चोरी का सफल अनावरण, 03 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
गोण्डा। थाना वजीरगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा दुकान से हुई चोरी का सफल अनावरण, 03 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए 03 कि0 572 ग्राम सफेद धातु के बने हुए विभिन्न आभूषण, पेंच व पीली धातु की 06 अंगूठी, 06 नाक की कील, 02 जोड़ी कान की बाली व रु0 21,450/- नगद, चोरी के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की कार स्विफ्ट डिजायर-
कार्यवाही-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0- 50/2026 धारा- 331(4), 305(ए) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 03 शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों 1. रामकृपाल चौहान पत्रु ननकऊ चौहान निवासी बबया मौजा रुकनापुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच, 2. जगदम्बा चौहान पत्रु लल्ला चौहान निवासी बरजोतपुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा व 3. विवेक कुमार उर्फ बच्चन पुत्र छांगुर चौरसिया निवासी बनघुसरा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये हुए कुल 03 कि0 572 ग्राम सफेद धातु के बने हुए विभिन्न आभूषण, पेंच व पीली धातु की 06 अदद अंगूठी, 06 अदद नाक की कील, 02 अदद जोड़ी कान की बाली व रु0 21,450/- नगद, चोरी के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की कार स्विफ्ट डिजायर बरामद किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 14.02.2026 को वादी विकास सोनी पुत्र श्री रामकुमार सोनी निवासी कस्बा व थाना वजीरगंज जिला गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 13/14.02.2026 की रात में कस्बा वजीरगंज स्थित उनकी दुकान के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काटकर चोरों द्वारा उनकी दुकान में घुसकर अलमारी तोड़कर सोने, चांदी का सारा सामान चोरी कर लिया है । सुबह दुकान खोलने पर चोरी के संबंध में जानकारी हुई, प्रकरण के संबंध में वादी द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त चोरी की घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी0/सर्विलांस सहित कुल 05 टीमों का गठन किया गया था । आज दिनांक 22.02.2026 को थाना वजीरगंज व एसओजी / सर्विलांस की संयुक्त टीम घटना के सफल अनावरण के क्रम में क्षेत्र में भ्रमणशील थी । इसी दौरान जानकारी मिली कि सर्राफा दुकान से चोरी की घटना कारित करने वाले शातिर चोरों का गिरोह एक कार से दुर्जनपुर घाट की तरफ फिर किसी उद्देश्य से घूम रहे हैं । पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई, चेकिंग के दौरान एक सफेद कार से तीन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किये हुए कुल 03 कि0 572 ग्राम सफेद धातु के बने हुए विभिन्न आभूषण, पेंच व पीली धातु की 06 अदद अंगूठी, 06 अदद नाक की कील, 02 अदद जोड़ी कान की बाली व रु0 21,450/- नगद, चोरी के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की कार स्विफ्ट डिजायर बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया करते हैं । पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे चोर हैं और दिनांक 13/14.02.2026 को कस्बा वजीरगंज स्थित सर्राफा दुकान ले चोरी किये थे । इसके पूर्व दिनांक 15.01.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम बालापुर के एक घर में चोरी की थी चोरी के बाद प्राप्त आभूषण व नगदी को आपस में बाँट लिया था । इसके बाद दिनांक 18/19.01.2026 को जनपद बस्ती के थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुजिया में एक सर्राफा दुकान से चोरी की थी वहाँ से जो आभूषण मिले वे हमलोग आपस में बाँट लिए थे । इन चोरों द्वारा चोरी की सामग्री को बेच कर प्राप्त पैसे को आपस में बाँट लिया जाता है । गाड़ी स्विफ्ट डिजायर के बारे में पूछने पर अभियुक्त विवेक कुमार उर्फ बच्चन बता रहा है कि यह गाड़ी वह एक चालक के तौर पर चलाता है, गाड़ी का मालिक फारूख अली पुत्र मो0 सद्दीक निवासी गोडपुरवा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती है । दिनांक 13.02.2026 को वह जमुनहा बार्डर से अपने साथी रामकृपाल व अन्य को बैठाकर जनपद बहराइच शहर में गया जहाँ उन्होने एक दुकान से गैस कटर व रिंच खरीद कर योजना बनाकर गाड़ी से ही सब लोग कस्बा वजीरगंज गोण्डा आये जहाँ उन्हे जगदम्बा चौहान पुत्र लल्ला चौहान मिला जिसने पहले से ही सर्राफा दुकान की रेकी कर ली थी । रात में सबने मिलकर योजना के मुताबिक वजीरगंज कस्बा स्थित सर्राफा दुकान में पीछे के रास्ते चढ़कर गैस कटर से दरवाजा काटकर दुकान में घुसे थे, और अलमारी व तिजोरी तोड़कर सोने/चाँदी के विभिन्न आभूषण चोरी की । जिसके बाद दुकान से मिले आभूषण व नगदी को आपस में बाँट लिये थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. रामकृपाल चौहान पत्रु ननकऊ चौहान निवासी बबया मौजा रुकनापुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच ।
2. जगदम्बा चौहान पत्रु लल्ला चौहान निवासी बरजोतपुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा ।
3. विवेक कुमार उर्फ बच्चन पुत्र छांगुर चौरसिया निवासी बनघुसरा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती ।
अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 50/2026 धारा- 331(4), 305(ए) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ।
02. मु0अ0सं0- 019/2026 धारा- 305 बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
03. मु0अ0सं0- 013/2026 धारा 331(4), 3052(ए) बीएनएस थाना गौर जनपद बस्ती ।
बरामदगी-
01. 03 कि0 572 ग्राम सफेद धातु के बने हुए विभिन्न आभूषण (61 जोड़ी पायल, 01 अदद श्री लक्ष्मी-गणेश मूर्ति, पोंट व अन्य विभिन्न आभूषण)
02. 06 अदद अंगूठी (पीली धातु की)
03. 06 अदद नाक की कील (पीली धातु की)
04. 02 अदद जोड़ी कान की बाली (पीली धातु की)
05. रु0 21,450/- नगद
06. चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की कार स्विफ्ट डिजायर
07. चोरी में प्रयुक्त 01 अदद गैस कटर, 01 रेगुलेटर, 01 सलाई रिंच, 01 पिलास, 01 पेंचकस व 01 इलेक्ट्रानिक कांटा
आपराधिक इतिहास रामकृपाल पुत्र ननकऊ -
01- मु0अ0स0-64/2020, धारा 380, 411, 413, 457 IPC थाना मोतीपुर जनपद बहराइच ।
02- मु0अ0स0-13/2020, धारा 380, 411, 457 IPC थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
03- मु0अ0स0-485/2023, धारा 323, 325, 504, 506 IPC थाना पयागपुर जनपद बहराइच
04- मु0अ0स0-193/2020, धारा 380, 411, 457 IPC थाना रानीपुर जनपद बहराइच ।
05- मु0अ0स0-45/2020, धारा 380, 411, 413, 457 IPC थाना रिसिया जनपद बहराइच ।
06- मु0अ0स0-144/2020, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट IPC थाना रिसिया जनपद बहराइच ।
07. मु0अ0स0-295/2023, धारा 323, 504, 506 IPC थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर ।
08. मु0अ0स0-08/2025, धारा 331(4), 504(ए) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोण्डा ।
09- मु0अ0स0-599/2017, धारा 147, 149, 323, 5041, 506, 308, 3 IPC थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा ।
10- मु0अ0स0-10/2020, धारा 380, 411, 413, 457 IPC थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा ।
11- मु0अ0स0-816/2019, धारा 380, 411, 413, 457 IPC थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ।
12- मु0अ0स0-46/2020, धारा 34, 380, 411, 414, 457 IPC थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती ।
13- मु0अ0स0-52/2020, धारा 34, 380, 411, 413, 457 IPC थाना इकौना जनपद श्रावस्ती ।
14- मु0अ0स0-63/2018, धारा 504, 325, 323 IPC थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
15- मु0अ0स0-200/2020, धारा 323, 504,506 IPC थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
1 hour and 47 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1