थाना को0 नगर पुलिस द्वारा कूटरचना करके 2147.78 लाख रुपये की जालसाजी व गबन करने में 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-


गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी  मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 044/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(5), 351(3), 3(5), 61(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 045/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(5), 3(5), 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तगण 01. राघवराम पुत्र समयदीन निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा तथा 02. शिवाकान्त वर्मा पुत्र स्व० राजितराम वर्मा निवासी इमिलिया गुरुदयाल थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को बहराइच रोड पर बिमौर चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 02.01.2026 को भुवन चन्द्र सती, सहायक महाप्रबन्धक/मुख्य प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि० शाखा गोण्डा, पता लाला छोटे लाल का हाता, स्टेशन रोड, महरानीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि गोण्डा शाखा में ऋण वितरण के दौरान गंभीर अनियमितता एवं धोखाधड़ी की गयी है । उल्लेख किया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक में इम्पैनल्ड चार्टर्ड एकाउण्टेन्ट द्वारा कराये गये स्पेशल ऑडिट की अन्तरिम रिपोर्ट एवं दिनांक 02.01.2026 की गठित कमेटी की संस्तुति के परीक्षण में प्रकाश में आया कि अभियुक्त पवन कुमार पाल (तत्कालीन शाखा प्रबन्धक) द्वारा बैंक के अन्य कार्मिकों व खाताधारकों 1. राघवराम पुत्र समयदीन, 2. शिवाकान्त वर्मा पुत्र स्व० राजितराम वर्मा व अन्य के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से गिरोह बनाकर बैंक की नीति एवं आरबीआई/नाबार्ड के दिशा-निर्देशों के विरुद्ध ऋण स्वीकृति व वितरण किये गये । जांच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त द्वारा स्वयं, अपने परिवारजनों एवं गिरोह के सदस्यों को बिना पात्रता एवं आवश्यक अभिलेखों के ऋण वितरित किये गये तथा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर बैंक के 205 खाताधारकों के ऋण व बचत खातों एवं 05 आन्तरिक खातों से कुल रु0 2147.78 लाख की धनराशि का विभिन्न बैंकिंग चैनलों के माध्यम से दुर्विनियोग/अपहरण किया गया । जिसमें 05 आन्तरिक खातों से अनधिकृत रूप से रु0 46.13 लाख की धनराशि निकाल कर गबन किया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियोग में विवेचना के दौरान दिनांक 18.01.2026 को पवन कुमार पाल (तत्कालीन शाखा प्रबन्धक) उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि० शाखा गोण्डा को गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम अभियोग के अन्य आरोपी अभियुक्तों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु भ्रमण शील थी । आज दिनांक 22.02.2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाये गये वांछित अभियुक्तगण 1. राघवराम पुत्र समयदीन (खाताधारक) व 2. शिवाकान्त वर्मा पुत्र स्व० राजितराम वर्मा (खाताधारक) को बहराइच रोड पर बिमौर चौराहा से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
जनपद के समस्त बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा अपने से संबंधित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियों को प्राप्त किये जाने का कार्य किया गया

गोण्डा।  फरवरी,2026
अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावा एवं आपत्तियों की प्राप्ति।अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22.02.2026 को जनपद के समस्त 2978 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजित कराया गया, जिसमें बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों उपस्थित रहकर दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की गयी।

यह अभियान मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित कराया गया। आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जायें एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर कर दिया जाये तथा कोई भी अनर्ह मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में विद्यमान न रहें। 

विशेष अभियान दिवस के दिन जनपद में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों पर भ्रमण करके, बी0एल0ओ0 द्वारा प्राप्त किये गये दावे और आपत्तियों की जानकारी प्राप्त की गयी।
जमीनी विवाद में अधिवक्ता की मौत,बचाने आए बेटा व भतीजा घायल

9 बीघे जमीन को लेकर चले लाठी डंडे,फायरिंग भी हुई

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक जमीनी विवाद में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता की पीटकर हत्या कर दी गई वहीं बचाने आए अधिवक्ता के बेटे और दो भतीजों पर भी लाठी और डंडों से हमला कर दिया गया,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उनके परिजनों ने जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।परिजनों का आरोप है कि घटना स्थल पर विवाद के दौरान फायरिंग भी की गई।गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है,जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मृत अधिवक्ता  मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सुदाई पुरवा गांव का है। बड़े बेटे अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा मार्च्यूरि हाउस पहुंचे।उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया है।सुदाई पुरवा निवासी अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा (67) के दो बेटे हैं।बड़ा बेटा अभिषेक (42) हाईकोर्ट में अधिवक्ता है तो वहीं छोटा बेटा अनुराग मिश्रा (36) घर पर रहकर सारे  काम देखता है।सुभाष चंद्र मिश्रा का गांव के पूर्व प्रधान हरिशरण मिश्रा से लगभग 9 बीघे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था,जिसके संबंध में सुभाष चंद्र मिश्रा ने ग्राम न्यायालय करनैलगंज में मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें उनको जीत मिली थी।बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर वह उसी जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करने पहुंचे थे।आरोप है कि हरिशरण मिश्रा अपने 15 -  20 लोगों के साथ लाठी डंडा और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया।इसमें सुभाष चंद्र (67) उनके बेटे अनुराग मिश्रा (36) और दो भतीजे आकाश मिश्रा (19) व विश्वास मिश्रा (35) घायल हो गए,जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में भर्ती कराया गया।

यहाँ सुभाष चंद्र मिश्रा की गंभीर हालत को देखकर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया,जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों के अनुसार,सुभाष चंद्र मिश्रा को जमीन उनके पिता द्वारा वसीयत में दी गई थी,जिसके बाद से उनका कब्जा था।आरोप है कि विरोधी पक्ष ने सुभाष की मां से फर्जी तरीके से बैनामा कराकर जमीन पर दावा किया था,जिसे लेकर न्यायालय में मामला चला और फैसला सुभाष चंद्र मिश्रा के पक्ष में आया।मृतक सुभाष चंद्र मिश्रा के छोटे बेटे अनुराग मिश्रा ने आरोप लगाया कि अरुण कुमार मिश्रा, हरिशरण मिश्रा,सत्यम मिश्रा, संतोष मिश्रा समेत अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया।एक दिन पहले ही कोर्ट के आदेश की प्रति लेकर उनके पिता करनैलगंज कोतवाली ले गए थे और पुलिस को सूचित किया था कि वे अगले दिन जमीन पर कब्जा लेने जाएंगे।

अनुराग के अनुसार,रविवार को वे लोग जैसे ही खेत पर पहुंचे,आरोपियों ने हमला कर दिया तथा लाठी डंडों से पिटाई की गई और फायरिंग भी की गई।गोली उनके भाई के कान के पास से निकल गई।गंभीर हालत में पहले सुभाष चंद्र मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया,जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना में 20 से 30 लोग शामिल थे।उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि मृतक अधिवक्ता के भतीजे विश्वास चंद्र मिश्रा की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
चोरी का सफल अनावरण, 03 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
गोण्डा। थाना वजीरगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा दुकान से हुई चोरी का सफल अनावरण, 03 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए 03 कि0 572 ग्राम सफेद धातु के बने हुए विभिन्न आभूषण, पेंच व पीली धातु की 06 अंगूठी, 06 नाक की कील, 02 जोड़ी कान की बाली व रु0 21,450/- नगद, चोरी के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की कार स्विफ्ट डिजायर-

कार्यवाही-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0- 50/2026 धारा- 331(4), 305(ए) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 03 शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों 1. रामकृपाल चौहान पत्रु ननकऊ चौहान निवासी बबया मौजा रुकनापुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच, 2. जगदम्बा चौहान पत्रु लल्ला चौहान निवासी बरजोतपुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा व 3. विवेक कुमार उर्फ बच्चन पुत्र छांगुर चौरसिया निवासी बनघुसरा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये हुए कुल 03 कि0 572 ग्राम सफेद धातु के बने हुए विभिन्न आभूषण, पेंच व पीली धातु की 06 अदद अंगूठी, 06 अदद नाक की कील, 02 अदद जोड़ी कान की बाली व रु0 21,450/- नगद, चोरी के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की कार स्विफ्ट डिजायर बरामद किया गया । 

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 14.02.2026 को वादी विकास सोनी पुत्र श्री रामकुमार सोनी निवासी कस्बा व थाना वजीरगंज जिला गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 13/14.02.2026 की रात में कस्बा वजीरगंज स्थित उनकी दुकान के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काटकर चोरों द्वारा उनकी दुकान में घुसकर अलमारी तोड़कर सोने, चांदी का सारा सामान चोरी कर लिया है । सुबह दुकान खोलने पर चोरी के संबंध में जानकारी हुई, प्रकरण के संबंध में वादी द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त चोरी की घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी0/सर्विलांस सहित कुल 05 टीमों का गठन किया गया था । आज दिनांक 22.02.2026 को थाना वजीरगंज व एसओजी / सर्विलांस की संयुक्त टीम घटना के सफल अनावरण के क्रम में क्षेत्र में भ्रमणशील थी । इसी दौरान जानकारी मिली कि सर्राफा दुकान से चोरी की घटना कारित करने वाले शातिर चोरों का गिरोह एक कार से दुर्जनपुर घाट की तरफ फिर किसी उद्देश्य से घूम रहे हैं । पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई, चेकिंग के दौरान एक सफेद कार से तीन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से  चोरी किये हुए कुल 03 कि0 572 ग्राम सफेद धातु के बने हुए विभिन्न आभूषण, पेंच व पीली धातु की 06 अदद अंगूठी, 06 अदद नाक की कील, 02 अदद जोड़ी कान की बाली व रु0 21,450/- नगद, चोरी के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की कार स्विफ्ट डिजायर बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया करते हैं । पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे चोर हैं और दिनांक 13/14.02.2026 को कस्बा वजीरगंज स्थित सर्राफा दुकान ले चोरी किये थे । इसके पूर्व दिनांक 15.01.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम बालापुर के एक घर में  चोरी की थी चोरी के बाद प्राप्त आभूषण व नगदी को आपस में बाँट लिया था । इसके बाद दिनांक 18/19.01.2026 को जनपद बस्ती के थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुजिया में एक सर्राफा दुकान से चोरी की थी वहाँ से जो आभूषण मिले वे हमलोग आपस में बाँट लिए थे । इन चोरों द्वारा चोरी की सामग्री को बेच कर प्राप्त पैसे को आपस में बाँट लिया जाता है । गाड़ी स्विफ्ट डिजायर के बारे में पूछने पर अभियुक्त विवेक कुमार उर्फ बच्चन  बता रहा है कि यह गाड़ी वह एक चालक के तौर पर चलाता है, गाड़ी का मालिक फारूख अली पुत्र मो0 सद्दीक निवासी गोडपुरवा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती है । दिनांक 13.02.2026 को वह जमुनहा बार्डर से अपने साथी रामकृपाल व अन्य को बैठाकर जनपद बहराइच शहर में गया जहाँ उन्होने एक दुकान से गैस कटर व रिंच खरीद कर योजना बनाकर गाड़ी से ही सब लोग कस्बा वजीरगंज गोण्डा आये जहाँ उन्हे जगदम्बा चौहान पुत्र लल्ला चौहान मिला जिसने पहले से ही सर्राफा दुकान की रेकी कर ली थी । रात में सबने मिलकर योजना के मुताबिक वजीरगंज कस्बा स्थित सर्राफा दुकान में पीछे के रास्ते चढ़कर गैस कटर से दरवाजा काटकर दुकान में घुसे थे, और अलमारी व तिजोरी तोड़कर सोने/चाँदी के विभिन्न आभूषण चोरी की । जिसके बाद दुकान से मिले आभूषण व नगदी को आपस में बाँट लिये थे ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. रामकृपाल चौहान पत्रु ननकऊ चौहान निवासी बबया मौजा रुकनापुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच ।
2. जगदम्बा चौहान पत्रु लल्ला चौहान निवासी बरजोतपुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा ।
3. विवेक कुमार उर्फ बच्चन पुत्र छांगुर चौरसिया निवासी बनघुसरा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती ।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 50/2026 धारा- 331(4), 305(ए) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ।
02. मु0अ0सं0- 019/2026 धारा- 305 बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
03. मु0अ0सं0- 013/2026 धारा 331(4), 3052(ए) बीएनएस थाना गौर जनपद बस्ती ।

बरामदगी-
01. 03 कि0 572 ग्राम सफेद धातु के बने हुए विभिन्न आभूषण (61 जोड़ी पायल, 01 अदद श्री लक्ष्मी-गणेश मूर्ति, पोंट व अन्य विभिन्न आभूषण)
02. 06 अदद अंगूठी (पीली धातु की)
03. 06 अदद नाक की कील (पीली धातु की)
04. 02 अदद जोड़ी कान की बाली (पीली धातु की)
05. रु0 21,450/- नगद
06. चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की कार स्विफ्ट डिजायर
07. चोरी में प्रयुक्त 01 अदद  गैस कटर, 01 रेगुलेटर, 01 सलाई रिंच, 01 पिलास, 01 पेंचकस व 01 इलेक्ट्रानिक कांटा

आपराधिक इतिहास रामकृपाल पुत्र ननकऊ -
01- मु0अ0स0-64/2020, धारा 380, 411, 413, 457 IPC थाना मोतीपुर जनपद बहराइच । 
02- मु0अ0स0-13/2020, धारा 380, 411, 457 IPC थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
03- मु0अ0स0-485/2023, धारा 323, 325, 504, 506 IPC थाना पयागपुर जनपद बहराइच
04- मु0अ0स0-193/2020, धारा 380, 411, 457 IPC थाना रानीपुर जनपद बहराइच ।
05- मु0अ0स0-45/2020, धारा 380, 411, 413, 457 IPC थाना रिसिया जनपद बहराइच ।
06- मु0अ0स0-144/2020, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट IPC थाना रिसिया जनपद बहराइच ।
07. मु0अ0स0-295/2023, धारा 323, 504, 506 IPC थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर ।
08. मु0अ0स0-08/2025, धारा 331(4), 504(ए) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोण्डा ।
09- मु0अ0स0-599/2017, धारा 147, 149, 323, 5041, 506, 308, 3 IPC थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा ।
10- मु0अ0स0-10/2020, धारा 380, 411, 413, 457 IPC थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा ।
11- मु0अ0स0-816/2019, धारा 380, 411, 413, 457 IPC थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ।
12- मु0अ0स0-46/2020, धारा 34, 380, 411, 414, 457 IPC थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती ।
13- मु0अ0स0-52/2020, धारा 34, 380, 411, 413, 457 IPC थाना इकौना जनपद श्रावस्ती ।
14- मु0अ0स0-63/2018, धारा 504, 325, 323 IPC थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
15- मु0अ0स0-200/2020, धारा 323, 504,506 IPC थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
जमीनी विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष,खेत जुताई के विरोध में लाठी डंडों से मारपीट
*कई घायल अस्पताल में भर्ती

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अपरान्ह जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया।यह संघर्ष कोतवाली क्षेत्र के दत्त नगर ग्राम पंचायत के सुदाई पुरवा गांव में जुताई के दौरान हुई है।इस विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए जिन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।मारपीट में सुभाष चंद्र मिश्रा (59),आकाश मिश्रा (19),विश्वास मिश्रा (35) और   अभय कुमार मिश्रा (54) घायल हुए हैं।हरिशरण मिश्रा सहित उनके परिवार के भी कई सदस्य चोटिल हुए हैं।सभी  घायलों का इलाज गोंडा स्थित मेडिकल कालेज में चल रहा है।विवाद की जड़ एक जमीन है जिसे दिनेश मिश्रा के पिता पारस मिश्रा ने अपने बेटे के नाम पर वसीयत कर दिया था।आरोप है कि पारस मिश्रा के निधन के बाद दिनेश मिश्रा की मां के नाम गलत तरीके से जमीन का वरासत करवाकर हरि शरण व अन्य लोगों ने अपने नाम बैनामा करवा लिया था।आज उसी जमीन पर हरि शरण मिश्रा के लोग पहुंचे,जब सुभाष चंद्र मिश्रा खेत की जुताई कर रहे थे।उन्होंने जुताई का विरोध किया,जिसके बाद दोनों गुटों के बीच आपसी कहासुनी,गाली गलौज और फिर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से जमकर मारपीट हुई।करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने दोनों गुटों की तरफ से पांच पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों का इलाज जारी है।
जंगली जानवर ने हमला कर युवक की चार उंगली काटकर खाया,पैर भी काटा
*गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

गोंडा।जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनपुरवा गांव में रविवार सुबह एक अज्ञात जंगली जानवर ने संजय (35) पर हमला कर दिया है।यह घटना उस समय हुई जब संजय खेत में सिंचाई के लिए पंपिंग सेट इंजन लगा रहे थे।इस हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए,जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।जंगली जानवर ने हमला कर संजय की दाहिने हाथ की चार उंगलियों को काट लिया।इसके साथ ही जानवर ने उनके दाहिने व बाएं पैर के कई हिस्सों पर भी हमला किया,जिससे पैर का मांस भी निकल गया।जंगली जानवर द्वारा हमले की जानकारी होने के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची।टीम ने गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दिया और साथ ही गांव के आसपास जंगली जानवर को पकड़ने के लिए सर्च अभियान भी शुरु कर दिया।वन विभाग के लोगों ने ग्रामीणों को जागरूक किया है कि वे अकेले उस तरफ न जाएं ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।घायल संजय कुमार के पिता चैतू ने बताया कि उनका बेटा खेत में पानी लगाने के लिए पंपिंग सेट इंजन लगाने गया था।पानी के लिए पंपिंग सेट इंजन लगाते समय एक अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया।चैतू ने बताया कि उनके बेटे की चीख सुनकर वह दौड़ कर मौके पर पहुंचे।जब तक वहपहुंचते,जानवर शरीर के कई अंगों पर हमला कर चुका था।उन्होंने वन विभाग से जंगली जानवर को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है,क्योंकि इस हमले के बाद वे अपने खेत की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं।वहीं गोंडा वन प्रभाग के एसडीओ सुदर्शन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है और पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है कि कौन सा जंगली जानवर है कौन सा जंगली जानवर नहीं है।जांच में जो भी निकलकर आएगा बताया जाएगा।अभी तक जंगली जानवर की पहचान नहीं हो पाई है।
लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, किसान ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग


गोंडा(करनैलगंज)।जिले के करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोनवा निवासी मोहम्मद हनीफ व मोहम्मद शरीफ ने राजस्व विभाग के एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि में विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा गलत तरीके से बिजली का खंभा गाड़ दिया गया, जिससे उनकी जोत योग्य भूमि प्रभावित हो रही है और खेती कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है। पीड़ित किसान के अनुसार संबंधित खंभा चकमार्ग के किनारे स्थापित किया जाना चाहिये, मगर विभाग द्वारा जानबूझकर खेत के अंदर स्थापित करवा दिया गया है।  जिससे न केवल उनकी भूमि कम हुई है बल्कि भविष्य में सिंचाई, जुताई और अन्य कृषि कार्यों में भी समस्या उत्पन्न होगी।

जांच में लापरवाही और रिश्वत मांगने का आरोप

किसानों का कहना है कि शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए हल्का लेखपाल को सौंपी गई थीं, मगर उन्होंने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करना उचित नहीं समझा। आरोप है कि लेखपाल ने उन्हें तहसील स्थित आर.के. कक्ष में बुलाकर एक हजार रुपये की मांग की और कहा कि यदि हदबरारी की दायर करोगे तो उसमें भी समान राशि खर्च करनी पड़ेगी। आर्थिक तंगी का हवाला देकर जब किसानों ने असमर्थता जताई, तो लेखपाल ने बिना स्थलिये निरीक्षण किए ही मनगढ़ंत रिपोर्ट तैयार कर शिकायत का निस्तारित कर दिया। पीड़ित पक्ष ने दावा किया है कि रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है, जिसे वे जांच के दौरान प्रस्तुत करेंगे।

मिलीभगत और प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल

किसान ने आरोप लगाया है कि लेखपाल ने विद्युत विभाग के ठेकेदार से मिलीभगत कर वास्तविक तथ्यों को दबाया है। उनका कहना है कि शिकायत के मूल बिंदु—खंभे की गलत स्थिति पर स्पष्ट रिपोर्ट देने के बजाय उन्हें अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में उलझाने का प्रयास किया गया, ताकि वे न्याय पाने से वंचित रह जाएं।

जिला प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने व जांच पूरी होने तक संबंधित लेखपाल को  निलंबित किये जाने की मांग की है। हल्का लेखपाल ने बताया की आरोप निराधार है, उनके द्वारा रिश्वत की मांग नहीं की गई है। ये कहा गया है कि एक हजार रुपये ख़र्च होगा हद बरारी करवा दिजीये तो हम पैमाइश कर देंगे। जांच में जो तथ्य सामने आये उसके अनुसार रिपोर्ट लगाये जाने से नाराज किसान शिकायत क़र रहे हैं।
परसपुर, मुजेहना व बेलसर ब्लॉक से पुरूषों ने किया आंगनवाड़ी पदों के लिए आवेदन
*सभी ब्लॉकों से जांच के आदेश

गोंडा।जिले में आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकत्री पदों पर भर्ती के लिए पुरुषों द्वारा आवेदन किए जाने का मामला सामने आया है,जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने इन पदों पर महिलाओं की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।जिसके लिए जिले में 5000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं,जिनमें से कुछ आवेदन पुरुषों के भी हैं।पुरुषों के आवेदन सामने आने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर दिशा निर्देश मांगा है।मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर अब तक तीन पुरुष आवेदकों के आवेदन निरस्त कर दिये गए हैं।निरस्त आवेदन परसपुर, मुजेहना और बेलसर ब्लॉक से प्राप्त हुए थे।आवेदन पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि यह पद मात्र महिलाओं के लिए हैं,परन्तु नियमों का उल्लंघन कर पुरुषों द्वारा आवेदन किया गया था।निरस्त किए गए आवेदकों को भविष्य में इस तरह के आवेदन न करने की सख्त हिदायत दी गई है तथा अब जिले के 16 विकासखंडों में प्राप्त आवेदनों की दोबारा जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि कितने पुरुषों ने इन महिला आरक्षित पदों के लिए आवेदन किया है।जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका दोनों पदों के लिए लगभग 5000 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे और प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र के लिए पांच शीर्ष आवेदकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विज्ञापन में और सामान्य जानकारी के अनुसार,आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के पद महिलाओं के लिए ही होते हैं।यहाँ तक कि हमारे विभाग में मुख्य सेविका,जिसे सुपरवाइजर बोला जाता है वो भी महिला अभ्यर्थी होती है।लेकिन परसपुर से और एक दो जगह से पुरुष आवेदकों के भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जो आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के पद पर चयन के लिए पात्र नहीं हैं।शासनादेश इसमें 18 से 35 वर्ष के मध्य की महिलाओं की बात कर रहा है,इसमें पुरुष नहीं हैं।उन्होंने कहा कि हम यह नहीं स्पष्ट कर सकते कि पुरुषों ने गलती से आवेदन किया है अथवा जानबूझ कर किया है,लेकिन चुंकि यह पद महिलाओं के लिए रिक्त है इसलिए पुरुषों के आवेदन पत्र पर विचार किया जाना संभव नहीं है।
बीएसए भ्रष्टाचार की जांच 109 दिन बाद भी अधूरी
*22 लाख एडवांस लेकर दो करोड़ रिश्वत मांगने का लगा था आरोप

गोंडा।जिले में पूर्व निलंबित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी सहित तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर के आदेश पर नमन स्टिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मनोज कुमार पाण्डेय ने बीते 4 नवंबर को नगर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज कराया था।इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नगर आनंद राय द्वारा पिछले 109 दिनों से की जा रही है,हालांकि जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है और न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल नहीं किया गया है।नियमानुसार, 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करना होता है जिससे अब पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ गया है।पीड़ित मनोज कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया था कि उनकी फर्म को जिले के 564 परिषदीय स्कूलों में डेस्क बेंच सप्लाई का काम मिला था।टेंडर पास होने के बाद वर्क आर्डर जारी करने के लिए उनसे 2.25 करोड़ रुपए के कमीशन की मांग की गई।उन्होंने निलंबित बीएसए और उनके दो अधीनस्थ कर्मियों को 26 लाख रुपए एडवांस भी दिये थे।इसके बावजूद उनका टेंडर रद्द कर दिया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।इस फर मनोज पांडेय ने एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर में शिकायत किया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर बीएसए और दोनों जिला समन्वयकों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते दिसंबर माह में पूर्व बीएसए अतुल कुमार तिवारी शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया था।उन्हें अभी तक शासन अथवा हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।क्षेत्राधिकारी आनंद राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कई कागजात मिले हैं जिनकी पड़ताल की जा रही है।उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा और पुलिस द्वारा इस मामले कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में जांच बड़ी गंभीरता से करनी पड़ती है और साक्ष्य एकत्रित करने में समय लगता है।
28 फरवरी को जिला पंचायत गोण्डा की सामान्य बैठक, विकास से जुड़े 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगा निर्णय



गोण्डा। 20 फरवरी 2026  जिला पंचायत, की सामान्य बैठक अध्यक्ष, जिला पंचायत की अध्यक्षता में 28 फरवरी  को पूर्वान्ह 11:30 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में समस्त सदस्य एवं पदेन सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

बैठक के एजेण्डे में कुल 12 बिंदुओं को शामिल किया गया है। सबसे पहले जिला पंचायत की गत सामान्य बैठक 07 मार्च 2025 की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके पश्चात जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद गोण्डा के श्रम बजट की स्वीकृति पर विचार होगा। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र गोण्डा एवं कैसरगंज में भारत सरकार से स्वीकृत मार्गों की वित्तीय स्वीकृति हेतु जिला पंचायत के अनुमोदन पर निर्णय लिया जाएगा।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट तथा 2026-27 के मूल बजट की स्वीकृति पर विचार किया जाएगा। पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवां वित्त आयोग योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 की अनुपूरक कार्ययोजना की स्वीकृति भी बैठक में प्रस्तावित है।

जिला पंचायत विकास योजना के अंतर्गत राज्य वित्त आयोग एवं केन्द्रीय वित्त आयोग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजनाओं पर भी निर्णय लिया जाएगा। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला पंचायत की विभव एवं सम्पत्ति कर प्रस्तावना सूची की स्वीकृति पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में शासन, मंत्री, जनप्रतिनिधियों, आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त संदर्भों में उल्लिखित विभिन्न परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों की स्वीकृति का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। अंत में अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की जाएगी। यह बैठक जनपद के विकास, बजट निर्धारण एवं आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।