क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, शिवभक्तों की सेवा में उमड़ा जनसैलाब
मेरठ। बहसूमा। रामराज।
फाल्गुन माह की शिवरात्रि के पावन अवसर पर फिरोजपुर सिद्ध पीठ शिव मंदिर परिसर में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति द्वारा भव्य कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों एवं शिवभक्त श्रद्धालुओं ने शिविर में विश्राम कर सेवा भाव से तैयार हलवा, चाय, व्रत आलू तथा आलू-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
शिविर में सेवा कार्यों का संचालन समिति अध्यक्ष पंडित विधि चन्द शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कोषाध्यक्ष विपुल राम शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पंडित पुनीत कुमार शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र कुमार शर्मा, विद्युत प्रकोष्ठ अध्यक्ष वैष्णो दयाल शर्मा, मंत्री जितेंद्र शर्मा तथा मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सेवा में जुटे रहे।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण गौतम, अमित शर्मा, आदेश शर्मा, दीपक शर्मा, रमेश चंद शर्मा, दीनू प्रसाद शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, रामानंद शर्मा, मेजर सूबेदार विपिन भारद्वाज, गंगे पंडित, सुनील शर्मा, अर्पित शर्मा, नरेश शर्मा, जितेंद्र फौजी, जोगिंदर शर्मा, अनु शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, मदन शर्मा, मोनू पंडित, रामकुमार शर्मा, उमेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, हर्ष शर्मा समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे धर्म और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। बहसूमा क्षेत्र में लगातार लग रहे कांवड़ सेवा शिविरों की कड़ी में यह आयोजन भी अत्यंत महत्वपूर्ण. और सफल रहा

मेरठ। बहसूमा। रामराज।

मेरठ, बहसूमा। मोहम्मदपुर सकिश्त स्थित प्राचीन महादेव मंदिर परिसर में फागण माह के दौरान आस्था का विशेष वातावरण देखने को मिल रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी दूर-दूर से आने वाले कांवड़िए यहां विश्राम करते हुए भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
मेरठ। जनपद के हस्तिनापुर में मुख्य मार्ग पर स्थित टायर पंचर की दुकान पर बैठे सोनू पुत्र अमर सिंह पर 6 अज्ञात हमलावरों ने सोमवार को जानलेवा हमला बोल दिया। मुंह बांधे हमलावरों ने लाठियों-डंडों से सोनू पर उसकी दुकान पर प्रहार किए। सोनू ने किसी तरह जान बचाई और भागा, लेकिन हमलावर पीछा करते रहे। हस्तिनापुर डेरी फार्म के पास उसे पकड़कर दोबारा जमकर पीटा और जेब से 3000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
मेरठ।भारतीय गौ सेवा संघ में संगठनात्मक विस्तार के तहत मोहित चौधरी को हापुड़ जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) राहुल कुमार द्वारा की गई। जैसे ही नियुक्ति की सूचना क्षेत्र में पहुंची, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मेरठ। बहसूमा।रामराज
1 hour and 17 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k