*राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस: 'नशा उन्मूलन' विषय पर बौद्धिक सत्र आयोजित* जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंत
*राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस: 'नशा उन्मूलन' विषय पर बौद्धिक सत्र आयोजित*
जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के संत तुलसीदास जूनियर हाईस्कूल कादीपुर के प्रांगण में स्थानीय संत तुलसीदास पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने सुबह शिविर स्थल की साफ-सफाई की। तदुपरांत प्रातःकालीन प्रार्थना कर अपने -अपने चयनित गांव गए और वहां पर साफ़-सफाई एवं सर्वेक्षण कार्य किया। इकाई तृतीय के स्वयंसेवकों ने चयनित गांव स्थित संत तुलसीदास पी.जी. कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की।  इसके बाद वापस आकर भोजन ग्रहण किया। तत्पश्चात आज के बौद्धिक सत्र का प्रारम्भ हुआ। बौद्धिक सत्र का विषय ‘नशा उन्मूलन’ रखा गया।इस सत्र का उद्देश्य स्वयंसेवकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संजीव पाण्डेय, प्रभारी चिकित्सक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेबाबा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने बताया कि नशे की लत से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक जीवन प्रभावित होता है, जिससे उसका भविष्य भी संकट में पड़ सकता है। बौद्धिक सत्र का संचालन स्वयंसेविका कलश उपाध्याय ने किया और  प्रिया सिंह , प्रिया दुबे ,श्रुति विश्वकर्मा, नेहा आदि स्वयंसेविका ने भी अपना विचार प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, आरजू मिश्रा, डॉ शनि कुमार शुक्ल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किए और नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायक एवं जागरूकता से परिपूर्ण रहा।
*सुलतानपुर ब्रेकिंग* कादीपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर
*सुलतानपुर ब्रेकिंग*




कादीपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना कादीपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त मूलचन्द निषाद उर्फ बम्बू पुत्र रामनेवाज,निवासी अरजानीपुर थाना कादीपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में पूर्व से एफआईआर दर्ज थी। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद
किए। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर,उपनिरीक्षक रामेन्द्र वर्मा,कांस्टेबल सूरज कुमार एवं कांस्टेबल चन्दन कुमार शामिल रहे।वहीं दूसरी ओर,थाना कादीपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में वांछित अभियुक्त रंजेश कुमार सिंह पुत्र स्व.वंश गोपाल सिंह निवासी बेरामारुफपुर को भी गिरफ्तार किया। कोतवाल श्याम सुन्दर ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस के अंतर्गत मामला पूर्व से पंजीकृत था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
तहसील कादीपुर सुलतानपुर में यूजीसी काला कानून का विरोध कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया इसमें मोदी अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगे यूजीसी काला
तहसील कादीपुर सुलतानपुर में यूजीसी काला कानून का विरोध कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया इसमें मोदी अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगे यूजीसी काला कानून जल्द से जल्द वापस हो
कादीपुर तहसील में पटेल चौक पर अधिवक्ताओं ने UGC कानून के विरोध में मोदी अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगे।
कादीपुर तहसील में अधिवक्ताओं ने UGC कानून के विरोध में लगे मोदी अमितशाह मुर्दाबाद के नारे, और योगी जिन्दाबाद के नारे पैदल मार्च कर यूजीसी कानून वापस लो के लगाए नारे और अधिवक्ताओं ने कहा अगर यह बिल वापस नहीं हुआ तो आने वाले समय में एक बहुत बड़ा आंदोलन होगा।
सरस्वती शिशु मंदिर कादीपुर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया बसंत पंचमी एवं विद्यारंभ संस्कार कादीपुर, सुल्तानपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज विद्
सरस्वती शिशु मंदिर कादीपुर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया बसंत पंचमी एवं विद्यारंभ संस्कार
कादीपुर, सुल्तानपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज विद्या की देवी माँ सरस्वती को समर्पित विद्या बसंत पंचमी एवं विद्यारंभ संस्कार का कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विद्यारंभ संस्कार हिन्दू धर्म के 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बच्चों के शैक्षिक जीवन की शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
इस पावन अवसर पर जिला प्रचारक श्रीमान बृजेश जी नगर प्रचारक श्रीमान मैहर कुँवर जी विद्यालय के अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मिश्र जी प्रबंधक श्री गजेंद्र बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरि जी के साथ माननीय सह विभाग संघचालक डॉक्टर हृदय राम जी, विनोद जी , आशीष जी, ललित जी ,मयंक जी, नीलेश  जी ,विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष श्रीमान संतोष जी , जिला उपाध्यक्ष हिंदू वाहिनी संघ राहुल सिंह जी, हेमंत शर्मा जी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद जयसवाल जी एवं कादीपुर विधायक श्री राजेश गौतम जी का सानिध्य प्राप्त हुआ उनके साथ विद्यालय के भैया-बहनों के अभिभावक, गणमान्य अतिथिगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक उपाध्याय जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय की मातृ भारती की बहनों — निशा जी, प्रीति मिश्रा जी, पर्मिला जी, अनामिका जी, श्वेता जी तथा आरती जायसवाल जी सहित अन्य बहिनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में निशा जी ने सहभागिता निभाई।
पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति, संस्कार एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती की आराधना कर विद्या, बुद्धि और संस्कारों की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
युवा शौर्य दिवस सम्मेलन वन बिहार कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कादीपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रिपोर्टर स
युवा शौर्य दिवस सम्मेलन वन बिहार कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कादीपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्टर संपादक
राहुल कुमार सिंह
कादीपुर हिन्दी समाचार पत्र
*सुलतानपुर: ग्राम सभा व नजूल भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, बुलडोजर कार्रवाई के निर्देश* सुलतानपुर। जिलाधिकारी
*सुलतानपुर: ग्राम सभा व नजूल भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, बुलडोजर कार्रवाई के निर्देश*
सुलतानपुर।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने ग्राम सभा, नजूल भूमि, खुले तालाब, सरकारी घूर-गड्ढा, नालों समेत सभी प्रकार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने साफ कहा है कि जो भी माफिया या व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं, वे तत्काल कब्जा छोड़ दें, अन्यथा बुलडोजर की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
एसडीएम सदर ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व टीम मौके पर जाकर अवैध कब्जों को हटवाएगी। जरूरत पड़ने पर बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया जाएगा और दोषियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। ग्राम सभा एवं सरकारी भूमि को किसी भी कीमत पर हड़पने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी चेताया कि यदि किसी क्षेत्र में लेखपाल की लापरवाही सामने आती है और अवैध कब्जा हटाने में शिथिलता बरती जाती है, तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच के साथ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पूर्व में कस्बा पाँचोपीरान क्षेत्र में ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए एसडीएम सदर द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल सुनील सिंह एवं कानूनगो अयोध्या सिंह को मौके पर भेजकर बुलडोजर की कार्रवाई करवाई गई थी। इस कार्रवाई में लगभग 30 बिस्सा ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम सभा को वापस दिलाया गया।
एसडीएम विपिन द्विवेदी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकरण में ग्राम प्रधान की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस सख्ती से जिले के भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
*बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर आज कादीपुर में पुतला दहन किया गया* बांग्लादेश पर लगातार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज सुल
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने चलाया तबादला एक्सप्रेस।सुल्तानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी ने तीन दर्ज
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*



पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने चलाया तबादला एक्सप्रेस।सुल्तानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी ने तीन दर्जन मुख्य आरक्षियों को लाइन से हटाकर विभिन्न थानों पर नई तैनाती दे दी है।इसके साथ ही जिले में कई चौकी इंचार्जों के प्रभार भी बदले गए।अचानक हुए इस तबादले से पुलिस विभाग में हलचल तेज,वहीं जिम्मेदारी मिलने पर कई अधिकारियों के चेहरों पर दिखा उत्साह।एसपी का यह कदम कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में माना जा रहा है।
नगर कोतवाल दो हफ्ते से खंगाल रहे थे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज, चोरों ने फिर दिया अदम्य साहस का परिचय!* *पुलिस चौकी के बगल दुकान में दोबारा हुई च
नगर कोतवाल दो हफ्ते से खंगाल रहे थे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज, चोरों ने फिर दिया अदम्य साहस का परिचय!

*पुलिस चौकी के बगल दुकान में दोबारा हुई चोरी*
सुल्तानपुर।नगर के शाहगंज पुलिस चौकी के बगल मोबाइल की दुकान की छत के रास्ते चोर मंगलवार रात फिर से माल पार कर दिया। इससे पहले इसी दुकान में बीते 19 नबम्बर को हुई थी चोरी।इस बार भी दुकान में रखी नकदी और कई मोबाइल लेकर चलते बने।
मंगलवार सुबह पहुंचे प्रोपराइटर ने दुकान पर पहुँचे तो उन्हें फिर से चोरी की जानकारी हुई। आपको बता दें कि
शाहगंज पुलिस चौकी के परिसर से सटी घरहा खुर्द के रहने वाले राशिदुल इस्लाम की मोबाइल की दुकान है। वह मोबाइलों की बिक्री/मरम्मत का काम करते हैं। दुकानदार के कहे को सच मानें तो चोर छत में सेंध लगाकर
दुकान के अंदर घुसे और पूरी दुकान को खंगाला,
इसके अलावा मोबाइल के चार्जरों को भी उठा ले गए। आज मंगलवार को दुकानदार राशिदुल इस्लाम शटर खोलकर अंदर गए तो छत में एक बार फिर सेंध लगा देखा, सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे, इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। आसपास के व्यापारी भी इक‌ट्ठा हो गए ।आपको बता दें कि पिछली बार 11 नवम्बर को नगर कोतवाल धीरज कुमार ने दावा किया था कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।एक कैमरे में एक चोर भी दिखा है! जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा!लेकिन उन्हें क्या पता था कि महज 15 दिन में ही चोर फिर से अदम्य साहस का परिचय देगा!