उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 ने दिया आंदोलन को समर्थन

जौनपुर। टीचर्स फेडरेसन ऑफ़ इंडिया द्वारा टी. ई. टी के विरोध में चलाए जा रहे चरण बद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 द्वारा समर्थन दिया गया l बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों कि एकता से ही लड़ाई लड़कर जीतना संभव है l पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि इस समय शिक्षक सेवा सुरक्षा के संघर्ष से जूझ रहा है।

ऐसे समय में हमसब को साथ मिल  कर चलना होगा विरोध के प्रथम दिन सोशल मिडिया पर जस्टिस फार टीचर्स # पूरे विश्व में 2 घंटे तक प्रथम स्थान पर रहा। 23,24,25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे।   26 फरवरी को 1से 4 बजे तक बी एस ए  कार्यालय पर धरना देकर पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया जायेगा।

बैठक में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री शिव कुमार सरोज आंनद कुमार, यादवेंद्र यादव, बदलापुर के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री डा भानु प्रताप  राव,  बदलापुर के अध्यक्ष उमेश मिश्र , मन्त्री राय साहब यादव, विनोद यादव ( खेल व्यायाम शिक्षक,खुटहन),जय प्रकाश यादव, अनिल यादव, विजय प्रकाश,आलोक यादव, कृष्ण कुमार  आदि  उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
जौनपुर। श्री बजरंग पीजी कॉलेज, घनश्यामपुर जौनपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर के तत्वाधान में चौथे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओं ने घनश्यामपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर की साफ सफाई की एवं जागरूकता रैली के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा साक्षरता अभियान के प्रति लोगों को जागृत किया। इस अवसर पर स्वाति अग्रहरि , रीमा यादव, पूजा विश्वकर्मा, रक्षा तिवारी, सचिन अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम  की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। संचालन डा जैनेन्द कुमार तिवारी ने किया।
संत विजयानंद ने किया बाबा कंजातीवीर चालीसा का विमोचन
जौनपुर। बाबा कंजातीवीर सूर्य पंचदेव साईं धाम, बघौजर, मीरापुर केवल ,बदलापुर में श्री रामचरित मानस की स्थापना वार्षिकोत्सव समारोह में मानसमराल पंडित देवमणि मिश्र द्वारा रचित बाबा कंजातीवीर चालीसा का विमोचन संत विजयानंद के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर धर्मचंद्र उपाध्याय, चेयरमैन छोटे लाल उपाध्याय, वाइस-चेयरमैन राम सेवक पाण्डेय,महामंत्री कथा व्यास मानस मर्मज्ञ पंडित वशिष्ठ उपाध्याय, एवं ट्रस्ट के संयोजक कुशल मंच संचालक कृष्ण चंद्र उपाध्याय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
मन को एकाग्र करने के लिए भगवान की भक्ति आवश्यक -- राहुल जी महाराज

रामनगर । क्षेत्र के होरैया गांव में  शुद्धू सिंह के यहां आयोजित श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हुआ जिसमें कथा वाचक राहुल जी महाराज ने श्रोताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मन को बड़ी सावधानी से लगाना चाहिए, नहीं तो मन का ध्यान विष पर  चला जाएगा।
राहुल जी महाराज ने भरत के जीवन की एक कथा सुनाई जिसमें उन्होंने बताया कि भरत के पिता चाहते थे कि भरत को अच्छी शिक्षा मिले, लेकिन भरत का ध्यान भगवान के चरणों में था। उन्होंने कहा कि भरत ने अपने पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए शिक्षा प्राप्त की, लेकिन उनका मन हमेशा भगवान के चरणों में ही लगा रहा।

कथा वाचक ने कहा कि हमें भी अपने मन को भगवान के चरणों में लगाना चाहिए, ताकि हमारा जीवन सार्थक हो सके। उन्होंने कहा कि मन को एकाग्र करने के लिए हमें भगवान की भक्ति करनी चाहिए और उनके नाम का जाप करना चाहिए।
कहा कि भगवान की मंगलमय कथा जीवों के परम कल्याण के लिए है
कथा के दौरान श्रोताओं ने बड़ी श्रद्धा से भगवान के नाम का जाप किया और उनकी भक्ति की।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, ओमप्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह , जयनारायण पांडेय, लल्लन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, प्रेमचंद उपाध्याय, दीपक सिंह, पप्पू सिंह सहित  बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे। कथा के आयोजन में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
रामपुर नद्दी गाॅंव में मेगा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का हुआ आयोजन

जौनपुर। मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के तहत 370 मड़ियाहूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के  बूथ संख्या 47 , जूनियर हाईस्कूल रामपुर नद्दी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2026 का आयोजन किया गया। जिसमें बीएलो सुमन सिंह एवं लेखपाल/सुपरवाइजर सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। उक्त फार्म में किंचित कारणों से हुई त्रुटि से आई नोटिस को हस्ताक्षरित करा वितरण किया गया, इसमें पं.ओंकारनाथ मिश्र, गुलाबचंद्र मिश्र नन्हे, राहुल मिश्र को नोटिस की प्रति दी गई और प्राप्त कर्ता ने आवश्यक दस्तावेज  संलग्न कर पुनः जमा करने की बात कही।

वही गाॅंव के आशीष कुमार ओझा,मनीष ओझा,रतन ओझा, अश्वनी कुमार तिवारी, इत्यादि ने आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर नोटिस को लेखपाल सुरेन्द्र सिंह के समक्ष जमा किए।
डॉ. टीकेयू पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने जीता दर्शकों का दिल

जौनपुर। जनपद के खुटहन अस्पताल रोड स्थित डॉ. टीकेयू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया है। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत, एकांकी नाटक, कौव्वाली , सामूहिक नृत्य ने उपस्थितों का मन मोह लिया। प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की खूब सराहना की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ विजय चतुर्वेदी ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि परिवार बच्चे की प्रथम पाठशाला है। यहीं से शिक्षा और संस्कारों का आविर्भाव होता है। आज के परिवेश में बच्चे को होस संभालने से पूर्व ही मोबाइल थमा दिया जाता है। आगे बाल्यावस्था में मोबाइल उसके चतुर्दिक विकास में सबसे बड़ा बाधक बन जाता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्राजापति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें तराश कर निखारने की जरूरत है। यह काम परिवार के बाद सिर्फ शिक्षक ही कर सकता है। साहित्य के क्षेत्र में भारत रत्न अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि हम शैक्षिक क्षेत्र में तो आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें बच्चों के नैतिक कर्तव्यों के विषय में विशेष रूप से सोचने की जरूरत है। हमारी संस्कृति शिक्षा के साथ साथ संस्कारों के समावेश की रही है। इस तरफ अभिभावकों और शिक्षकों विशेष ध्यान देने की जरूरत है।समारोह को नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती मनोरमा मौर्या, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामचन्द्र मिश्रा, विनोद तिवारी, पूर्व प्रधान साधू तिवारी, प्रबंधक सुशील मिश्र, शिक्षक नेता नरसिंह बहादुर सिंह और अमरनाथ मिश्रा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रबंधक साकेत कुमार पाण्डेय तथा संचालन पत्रकार प्रमोद पाण्डेय ने किया। विद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षित कर अभिनय की बेहतर गुर सिखाने वाली शिक्षिका मनीषा देवी की खूब प्रशंसा की गई। विद्यालय प्रबंधक देवेश उपाध्याय ने उपस्थित समस्त लोगों का स्वागत व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में किरन हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम के संचालक डॉ अरुण यादव, वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर आर एस विश्वकर्मा, पत्रकार शिवशंकर दुबे, पत्रकार संगम पांडे, पत्रकार गोकर्ण पांडे, पत्रकार रिंकू उपाध्याय, पत्रकार मानवेंद्र उपाध्याय, शशिधर शर्मा, युवा समाजसेवी बजरंगबली उपाध्याय गुड्डू अफसर अहमद, एड लालता यादव, पुत्तीलाल यादव , सतीश चंद्र त्रिपाठी, नितिन उपाध्याय दुर्गेश यादव, विजय बहादुर यादव ,संतोष शर्मा, जयप्रकाश दुबे, रामसूरत मौर्या, ओम प्रकाश तिवारी, हरिप्रकाश , परवेज अहमद, प्रवीण यादव, प्रमोद यादव ,सुभाष यादव, सीमा यादव , संतोष गुप्ता, रोशन उपाध्याय, रामाश्रय यादव समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
यूपी माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ उमेश चंद्र तिवारी समेत अनेक लोगों का सम्मान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के तत्वाधान में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  जिसमें 50 माटी कला के कारीगरों को निशुल्क विद्युत चालित चाक व तीन पगमिल  वितरित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य थी। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा समाज के गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। यह भी कहा कि उद्योग विभाग से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

समारोह में सुइथाकला विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद तिवारी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। प्रदेश की योगी सरकार की यह सबसे अच्छी और सफल योजना है इसका प्रचार प्रसार गांव-गांव में करने की जरूरत है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की  तमाम योजनाओं के चलते जिला उद्योग केंद्र से लोगों को भारी भरकम मदद हो रही है।  लोगों को उनके गांव में ही स्वरोजगार मिल रहा है। इसके चलते अब युवाओं को महानगरों की और जाने की जरूरत नहीं है। डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने उद्योग विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया। इसके पहले मुख्य अतिथि का स्वागत बुके और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस मौके पर वाराणसी मंडल के परीक्षेत्रीय ग्राम उद्योग अधिकारी यूपी सिंह,  उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र जौनपुर बीके सिंह , सहायक विकास अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय , वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार सोनी, ग्राम उद्योग अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, लिपिक उमेश चंद्र मिश्रा, राममिलन प्रजापति, दिनेश प्रजापति, मोहन प्रजापति समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
जौनपुर। श्री बजरंग पीजी कॉलेज घनश्यामपुर, में आज राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तत्वाधान में कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह ने झंडा दिखाकर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को शिविर स्थल की ओर रवाना किया जहां पर बच्चों ने प्राइमरी पाठशाला, घनश्यामपुर की साफ सफाई की एवं गीत संगीत और नारों के माध्यम से समाज को स्वच्छता कासंदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार तिवारी, किरण मिश्रा,  रीना उपाध्याय, अरुण यादव सहायक अध्यापिका अनुराधा यादव, प्रदीप तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जैनेंद्र कुमार तिवारी ने किया
जौनपुर में यूपी के सबसे बड़े वाटर पार्क का उद्घाटन करेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक 27 फरवरी को जौनपुर के धौकलगंज बाजार के पास कोचारी में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क तथा रिजॉर्ट एक्वा मानसरोवर का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, विधायक अवधेश सिंह और विधायक सुशील सिंह उपस्थित रहेंगे। इस वाटर पार्क का निर्माण मुंबई के लोकप्रिय समाजसेवी अजय सदानंद दुबे तथा उनके बड़े भाई पूर्व प्रधान विनय सदानंद दुबे ने कराया है। करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस वाटर पार्क और रिजॉर्ट ने इस क्षेत्र को सुर्खियों में ला दिया है। इसके चलते यहां स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा एक बड़े क्षेत्र में लोगों को अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठाने का अवसर भी मिलेगा। यहां स्विमिंग पूल, रेन डांस, वाटर स्लाइस की पूरी सुविधा होगी।
देश की शांति और स्थिरता में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान :  बाबा दुबे
जौनपुर। सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के मुख्य स्तंभ हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर सीमाओं की रक्षा करते हैं और आपदाओं के समय नागरिकों की सहायता करते हैं। अनुशासन, वीरता, और त्याग के प्रतीक सैनिक निस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा करते हैं, जिससे देश में शांति और स्थिरता बनी रहती है। बदलापुर स्थित अपने आवास पर मिलने आए, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन ,जौनपुर के प्रतिनिधिमंडल से की गई मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे (बाबा दुबे ) ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सैनिकों से मुलाकात करना गौरव की बात है। संगठन द्वारा दाउदपुर (बरुआन) के पूर्व सैनिक सुनील शुक्ला को बदलापुर तहसील का संगठन अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि वे संगठनकी हर जरूरतों पर उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व सैनिक राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सैनिक पन्नालाल, पूर्व सैनिक अभिमन्यु मौर्या, पूर्व सैनिक सूबेदार यादव, पूर्व सैनिक देवेंद्र कुमार सिंह,वो पूर्व सैनिक जयनारायण दुबे, पूर्व सैनिक कृष्ण कुमार दुबे,  वारंट अधिकारी अशोक कुमार विश्वकर्मा, पूर्व सैनिक बलराम सिंह,पूर्व सैनिक के के सिंह, पूर्व सैनिक सुनील शुक्ला के अलावा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, एडवोकेट भारत पांडे, समाजसेवी श्री प्रकाश त्रिगुणायत, सैनिक आशीष यादव आदि का समावेश रहा। जहां तक बाबा दुबे का सवाल है, वे हमेशा देश के सैनिकों के साथ खड़े रहे। अबतक करीब एक दर्जन शहीद सैनिकों के घर जाकर उनके परिजनों को अपनी निजी निधि से पांच पांच लाख रुपए की सम्मान निधि देने वाले अद्वितीय विधायक माने जाते हैं। राष्ट्र प्रेम की इसी प्रबल भावना के चलते उन्होंने बदलापुर चौराहे पर 127 फीट का तिरंगा झंडा लगाया है, जो बदलापुर का गौरव बना हुआ है।