिचौलियों से धान खरीद का सचिव पर किसानों ने आरोप लगाया था जिस पर जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर पवन कुमार गंगवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामपुर खोमरमैना बी पैक्स के सचिव रणजीत सिंह को बी पैक्स भटवारी दिघिया व बी पैक्स भटवारी दिघिया के सचिव रमाकांत मौर्य को रामपुर खोमरमैना का सचिव के पद पर स्थानांतरण किया है सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने स्थानांतरण सचिव को आदेशित किया है की स्थानांतरण समिति पर तत्काल अपना योगदान करते हुए समिति के चार्ज का आदान प्रदान कर समिति के समस्त कार्यों का सम्पादन सुचारु रूप से करना सुनिश्चित करें लेकिन आदेश के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सचिव रणजीत सिंह ने बी पैक्स भटवारी दिघिया का चार्ज नहीं लिया है
2 hours and 3 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k