बाबा करशूलनाथ धाम के विकास कार्यों का विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया लोकार्पण
जौनपुर। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आज बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाबा करशूलनाथ धाम करछुली, कंधीकला का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण किया।करशूलनाथ धाम का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य कुल लागत 02 करोड़ 33 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को किया गया है।
पर्यटन विकास के अंतर्गत पक्के घाट, सीढ़ी, शौचालय निर्माण, सोलर लाइट स्थापना, कुर्सी स्थापना का कार्य किया गया है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आशु, मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, महंत रिंकू महराज, ग्राम प्रधान राहुल मिश्र, अवधेश उपाध्याय, अरुण सिंह, उमा प्रताप सिंह, अजय सरोज, पीयूष सिंह, फौजदार सिंह, अखिलेश सिंह, जगदीश सिंह, जय सिंह, सुशील सिंह, राकेश नाविक, मौनी महराज, राजेश उपाध्याय, आलोक मिश्र, अमरनाथ यादव, श्रीमती पुष्पा निषाद, बब्बू सिंह, पप्पू सिंह, शिव मौर्य, मनोज मौर्य, अरविंद गौतम आदि उपस्थित रहे।![]()

जौनपुर। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आज बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाबा करशूलनाथ धाम करछुली, कंधीकला का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण किया।करशूलनाथ धाम का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य कुल लागत 02 करोड़ 33 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को किया गया है।

जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के कुछमुछ गांव से निकली एक कहानी आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। किसान परिवार में जन्मे एक बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर वह मुकाम हासिल किया है, जो हर माता-पिता का सपना होता है। कुछमुछ निवासी वीर बहादुर यादव उर्फ पप्पू वर्षों से खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके बड़े बेटे पुष्पेंद्र यादव ने यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती, बस उन्हें पाने का जज़्बा होना चाहिए। पुष्पेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से हुई। सीमित संसाधनों और साधारण परिस्थितियों के बीच पढ़ाई करते हुए उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से नज़र नहीं हटाई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जौनपुर के राधिका इंटर कॉलेज से पूरी की।
जौनपुर। गोमती नदी के किनारे स्थित पिलकिछा श्मशान घाट के दिन बहुत जल्द बहुरने वाले हैं। डेढ़ करोड़ की लागत से यहां मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, सीढियां, मैदान में पत्थर,बैठने के लिए हाल, कुर्सियां, प्रवेश द्वार व पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। इसको लेकर मंगलवार को विधायक रमेश सिंह ने घाट पर पहुंच जिम्मेदारों को चार दिनों के भीतर डीपीआर तैयार करने को कहा।
जौनपुर। जय भोलेनाथ सेवा संस्था के संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रितिक दुबे ने आज बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित रमनीपुर गांव में स्वर्गीय शिवनारायण उपाध्याय के घर आकर उनके परिवार जनों को सांत्वना देते हुए शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिवनारायण उपाध्याय अत्यंत विनम्र और सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने वाले व्यक्ति थे। कैंसर के चलते पिछले दिनों उनकी मृत्यु हो गई थी। वह मुंबई के समीप नालासोपारा में रहते थे और रितिक दुबे की संस्था से जुड़े हुए थे। रितिक दुबे जौनपुर के बरसठी तहसील अंतर्गत स्थित सिरोली गांव के रहने वाले हैं। इस अवसर पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, दीपक मिश्रा, सुनील पांडे, अश्विन पांडे, शिवम तिवारी, के अलावा स्वर्गीय शिवनारायण उपाध्याय के बड़े भाई मारकंडे उपाध्याय, पुत्र प्रिंस उपाध्याय तथा रिकेन उपाध्याय उपस्थित रहे।
जौनपुर। श्री बजरंग पीजी कॉलेज, घनश्यामपुर जौनपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर के तत्वाधान में चौथे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओं ने घनश्यामपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर की साफ सफाई की एवं जागरूकता रैली के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा साक्षरता अभियान के प्रति लोगों को जागृत किया। इस अवसर पर स्वाति अग्रहरि , रीमा यादव, पूजा विश्वकर्मा, रक्षा तिवारी, सचिन अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। संचालन डा जैनेन्द कुमार तिवारी ने किया।
जौनपुर। बाबा कंजातीवीर सूर्य पंचदेव साईं धाम, बघौजर, मीरापुर केवल ,बदलापुर में श्री रामचरित मानस की स्थापना वार्षिकोत्सव समारोह में मानसमराल पंडित देवमणि मिश्र द्वारा रचित बाबा कंजातीवीर चालीसा का विमोचन संत विजयानंद के करकमलों द्वारा किया गया।
1 hour and 24 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1