गरीब बेटियों की शादी कराना गुनाह नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी है — सांसद मनीष जायसवाल
हजारीबाग के विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद सेवा कार्यालय में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वह समाजसेवी नहीं, जनता का सेवक हैं। वह क्षेत्र की जनता को कुछ दे या दिला रहे हैं, तो बदले में उनसे वोट, आशीर्वाद और जरूरतमंदों के हितार्थ सहयोग भी लेते हैं। ऐसे में वह गरीब, लाचार और बेसहारा बेटियों की शादी करा रहे हैं, तो कोई गुनाह नहीं कर रहे हैं। यह उनका ही नहीं, सभी का सामाजिक और नैतिक दायित्व बनता है। यह बात उन्होंने रविवार को एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि अगर इन बेटियों की शादी के लिए विभिन्न स्रोतों से खर्च जुटा रहे हैं, तो क्या गलत कर रहे हैं। हर जनप्रतिनिधि का दायित्व और कर्तव्य है कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) और सोशल रेसपोंसिबिलिटी इनिशिएटिव के लिए कंपनियों से पहल करें। उन्होंने भी यही किया। रामगढ़ में पिछले दिनों 101 बेसहारा, लाचार और गरीब बेटियों की शादी कराई, तो उन्होंने कंपनियों से उन्हीं सीएसआर मद से सहयोग मांगा। उनकी पहल पर कई लोगों ने व्यक्तिगत आगे बढ़कर स्वेच्छा से शादी में मदद की। एक बुजुर्ग महिला ने तो मंदिर के लिए जुटाए पैसे इन बेटियों की विदाई के वक्त साड़ियों में खर्च कर दी। नकद कुछ भी लेन-देन नहीं हुआ है और जिन्होंने भी सहयोग किया जोड़ों को उपहार में दिए गए सामग्री में उनका नाम अंकित किया गया ।ऐसे में एक कंपनी द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना को गलत तरीके से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर ऐसे भावनात्मक और सामाजिक कार्यों पर सवाल उठाना मानसिक दिवालियापन है। बड़कागांव में दो पीढ़ियों से बागडोर संभालनेवाले सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा सवाल उठा या उठवाकर लोगों को बरलगला रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है। ऐसी पहल कर सामूहिक शादियां कराना अगर गुनाह है, तो वह बार-बार ऐसा गुनाह करेंगे। जिन्हें आकर रोकना है, रोक लें। ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए वह हर फोरम पर जाएंगे, जहां से सहयोग मिलने के आसार हैं।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जिंदगी में जिन्होंने सिर्फ अपने लिए रैयतों के आंदोलन को बरगलाया, वह एक शादी करा कर नजीर पेश करना चाहते हैं। वह भी उन्हीं के नक्शेकदम को अख्तियार कर कम-से-कम एक शादी तो कराई। वह तो कहते हैं कि हर सक्षम परिवार सिर्फ एक विवश बेटी के हाथ पीले करें, तो कोई गरीब बेटी अविवाहित नहीं रहेगी। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हर माता-पिता अपनी बेटी को उपहार के साथ विदा करते हैं। सवाल उठाने वाली पूर्व जनप्रतिनिधि की शादी में भी ऐसा ही होगा। उन्हें आमंत्रित किया गया, तो वह भी उन्हें उपहार देंगे। इस स्नेह के उपहार को दहेज का नाम देना सही नहीं है। दहेज मांगना अपराध है, उपहार देना कोई क्राइम नहीं। सस्ती लोकप्रियता के लिए एक आरटीआई का उपयोग इस क्षेत्र में 15 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने वाले एक राजनीतिक परिवार से गहरा नाता रखने वाले एक व्यक्ति के द्वारा सुनियोजित राजनीतिक एजेंडे के तहत किया जा रहा है। लेकिन ऐसे कुत्सित मानसिकता के लोगों को क्षेत्र की जनता समझ चुकी है और नकार भी रही है।
सांसद ने 17 वर्षों में किए गए सामाजिक कार्यों के पेश किए उदाहरण
सांसद मनीष जायसवाल ने पिछले 17 वर्षों में बतौर जनप्रतिनिधि जनता के लिए किए गए उदाहरण पेश किए। सांसद ने बताया कि पिछले दो वित्तीय वर्ष में कुल करीब 35 पत्र विभिन्न कंपनियों को सीएसआर के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लिखा गया। इसमें राष्ट्र की कई कंपनियों द्वारा मेरे अनुशंसा पत्र पर विचार करते हुए उसे पर कार्य किया। विशेषकर ओएनजीसी लिमिटेड द्वारा रामगढ़ की छह पंचायत में 60 स्ट्रीट लाइट और चौपारण में 58 स्ट्रीट लाइट यानी कुल 118 स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठान कराया गया। सेंट्रल माइन प्लैनिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट द्वारा दारू प्रखंड की सभी पंचायत में 193 स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठान कार्य जारी है। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा दुलमी रामगढ़ में 450 महिलाओं को पोषण किट वितरण किया गया। नुमलीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड द्वारा 6 स्कूलों में स्पोर्ट्स किट वितरण किया गया। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा रामगढ़ एवं हजारीबाग के विभिन्न प्रखंडों के 25 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का अधिष्ठान कार्य प्रगति पर है। 211 ऑक्टागोनल 40 वाट स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठान कार्य प्रगति पर है। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट द्वारा दारू प्रखंड की सभी पंचायतों में 193 स्ट्रीट लाइट अधिष्ठान कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। ओएनजीसी लिमिटेड के सहयोग से चुरचू प्रखंड की सभी पंचायतों में 167 स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कार्य पूर्ण हो गया। कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा विष्णुगढ़ प्रखंड की सभी पंचायत के सार्वजनिक स्थानों में 42 सोलर मिनी मास्ट लाइट का कार्य शुरू हो गया है। एनवीवीएन के सहयोग से हजारीबाग के चयनित प्रखंडों के 48 विद्यालयों में स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से पदमा प्रखंड की सभी पंचायतों के सार्वजनिक स्थानों पर 25 मिनी मास्ट लाइट अधिष्ठान का कार्य जारी है। बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से चौपारण के बी.एस.एस.उच्च विद्यालय में तीन स्मार्ट क्लास का अधिष्ठापन किया जा चुका है।
इन कंपनियों को सीएसआर के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में कार्य का किया आग्रह, कई पर हुई पहल : सांसद
सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि जिन कंपनियों को सीएसआर के तहत क्षेत्र के जनहितकारी योजनाओं के संबंध में पत्राचार किया उनमें डीवीसी, कोनार डैम, एनटीपीसी रांची, एनटीपीसी चट्टी बारियातू कोल परियोजना, एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल परियोजना, सीसीएल पिपरवार, चंद्रगुप्त परियोजना, ऑयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड, गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ( गेल), नुमालीगढ़ रिफायनरी लिमिटेड (एनआरएल), ऑयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड (ओएनजीसी), एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एएआई), बैंक ऑफ़ इंडिया, सेंट्रल माइन प्लैनिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल), नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड एनटीपीसी (वीवीएनएल), इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, आरआईटीईएस, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल, केनरा बैंक, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचपीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड, मेकॉन लिमिटेड, मंगलोर रिफायनरी एंड पेट्रोकेमिकल लिमिटेड, ऑयल इंडिया लिमिटेड, पेट्रोलियन एलएनजी लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। आगे भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए स्पोर्ट्स किट, एजुकेशन, हेल्थ, महिला सशक्तीकरण, ऊर्जा समेत विभिन्न आधारभूत संरचनाओं के लिए पहले से कहीं अधिक बढ़-चढ़कर कंपनियों से पहल करते रहेंगे ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचता रहे। जितने कंपनियों को उन्होंने सर और कम्युनिटी डेवलपमेंट इनीशिएटिव्स के तहत पत्र लिखा उसे प्रेस-वार्ता में प्रदर्शित किया और कहा कि हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के बतौर सांसद एवं एक सजग जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र में क्रियान्वित सरकारी योजनाओं का मॉनेटरी और क्रियान्वयन में ध्यान रखने के साथ हमारा यह दायित्व है कि अन्य सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी स्तर के कंपनियों के सहयोग से समाज के गरीब, जरूरतमंद और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा में बढ़- चढ़कर हिस्सा ले सकूं और इस दिशा में हमेशा सकारात्मक पहल करता हूं और करता रहूंगा। सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव के एक राजनीतिक परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उनके गरीब कल्याण के सेवा कार्य में सवाल उठा रहे हैं उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में इन कॉल कंपनियों का आवंटन इन्हीं के कांग्रेस की सरकार के राज में हुआ और तथाकथित आंदोलन के नाम पर इन्होंने निजी स्वार्थों की पूर्ति और सौदेबाजी की है। उन्होंने कहा कि जब वे सांसद बने तो यहां कंपनियां कार्य कर रही है और इस क्षेत्र की जनता को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि वे सड़क से लेकर सदन तक आपके हर जरूरी मुद्दे को उठा रहे हैं और भविष्य में भी उठाएंगे ।
प्रेसवार्ता में रही गणमान्य लोगों की उपस्थिति
मौके पर विशेष रूप से इस प्रेस- वार्ता में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, बड़कागांव पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर कुमार मेहता उर्फ़ शिबू मेहता, बड़कागांव पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव, केरेडारी के भाजपा नेता सह भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह, केरेडारी के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश गुप्ता, नकुल साव, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, जिला योजना के सांसद प्रतिनिधि अनूप कुमार, भाजपा नेता बंटी तिवारी, सांसद कार्या
1 hour and 29 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k