झारखंड को पीछे ले जा रही हेमंत सरकार": देवघर में वोट डालने के बाद निशिकांत दुबे का बैलेट पेपर पर प्रहार
![]()
देवघर: झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत आज देवघर में मतदान के दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी पत्नी अनामिका दुबे के साथ पीएचडी कार्यालय स्थित बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद ने हेमंत सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखे हमले किए।
बैलेट पेपर पर नाराजगी:
सांसद ने बैलेट पेपर से हो रहे मतदान की प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड को आधुनिकता से पीछे धकेल रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "बैलेट की वजह से प्रक्रिया बहुत धीमी है; जहाँ 750 वोट पड़ने चाहिए थे, वहाँ दोपहर तक बमुश्किल 40 वोट ही गिर पाए हैं।"
राहुल गांधी और EVM विवाद पर टिप्पणी:
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को लगता है कि भाजपा केवल ईवीएम से जीतती है। उन्होंने दावा किया कि इस निकाय चुनाव के परिणाम राहुल गांधी का यह भ्रम तोड़ देंगे और साबित कर देंगे कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है, चाहे माध्यम ईवीएम हो या बैलेट बॉक्स।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस वैचारिक रूप से "नंगी" हो चुकी है, और उनके कार्यकर्ताओं का यह आचरण उसी पतन का परिचायक है।








1 hour and 42 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k