टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों की बैठक, आंदोलन का ऐलान कुड़वार*
सुल्तानपुर,वर्ष 2025 में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद देशभर के लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा होने की बात कहते हुए शिक्षक संगठनों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्यता के विरोध में संयुक्त आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया है। विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नीतियों तथा केंद्र सरकार की ओर से अब तक स्पष्ट एवं सकारात्मक आश्वासन न मिलने से शिक्षकों में व्यापक आक्रोश और चिंता व्याप्त है।
इसी पृष्ठभूमि में शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए देश के मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया है। प्रदेश स्तर पर जारी निर्देश के क्रम में आंदोलन की तैयारी को लेकर कुड़वार ब्लॉक इकाई की समीक्षा बैठक बीआरसी परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता एवं कुड़वार अध्यक्ष के संयोजन में आयोजित की गई। बैठक में सभी संगठनों ने संयुक्त रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी संगठनों का एक मंच पर आना शिक्षक हितों के लिए बड़ा कदम है, जिससे जनपद के शिक्षक न केवल टीईटी पात्रता बल्कि अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में भी मजबूत होंगे।
निजाम खान ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी तरह संकल्पित है और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए— 22 फरवरी 2026: दोपहर 2 से 4 बजे तक एक्स (ट्विटर) पर हैशटैग अभियान। 23–25 फरवरी 2026: शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। 26 फरवरी 2026: तिकोनिया पार्क में धरना तथा शाम 4 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन। मार्च 2026 (तीसरा सप्ताह): नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली और केंद्र सरकार को ज्ञापन। कुड़वार जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में संगठनों की एकजुटता ही संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत है और सभी मिलकर शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आंदोलन करेंगे।
बैठक में जूनियर शिक्षक संघ ब्लॉक मंत्री/जिला उपाध्यक्ष तौहीद खान, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष/जिला महामंत्री प्रदीप यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धीरेन्द्र राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, संरक्षक शिवपूजन पाण्डेय, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, सह संरक्षक फैज उल्लाह अंसारी, राकेश कुमार शुक्ला, सगठन मंत्रीराजमणि यादव, महिला उपाध्यक्ष मारिया सुल्ताना, शहर बानो, काशीनाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुज्तबा, मृदुल तिवारी, हसन अली, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अशोक मौर्य, सूर्यकेश यादव, महेंद्र कुमार पाल, अरुण बरनवाल, खालिद बशीर, सरजू पाठक, जमील अहमद, राज बहादुर यादव सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन लईक अहमद खान ने किया।

सुल्तानपुर,वर्ष 2025 में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद देशभर के लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा होने की बात कहते हुए शिक्षक संगठनों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्यता के विरोध में संयुक्त आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया है। विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नीतियों तथा केंद्र सरकार की ओर से अब तक स्पष्ट एवं सकारात्मक आश्वासन न मिलने से शिक्षकों में व्यापक आक्रोश और चिंता व्याप्त है।
इसी पृष्ठभूमि में शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए देश के मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया है। प्रदेश स्तर पर जारी निर्देश के क्रम में आंदोलन की तैयारी को लेकर कुड़वार ब्लॉक इकाई की समीक्षा बैठक बीआरसी परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता एवं कुड़वार अध्यक्ष के संयोजन में आयोजित की गई। बैठक में सभी संगठनों ने संयुक्त रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी संगठनों का एक मंच पर आना शिक्षक हितों के लिए बड़ा कदम है, जिससे जनपद के शिक्षक न केवल टीईटी पात्रता बल्कि अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में भी मजबूत होंगे।
बैठक में जूनियर शिक्षक संघ ब्लॉक मंत्री/जिला उपाध्यक्ष तौहीद खान, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष/जिला महामंत्री प्रदीप यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धीरेन्द्र राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, संरक्षक शिवपूजन पाण्डेय, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, सह संरक्षक फैज उल्लाह अंसारी, राकेश कुमार शुक्ला, सगठन मंत्रीराजमणि यादव, महिला उपाध्यक्ष मारिया सुल्ताना, शहर बानो, काशीनाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुज्तबा, मृदुल तिवारी, हसन अली, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अशोक मौर्य, सूर्यकेश यादव, महेंद्र कुमार पाल, अरुण बरनवाल, खालिद बशीर, सरजू पाठक, जमील अहमद, राज बहादुर यादव सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन लईक अहमद खान ने किया।

आस्था और उत्साह के बीच शुरू हुआ 3 दिवसीय भव्य हनुमत महोत्सव।
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कर्मजीतपुर गांव में तिलकोत्सव समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना के आरोपी आबकारी सिपाही को मंगलवार शाम मोतिगरपुर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया था। आज बुधवार को आरोपी सिपाही को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मालूम हो कि सोमवार रात तिलकोत्सव समारोह के दौरान रायबरेली में तैनात आबकारी विभाग के सिपाही सुरेंद्र कुमार यादव द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से की गई हर्ष फायरिंग में उनके ही साथी सिपाही विनीत मिश्र (36) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोली विनीत के पेट में लगी थी। उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
घटना के संबंध में मोतिगरपुर थाने के उपनिरीक्षक श्रीराम मिश्र की शिकायत पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा संख्या 048/2026, बीएनएस की धारा 109, 7 सीएलए एक्ट, 25(1बी)(9)/30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्र और कांस्टेबल सुनील यादव ने मंगलवार शाम आरोपी सुरेंद्र यादव को लखनऊ-बलिया हाईवे स्थित कैथवारा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .32 बोर की ऑटोमेटिक पिस्टल (वेबली एंड स्कॉट, मेड इन इंडिया) बरामद की गई है, जिसका लाइसेंस प्रयागराज जिले के फाफामऊ क्षेत्र के शान्तिपुरम पते से जारी बताया गया है।
पुलिस ने बरामद पिस्टल को बैलिस्टिक जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है, जिसकी भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सुल्तानपुर में बुधवार दोपहर प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर हुए एक सड़क हादसे में नाना और उनके नवासे की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। स्थानीय लोग उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दरअसल यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अहिमाने बाजार के पास की है। तिवारीपुर निवासी अरविंद श्रीवास्तव अपने नवासे श्रेयांस श्रीवास्तव उर्फ चाहत के साथ अहिमाने बाजार जा रहे थे। श्रेयांस अमेठी जिले के पूरे लाला राम प्रसाद के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार,जब वे दोनों हाइवे पर प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे,तभी पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था,जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें एक निजी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया,लेकिन इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सुलतानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज के शिक्षाशास्त्र मेजर विषय के बी०ए० प्रथम,तृतीय और पंचम सेमेस्टर की मौखिकी/प्रायोगिकी परीक्षा 20 फरवरी दिन शुक्रवार को महाविद्यालय में प्रातः 10 बजे से कला संकाय में सम्पन्न होगी। विभागाध्यक्ष डॉ० शिल्पी सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपने परिचय-पत्र, प्रवेश-पत्र एवं प्रायोगिक की फाइल के साथ निर्धारित तिथि एवं समयानुसार महाविद्यालय में उपस्थित हों। परीक्षा में अनुपस्थित रहने और परीक्षा छूट जाने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं परीक्षार्थियों की होगी ।
सुल्तानपुर,12वीं
की एक छात्रा ने घर में फांसी के फंदे पर लटककर
अपनी जान दे
दी। बताया जा रहा है कि आज से उसका इंटरमीडिएट का पेपर था, और इस परीक्षा को लेकर वो बड़े तनाव में थी, लिहाजा उसने अपनी जान दे दी।
दरअसल ये मामला है हलियापुर थानाक्षेत्र के रामपुर बाबुआन गांव का। इसी गांव के रहने वाले जग नारायण यादव की 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सेन 12वीं की छात्रा थी। लक्ष्मी अयोध्या जिले के कुमारगंज थानाक्षेत्र के शिवनाथगंज स्थित गायत्री विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट कर रही थी। आज से उसका 12वीं की परीक्षा थी। इसी परीक्षा को लेकर लक्ष्मी पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी। लिहाजा उसने वो कदम उठा लिया जिसे उसके घर वालों ने सपने में भी नहीं सोचा था।
बीती रात लक्ष्मी ने पढ़ाई के बहाने कमरे में चली गई। घंटों बाद जब वो कमरे से नहीं निकली, तो घर वालों ने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। अंदर लक्ष्मी फंदे से लटक कर अपनी जान दे चुकी थी। आनन फानन में पुलिस बुलाई गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो परिजनों के अनुसा वो परीक्षा को लेकर बेहद तनाव में थी, शायद यही वजह रही तो उसने ये कदम उठा लिया।
सुल्तानपुर में बुधवार को लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां ईंट से लदा एक ट्रैक्टर मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण करीब सवा घंटे तक रेल ट्रैक बाधित रहा।
यह घटना बुधवार सुबह लगभग 10:43 बजे थाना चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा शेरपुर परशुरामपुर में पोल नंबर 887/22 और 887/24 के बीच हुई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने दूर से ही ट्रैक्टर को देखकर उसकी गति धीमी कर दी थी, जिससे एक बड़ी और अप्रिय दुर्घटना होने से बच गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। रेलवे पुलिस के अनुसार, मालगाड़ी के इंजन का आगे का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद मालगाड़ी सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:02 बजे तक ट्रैक पर रुकी रही,जिसके बाद ट्रैक खाली कराकर उसे आगे रवाना किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह ट्रैक्टर ट्रॉली कोइरीपुर से ईंट लादकर शेरपुर परशुरामपुर में किसी अज्ञात व्यक्ति के यहां ले जा रहा था। हालांकि, ट्रैक्टर चालक या मालिक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस और थाना कोतवाली चांदा से सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह यादव तथा सब इंस्पेक्टर अजय यादव मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित हो गए।
आज 18 फरवरी को नगर पालिका परिषद सुलतानपुर सभाकक्ष में दिनांक 19 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे रमजान एवं आगामी होली के पर्व 4 मार्च 2026 के त्योहार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सफाई विभाग, निर्माण विभाग, मार्ग प्रकाश एवं जल-कल विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कल 19 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे रमजान पर्व पर सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि नगर में अभियान चलाकर वार्डों में सभी मस्जिदों के आस-पास की साफ- सफाई,गन्दगी होने पर कूड़ा उठान की तात्कालिक व्यवस्था एवं चूना छिड़काव इत्यादि की व्यवस्था व उनके निकट स्थित विद्युत पोलों पर प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल हेतु रोस्टर के अनुसार निर्बाधित पेयजल पूर्ति किये जाने एवं लगे हैण्डपम्पों एवं अन्य को स्थलीय निरीक्षण कराकर ठीक कराया जाय व त्योहार पूर्व आवश्यकतानुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय व विशेष स्थानों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता पर किया जाय।
सभी मस्जिदों के व्यवस्थापक व मौलाना साहेबान से मिलकर वहां की आवश्यकताओं एवं समस्या के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में आगामी पर्व होली की तैयारी के संबंध में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व की भॉंति होली का पर्व मनाये जाने हेतु सभी जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि नगर में चिन्हित किये गये समस्त होलिकादहन स्थलों पर साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाय व होली के दिन निर्बाध रूप से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, साथ ही पूर्व की भॉंति मॉंग के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जल-कल विभाग द्वारा बताया गया कि लगभग 50 स्थलों पर टैंकर की व्यवस्था सुनश्चित की जायेगी। इसी के साथ सफाई विभाग को निर्देशित किया गया कि होली के दिन प्रातः 07ः00 बजे तक नगर में साफ-सफाई व कूड़ा उठान का कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाय। पालिकाध्यक्ष ने अपील की है कि सभी पर्व आपसी सद्भाव व प्रेम के साथ मनाये जांय, इसके लिए पालिका द्वारा योजना तैयार कर ली गयी है, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। पूर्व की भॉंति नगर पालिका प्रांगण में मनायी जाने वाली होली मिलन समारोह व ईद मिलन समारोह का आयोजन उसी दिन किया जायेगा।
जनपद सुल्तानपुर में
श्याम भक्तों की आस्था का महापर्व श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव इस वर्ष
21 फरवरी 2026 दिन शनिवार को ऐतिहासिक आयोजन खुर्शीद क्लब मैदान में भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित होगा।
2 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1