बिना मान्यता के इन्टरमीडिएट कक्षाओ के संचालन पर डीएम की बड़ी कार्रवाई व दो विद्यालयों पर मुकदमा दर्ज, कारण बताओ नोटिस जारी

छात्रा की शिकायत पर जाच कर हुई कार्यवाही


देवरिया 21 फ़रवरी l जनपद में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर प्रकरण सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अमान्यता प्राप्त तरीके से इंटरमीडिएट कक्षाओं का संचालन एवं विज्ञान वर्ग के छात्रों की परीक्षा अन्य विद्यालय से संबद्ध कराए जाने के मामले में जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है ।

मामला  जगरनाथ राव श्री कृष्ण प्रताप राव उच्च माध्यमिक विद्यालय, सवरेजी खरग एवं मंजूर अली इंटर कॉलेज, करजहा से संबंधित है। जांच में सामने आया कि बिना मान्यता इंटर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था तथा विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरे विद्यालय से संबद्ध कराई जा रही थी, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

17 फरवरी 2026 को एक छात्रा द्वारा डीएम के जनता दर्शन में  पहुंच कर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि विद्यालय ने उनका विधिवत नामांकन नहीं किया और प्रवेश पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

डीएम के निर्देश पर एडीआईओएस (ADIOS) की संयुक्त टीम गठित की गई, जिसने 19 फरवरी 2026 को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में शिकायत को सही पाया गया और अनियमितताओं की पुष्टि हुई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोनों विद्यालयों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में संबंधित थानों में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न उनकी मान्यता निरस्त कर दी जाए। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि ऐसे प्रकरणों में सख्त निगरानी रखी जाए तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा जगत में हलचल मच गई है और अन्य विद्यालयों में भी नियमों के अनुपालन को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।
डीएम दिव्या मित्तल की अपील: 22 फरवरी को बूथ पर पहुंचकर जांचें अपना नाम


  22 फरवरी को लोकतंत्र का ‘महाअभियान’: जिले के हर बूथ पर लगेगा मतदाता शिविर


देवरिया, 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत 22 फरवरी (रविवार) को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है।

डीएम ने बताया कि इससे पूर्व 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में 22 फरवरी को चौथा विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

विशेष अभियान दिवस पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में प्रपत्र-6 (नया नाम जोड़ने हेतु), 6ए (विदेश में निवासरत भारतीय मतदाताओं हेतु), 7 (नाम विलोपन हेतु) एवं 8 (संशोधन हेतु) उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने एवं प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान की निगरानी के लिए सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं निर्वाचन संबंधी अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) से भी नियमानुसार सहयोग लिया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी व सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

डीएम श्रीमती मित्तल ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे 22 फरवरी को अपने-अपने बूथ पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में अंकित नहीं है अथवा जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे प्रपत्र-6 भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त ECINET मोबाइल एप तथा voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसके संशोधन के लिए प्रपत्र-8 भरा जा सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की णमजबूती की आधारशिला है। अतः सभी नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और विशेष अभियान दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
वंचित छात्रों के सत्यापन व अपात्रों को ब्लॉक करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी


देवरिया, 21 फरवरी।      .               जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के निर्देश के क्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अध्ययनरत अन्य दशमोत्तर (कक्षा 11-12 को छोड़कर) कक्षाओं के समस्त वर्ग के वंचित छात्र-छात्राओं के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की गई है।


उन्होंने बताया कि संबंधित विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा संस्थानों में अध्ययनरत वास्तविक छात्रों का सत्यापन किया जाएगा तथा अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम और संस्थानों को ब्लॉक किया जाएगा। साथ ही संस्थानों में वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापित करना होगा।इस संबंध में अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम एवं संस्थानों को ब्लॉक करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के ऐसे सभी अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों से, जो अभी तक इस कार्यवाही से वंचित या छूट गए हैं, अपने स्तर से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।
देवरिया में बड़ा हादसा, महिला की जिन्दा जलकर मौत
 
देवरिया M N पाण्डेय  15 फरवरी  । खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर पिकअप व बाइक में आमने सामने की भिड़ंत, पिकअप में घुसी बाइक, लगी आग, आग में बाइक सवार महिला जिंदा जली, पति गम्भीर, मेडिकल कालेज रेफर, अग्नि शमन टीम ने पाया काबू, बरहज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी मृतका रेनू मिश्रा, पति के साथ सलेमपुर से बाइक से जा रही थी गांव, सीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे l
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चार स्थानों पर होंगे सामूहिक विवाह
देवरिया 28 जनवरी M N पाण्डेय। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में विकास खण्ड एवं नगर निकायवार सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि निर्धारित तिथियों पर अलग-अलग स्थानों पर वैवाहिक समारोह संपन्न कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 02 फरवरी (सोमवार) को ओम मैरेज हॉल, तरकुलवा में पथरदेवा, तरकुलवा व देसही देवरिया क्षेत्र के जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। 04 फरवरी (बुधवार) को प्रिंस पैलेस, कोटवा चौराहा, कसया रोड देवरिया में संबंधित क्षेत्रों के लाभार्थी सम्मिलित होंगे। 06 फरवरी (शुक्रवार) को उत्सव लॉन, सलेमपुर में रामपुर कारखाना, भटनी, सलेमपुर, लार, भाटपाररानी, बनकटा, भागलपुर व बरहज क्षेत्र के जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। वहीं 10 फरवरी (मंगलवार) को केन्द्रीय विद्यालय, राजकीय आईटीआई परिसर देवरिया में देवरिया सदर, रुद्रपुर, गौरीबाजार, बैतालपुर व भलुअनी क्षेत्र के लाभार्थियों का विवाह कराया जाएगा। प्रत्येक स्थल पर अधिकतम 100 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। योजना केअंतर्गत प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाएंगे, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जाएंगे। 25 हजार रुपये गृहस्थी सामग्री, वस्त्र एवं आभूषण तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने पात्र आवेदकों से अपील की है कि वे cmsvy.upsdc.gov.in पोर्टल पर निर्धारित तिथि से कम से कम एक सप्ताह पूर्व आवेदन करें। जिनके आधार कार्ड में पुरानी फोटो है, वे समय से आधार अपडेट करा लें।
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया, 28 जनवरी, M N पाण्डेय,। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आज जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यक्रमों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए योजनाओं की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत कार्य संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विभागों की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है, इसलिए सभी विभाग अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं आंकड़े समय से अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिससे वास्तविक स्थिति परिलक्षित हो सके और जनपद की रैंकिंग में सुधार हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यूजीसी के नए नियम के विरोध में देवरिया में सवर्ण समाज का गुस्सा,  युवाओं ने अनोखे ढंग से जताया विरोध
देवरिया 28 जनवरी M N पाण्डेय। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम के विरोध में देशभर में उठ रही आवाज़ के बीच बुधवार को जिले में भी हज़ारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान युवाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला।
विरोध जताने के लिए कई युवाओं ने प्रतीकात्मक रूप से अपने बाल उतरवाकर सरकार और यूजीसी के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि नया नियम उनके अधिकारों के खिलाफ है और इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कुछ घंटों के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाले रखा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए।
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा
देवरिया  । होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा ।आपत्तिजनक हालत में 07 जोड़े पकड़े गए ।बैतालपुर शिवांश होटल में हुयी छापेमारी ।

आधार कार्ड व आपत्तिजनक सामान बरामद SP-DM के निर्देश पर स्पेशल टीम ने की कार्रवाई, होटल सीलबैतालपुर चौकी से चंद दूरी पर चलता रहा सेक्स रैकेट का गोरखधंधा ।
स्थानीय पुलिस जानकर बनी अनजान ।पकड़े गए जोड़े स्कूल के बताये जा रहे है छात्र-छात्राएं,
बाहर से भी आते थे जोड़े बैतालपुर पुलिस के नाक के नीचे चल रहा था गोरख धंधा ।
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा
देवरिया  । होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा ।आपत्तिजनक हालत में 07 जोड़े पकड़े गए ।बैतालपुर शिवांश होटल में हुयी छापेमारी ।

आधार कार्ड व आपत्तिजनक सामान बरामद SP-DM के निर्देश पर स्पेशल टीम ने की कार्रवाई, होटल सीलबैतालपुर चौकी से चंद दूरी पर चलता रहा सेक्स रैकेट का गोरखधंधा ।
स्थानीय पुलिस जानकर बनी अनजान ।पकड़े गए जोड़े स्कूल के बताये जा रहे है छात्र-छात्राएं,
बाहर से भी आते थे जोड़े बैतालपुर पुलिस के नाक के नीचे चल रहा था गोरख धंधा ।
शिवांश होटल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा

देवरिया M N पाण्डेय। देवरिया के बैतालपुर स्थित शिवांश होटल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा है।छापेमारी के दौरान सीओ रुद्रपुर, थाना गौरी बाजार पुलिस व बैतालपुर चौकी प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।कार्रवाई के दौरान होटल से कई जोड़ों को पकड़े जाने की सूचना है।मामले को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।