उप्र : वाराणसी में महिला दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी, उत्तर प्रदेश। दहेज उत्पीड़न मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाली महिला चौकी प्रभारी अनोषा तिवारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा महिला थाना की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में तैनात थीं।
जानकारी के अनुसार, दहेज प्रताड़ना से पीड़ित बेटी के पिता से केस में आरोप पत्र दाखिल करने के नाम पर रुपये की मांग की गई थी। लगातार दबाव बनाए जाने पर पीड़ित पक्ष ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित पुलिस अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है। आरोपी दरोगा को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश। दहेज उत्पीड़न मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाली महिला चौकी प्रभारी अनोषा तिवारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा महिला थाना की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में तैनात थीं।

वाराणसी । देश में बढ़ती बेरोजगारी दूर करने का दूसरा नाम आरसीएम है जो आज संपूर्ण भारत में तेजी से बढ़ रहा है।उसी कड़ी में बेरोजगार महिलाओं एवं पुरुषों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शनिवार 21 फरवरी 2026 को जौनपुर मंडल प्रभारी आलोक मौर्य सर के मार्गदर्शन में जौनपुर शहर के उत्कृष्ट प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार शर्मा पहुंचे खालिसपुर बाजार वाराणसी जहां महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रविन्द्र कुमार शर्मा ने उपस्थित बेरोजगारों को आरसीएम बिजनेस के संबंध में विधिवत समझाया कि आरसीएम कैसे और क्यों करना है ? उन्होंने बिगीनर का रोड मैम दर्शाया और बताया जो यहां से शुभारंभ करेगा वह भविष्य में लायल्टी बन सकता है। परिवार के तीन पीढ़ियों का भविष्य बनाना है तो आरसीएम ज्वाइन कीजिए और परिश्रम कीजिए। यहां एक पैसा डोनेशन नहीं देना है सिर्फ यहां दूकान बदलकर खाना और खिलाना है।आप जितनी अधिक संख्या में लोगों तक जुड़ेंगे आपकी कमाई उतनी अधिक बढ़ेगी।
वाराणसी। सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधियों में अशोक कुमार, लालजी, रत्नेश प्रसाद, हरिचंद्र, नितिन चौबे, ओमप्रकाश, परम प्रकाश, साहिल सिंह, सरिता, श्यामजी, उदय चंद्र, अजीत यादव, राकेश यादव, सुनीता,अजय कुमार आदि शामिल रहे।
हरदोई। जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ढोलिया चौराहा के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
वाराणसी। वरुणपुरम सिंचाई कालोनी सिगरा में स्थित कार्यालय अधीक्षण अभियंता लिफ्ट सिंचाई मण्डल वाराणसी के कार्मिकों द्वारा सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, कनीज फातिमा, साधना श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, मो0 आरिफ अंसारी, विनोद कुमार शुक्ल, रत्नेश प्रसाद, दीनानाथ, कुलदीप कुमार मौर्या, सुनील कुमार भारती व मूसा अंसारी आदि उपस्थित रहे।
2 hours and 1 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k