दुर्गावती इण्टरनेशनल स्कूल जार्ज टाउन शाखा मे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हुआ भव्य स्वागत।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत दुर्गावती इण्टरनेशनल स्कूल जॉर्ज टाउन प्रयागराज की शाखा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रबन्धक स्वतंत्र मिश्रा एवं विद्यालय के अध्यक्ष सुशील मिश्रा द्वारा बुके एवं अंग वस्त्र देकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पर जार्ज टाउन शाखा के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं समूचा विद्यालय परिवार उक्त स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।

बजट-2026,युवाओ को बनाएगा रोजगारदाता।

डबल इंजन सरकार का बजट विकास और निवेश को समर्पित।

युवा शक्ति विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला।

युवा संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट 2026 की विशेषताओ पर डाला प्रकाश।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बजट 2026 पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। उन्होंने केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की प्रमुख बातों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे आज़ादी के बाद का सर्वश्रेष्ठ विकासोन्मुख और गरीब कल्याण को समर्पित बजट बताया।उप मुख्यमंत्री ने कहा सरकार का प्रयास है कि युवा रोजगार मांगने वाले नही बल्कि रोजगार देने वाले बने।बजट में युवाओ उद्यमियो किसानो महिलाओ और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए व्यापक प्रावधान किए गए है।उन्होने युवाओं का आह्वान किया कि वे बजट को डाउनलोड कर उसका अध्ययन करे तथा इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उद्योग निवेश और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है।आज विश्व में सर्वाधिक निवेश भारत में आ रहा है और भारत में सर्वाधिक निवेश उत्तर प्रदेश में हो रहा है।आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पादन बेहतर पैकेजिंग और विपणन व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया है।स्वयं सहायता समूहो के उत्पाद अब प्रदेश ही नही देश और विदेश तक पहुंच रहे है।पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक पर्यटको को आकर्षित कर रहा है। अयोध्या काशी मथुरा प्रयागराज पर्यटन के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे है।एक जनपद-एक उत्पाद योजना को देश के कई राज्यो ने अपनाया है।यूपी दिवस पर एक जिला- एक व्यंजन योजना की भी शुरुआत की गई है जिससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो रहा है।आईटी एवं मोबाइल निर्माण के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में सर्वाधिक मोबाइल फोन का निर्माण हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भागीदारी है।बजट में आईटी और विनिर्माण क्षेत्र को और सशक्त करने के प्रावधान किए गए है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वी.के.सिंह महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य विधायक फूलपुर दीपक पटेल विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल अनामिका चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

अग्रवाल युवा महिला मण्डल का स्वागत समारोह गरिमामय ढंग से सम्पन्न।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।अग्रवाल युवा महिला मंडल का स्वागत समारोह 14 फरवरी को सिविल लाइंस स्थित होटल रामा कॉन्टिनेंटल में अत्यन्त उत्साह उल्लास एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह समारोह नवगठित महिला प्रकोष्ठ की शुभ एवं मंगलमय शुरुआत का प्रतीक बना।कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ जिसके पश्चात नव नियुक्त सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया गया।उन्हें बैज एवं स्वागत उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान संगठन की एकता समर्पण तथा सामाजिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नए प्रकोष्ठ की स्थापना पर संगठन को हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।अग्रसेन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सामुदायिक विकास में महिलाओ की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने मंडल को हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन भी प्रदान किया।मंडल की अध्यक्षा सारिका अग्रवाल ने सभी अतिथियो एवं सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए मंडल की भावी योजनाओ एवं आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।उन्होने कहा कि अग्रवाल युवा महिला मंडल समाज को सशक्त संगठित एवं सेवा-भावना से परिपूर्ण बनाने हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल द्वारा किया गया।उन्होने नवगठित प्रकोष्ठ की स्थापना में पीयूष रंजन अग्रवाल के सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।समारोह का समापन विनीता अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।इस अवसर पर समाज के मनोज अग्रवाल हरीश चन्द्र अग्रवाल अभिषेक मित्तल अभिनव अग्रवाल पारुल अग्रवाल रीनू मित्तल दीप्ति गुप्ता अर्चना अग्रवाल प्रियंका अग्रवाल येशा गोयल श्रुति अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोडिन सिरप मुद्दे की सीबीआई जांच हो-उज्जवल रमण सिंह

मृतक परिजनों को पांच-पांच लाख का मुआवजा सरकार दे

कोडिन सिरप का मुद्दा लोकसभा सत्र में गूंजा

संजय द्विवेदी प्रयागराज।सांसद उज्जवल रमण सिंह ने आज लोकसभा में कोडिन कफ सिरप के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में जहरीली कफ सिरप से हुई मौतो की सीबीआई जांच होनी चाहिये।सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने अधिष्ठाता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन परिवार के बच्चो की मौत हुई है सरकार उनके परिजनो को पांच -पांच लाख का मुआवजा दें और सीबीआई जांच करा कर दोषियो को सजा दिलाने का काम हो जिससें एक नाजिर बने।

माघ मेला–2026:अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग

संजय द्विवेदी प्रयागराज।माघ मेला–2026 के अंतिम प्रमुख स्नान पर्व महाशिवरात्रि (दिनांक 15.02.2026) के अवसर पर मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओ की सुरक्षा भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के दृष्टिगत आज दिनांक 13.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज की अध्यक्षता में रिज़र्व पुलिस लाइन्स माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।

पुष्कर वर्मा अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात)कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया कि नो-व्हीकल जोन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ई-रिक्शा एवं ऑटो हेतु पूर्व निर्धारित डायवर्जन योजना प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक कंट्रोल रूम एवं आईसीसीसी के माध्यम से सतत समन्वय बनाए रखा जाएगा तथा पुराने पुल एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

नीरज कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक माघ मेला द्वारा निर्देशित किया गया कि स्नान व्यवस्था के साथ-साथ मेला क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए।अवगत कराया गया कि मेला क्षेत्र के अधिकांश सेक्टर रिक्त हो चुके हैं,तथापि संगम क्षेत्र में पर्याप्त भीड़ की संभावना है। हेलिपैड पार्किंग गल्ला मंडी पार्किंग किसान पार्किंग एवं प्लॉट संख्या–17 की पार्किंग सक्रिय रखी जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन किसी भी वाहन को घाटों तक जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा सभी वाहनों को निर्धारित पार्किग स्थलोश पर ही रोका जाएगा।शघाटो की वर्तमान स्थिति जलस्तर में वृद्धि कटान वाले क्षेत्रो एवं स्नान-वर्जित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जल पुलिस एवं फ्लड टीमों को सक्रिय रखते हुए असुरक्षित स्थानों पर स्नान न होने देने हेतु निर्देशित किया गया।

ऋषिराज मेलाधिकारी द्वारा उपस्थित मजिस्ट्रेट्स को निर्देशित किया गया कि वे अपने समकक्ष पुलिस अधिकारियो के साथ संयुक्त भ्रमण कर घाटों की स्थिति चेंजिंग रूम शौचालय साइनेज आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लें तथा आज ही अपनी समीक्षा आख्या ग्रुप के माध्यम से प्रेषित करे। जो भी कार्य अपेक्षित हो उसे अविलम्ब पूर्ण करा लिया जाए।किसी भी स्तर पर अव्यवस्था न रहे यह सुनिश्चित किया जाए।

डॉ.अजयपाल शर्मा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा संगम क्षेत्र में पूर्ववत ग्रिड सिस्टम प्रभावी रखने के निर्देश दिए गए। बैरियर एवं डायवर्जन पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार लगाए जाएंगे। घाटों के समीप अनधिकृत दुकानें एवं भिक्षावृत्ति न होने देने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ताकि आवागमन क्षेत्र बाधित न हो।

मेला क्षेत्र में स्थित मनकामेश्वर मंदिर नागवासुकी मंदिर सोमेश्वर महादेव एवं अन्य प्रमुख शिवालयों में संभावित भीड़ को देखते हुए ड्यूटी को श्रेणीवार विभाजित करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं पुरुषों की अलग-अलग लाइन सुनिश्चित करने निकास व्यवस्था को सुचारु एवं त्वरित रखने तथा भीड़ के दवाब को कम करने हेतु एलईडी स्क्रीन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यू.पी.-112 वाहन पीए सिस्टम ड्यूटी, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य विशेष ड्यूटियों की समीक्षा कर उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।

जोगेन्द्र कुमार पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा निर्देशित किया गया कि अटेंडेंस प्रणाली पुनः सक्रिय कर ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। पीक डे ड्यूटी दिनांक 14 फरवरी प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होकर 16 फरवरी प्रातः 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। स्पष्ट किया गया कि अंतिम स्नान होने के कारण किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।सम्भावित सुरक्षा चुनौतियो को दृष्टिगत रखते हुए बीडीडीएस एलआईयू एवं अन्य इकाइयों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए।बैठक के अंत में अब तक के सभी स्नान पर्वों के सफल आयोजन हेतु पुलिस बल के प्रयासों की सराहना की गई तथा महाशिवरात्रि पर्व को भी पूर्ववर्ती मुख्य स्नानों की भांति सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था)अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय)पुलिस अधीक्षक माघ मेला मेलाधिकारी पुलिस उपायुक्त नगर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर अपर पुलिस उपायुक्त नगर/नोडल अधिकारी माघ मेला सहित पुलिस प्रशासन एवं अन्य इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग कानपुर का माघ मेला भ्रमण एवं निरीक्षण।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी कानपुर अनुभाग कानपुर अतुल शर्मा(आईपीएस)का चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में आगमन हुआ उनके आगमन पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र आईपीएस द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया तत्पश्चात द्वारा संगम क्षेत्र में माघ मेला-2026 में व्यवस्थापित पीएसी के विभिन्न दलो के व्यवस्थापन स्थल का अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी के निर्देशानुसार स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमे द्वारा दलो के कैम्प लेआउट कोत रखरखाव मेस शौचालय एवं गार्द का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान द्वारा कंपनियो की व्यवस्था टर्न आउट तथा ड्यूटी संचालन व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया।जिसके फलस्वरूप 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की ई कंपनी ने प्रथम स्थान 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज की जी कंपनी ने द्वितीय स्थान 42वी वाहिनी पीएसी की जी कम्पनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस दौरान सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज सेनानायक राजेश श्रीवास्तव 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज सहायक सेनानायक शिविरपाल माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत जल पुलिस एवं सभी वाहिनियो के दलनायक सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सैकड़ो साल से बसे ग्रामीणो के निकासी के लिए आरओबी व अन्डरपास बने-उज्जवल।

प्रयागराज सांसद उज्जवल रेलमंत्री से मिले।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को लेकर नईदिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और पत्र लिखकर मांग किया कि सौकड़ों साल से बसे गांव नई रेल लाइनो के बन जाने से ग्रामीणो के आवागमन बाधित हो गया जिसके लिए आरओबी या अण्डरपास का निर्माण हो।उक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग 26सी कठौली मेजा पर ओवरब्रिज व छिवकी ददरी गांव में अंडरपास की मांग सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा पत्र।उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि इस बिजी रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज न होने के कारण स्थानीय निवासियो विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों और आम जनता को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि वे संबंधित अधिकारियो को तुरन्त आदेशित करें ताकि आर.ओ.बी.(ROB) व अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारू हो।प्रतिनिधि ने बताया कि छिवकी ददरी के स्थानीय निवासियों की उम्मीदे है कि अंडरपास व उरुवा विकासखंड के अंतर्गत कठौली ग्राम और आसपास के दर्जनों गांवो के लिए यह क्रॉसिंग जीवनरेखा की तरह है।पूर्व ग्राम प्रधान हरिशंकर शर्मा सहित कई स्थानीय प्रतिनिधियों ने सांसद के इस प्रयास की सराहना की है।लोगों को उम्मीद है कि रेल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब सालों पुरानी जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

पूर्व आईपीएस मणिलाल पाटीदार को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, आपराधिक कार्रवाई पर रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश के बाद फिलहाल उनके विरुद्ध जारी आपराधिक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

मामले की स्थिति

मणिलाल पाटीदार ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान करते हुए संबंधित आपराधिक कार्रवाई पर स्थगन आदेश पारित किया।

कोर्ट का रुख

हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले के तथ्यों और याचिका में उठाए गए कानूनी बिंदुओं को देखते हुए यह आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह राहत अंतरिम प्रकृति की है और मामले की विस्तृत सुनवाई अभी शेष है।

कानूनी स्थिति

अदालत के आदेश के बाद पुलिस या अन्य जांच एजेंसियां इस मामले में फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर सकेंगी। अगली सुनवाई में कोर्ट मामले के गुण-दोष पर विस्तार से विचार करेगा।

विश्लेषण

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, आपराधिक कार्रवाई पर रोक का अर्थ आरोपी को क्लीन चिट मिलना नहीं होता। यह केवल संकेत देता है कि अदालत को प्रथम दृष्टया मामले में कुछ कानूनी प्रश्न विचारणीय लगे हैं। अंतिम निर्णय पूर्ण सुनवाई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगा।

* सोलर प्रोजेक्ट रिश्वत मामला खत्म, IAS अभिषेक प्रकाश को भी बड़ी राहत

नौकरशाही को झकझोर देने वाले सोलर प्रोजेक्ट रिश्वत मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश से जुड़े आपराधिक प्रकरण को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने पाया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत कोई अपराध बनता ही नहीं है।

अदालत ने 15 मई 2025 को दाखिल की गई चार्जशीट को रद्द कर दिया, साथ ही 17 मई को जारी तलबी आदेश को भी निरस्त कर दिया। यह मामला सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा था, जिसमें कमीशन मांगने के आरोप लगाए गए थे।

मामले की पृष्ठभूमि

इस प्रकरण में 20 मार्च 2025 को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर एसटीएफ ने जांच कर कार्रवाई की थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने स्वयं अदालत में स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री से की गई शिकायत गलतफहमी में दर्ज हुई थी।

कोर्ट की टिप्पणी

अदालत ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोप प्रमाणित नहीं होते और BNS तथा PC Act के तहत अपराध का गठन नहीं होता। इसी आधार पर पूरे आपराधिक प्रकरण को समाप्त कर दिया गया।

आगे की स्थिति

मामला खत्म होने के बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश की बहाली की संभावना प्रबल मानी जा रही है। इस फैसले को प्रदेश की नौकरशाही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

विराट किसान मेले के द्वितीय दिवस पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानो से किया संवाद।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।कृषि विभाग द्वारा आयोजित 05 दिवसीय विराट किसान मेले के द्वितीय दिवस का आयोजन शुक्रवार को माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित गंगा पंडाल में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मेले में कृषि विभाग डेयरी विभाग उद्यान विभाग एवं विभिन्न कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए जिनमें खाद बीज कृषि रक्षा रसायन सोलर पम्प ड्रोन कृषि यंत्रो का प्रदर्शन किया गया।मंत्रियो द्वारा स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को किसानो को उन्नत तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में लगभग 1500 कृषको ने प्रतिभाग किया।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किसानों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निजी नलकूपो के बिजली बिल माफ किए जा चुके हैं तथा कृषि निवेशों पर पीओएस मशीन के माध्यम से अनुदान दिया जा रहा है।मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना फार्मर रजिस्ट्री किसान पहचान पत्र की अनिवार्यता और पीएम किसान योजना की जानकारी दी गई।मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत-2047 के लक्ष्य को दोहराते हुए किसानों को बीज उत्पादन व प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में लाभार्थी कृषकों को सम्मानित किया गया तथा 10 किसानो को बीज मिनीकिट 10 को कृषि रक्षा रसायन और 10 किसानो को कस्टम हायरिंग प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके उपरांत कृषि मंत्री ने जनपद के कृषि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

एसीपी बारा व समाज सेवी ने जरुरतमंद लोगो को कम्बल वितरित किया।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर क्षेत्र में एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव और समाज सेवी किसान नेता अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी व अधिवक्ता अंकित सिंह मोनू के द्वारा एक कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगो को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल वितरित करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव रही।समाज सेवी अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी व अधिवक्ता अंकित सिंह मोनू गन्ने चौकी प्रभारी व समस्त क्षेत्र वाशिय उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगो को गर्म कपड़े और कम्बल वितरित करना एक पुण्य कार्य है।उन्होने सभी क्षेत्र वासियो के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम जरूरतमंद लोगो के लिए एक बड़ी मदद होगी।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए।मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव जी रही।कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरित किए गए।

कार्यक्रम की विशेषता:-

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों ने भाग लिया।जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कम्बल वितरित किए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगो को सर्दी से बचाव के लिए मदद करना था।समाज सेवी व किसान नेता अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी व अधिवक्ता अंकित सिंह मोनू के द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम एक सराहनीय प्रयास है।इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लोगो को सर्दी से बचाव के लिए मदद मिली है।हमे उम्मीद है कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे और जरूरतमन्द लोगो को मदद मिलती रहेगी।कार्यक्रम में शामिल रहे एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव चौकी प्रभारी गन्ने समाजसेवी व किसान नेता अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी अधिवक्ता अंकित सिंह मोनू हिमांशु सिंह आलोक अंशुमान नितिन आदि लोग रहे।