पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग कानपुर का माघ मेला भ्रमण एवं निरीक्षण।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी कानपुर अनुभाग कानपुर अतुल शर्मा(आईपीएस)का चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में आगमन हुआ उनके आगमन पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र आईपीएस द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया तत्पश्चात द्वारा संगम क्षेत्र में माघ मेला-2026 में व्यवस्थापित पीएसी के विभिन्न दलो के व्यवस्थापन स्थल का अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी के निर्देशानुसार स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमे द्वारा दलो के कैम्प लेआउट कोत रखरखाव मेस शौचालय एवं गार्द का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान द्वारा कंपनियो की व्यवस्था टर्न आउट तथा ड्यूटी संचालन व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया।जिसके फलस्वरूप 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की ई कंपनी ने प्रथम स्थान 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज की जी कंपनी ने द्वितीय स्थान 42वी वाहिनी पीएसी की जी कम्पनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस दौरान सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज सेनानायक राजेश श्रीवास्तव 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज सहायक सेनानायक शिविरपाल माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत जल पुलिस एवं सभी वाहिनियो के दलनायक सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सैकड़ो साल से बसे ग्रामीणो के निकासी के लिए आरओबी व अन्डरपास बने-उज्जवल।

प्रयागराज सांसद उज्जवल रेलमंत्री से मिले।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को लेकर नईदिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और पत्र लिखकर मांग किया कि सौकड़ों साल से बसे गांव नई रेल लाइनो के बन जाने से ग्रामीणो के आवागमन बाधित हो गया जिसके लिए आरओबी या अण्डरपास का निर्माण हो।उक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग 26सी कठौली मेजा पर ओवरब्रिज व छिवकी ददरी गांव में अंडरपास की मांग सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा पत्र।उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि इस बिजी रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज न होने के कारण स्थानीय निवासियो विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों और आम जनता को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि वे संबंधित अधिकारियो को तुरन्त आदेशित करें ताकि आर.ओ.बी.(ROB) व अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारू हो।प्रतिनिधि ने बताया कि छिवकी ददरी के स्थानीय निवासियों की उम्मीदे है कि अंडरपास व उरुवा विकासखंड के अंतर्गत कठौली ग्राम और आसपास के दर्जनों गांवो के लिए यह क्रॉसिंग जीवनरेखा की तरह है।पूर्व ग्राम प्रधान हरिशंकर शर्मा सहित कई स्थानीय प्रतिनिधियों ने सांसद के इस प्रयास की सराहना की है।लोगों को उम्मीद है कि रेल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब सालों पुरानी जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

पूर्व आईपीएस मणिलाल पाटीदार को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, आपराधिक कार्रवाई पर रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश के बाद फिलहाल उनके विरुद्ध जारी आपराधिक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

मामले की स्थिति

मणिलाल पाटीदार ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान करते हुए संबंधित आपराधिक कार्रवाई पर स्थगन आदेश पारित किया।

कोर्ट का रुख

हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले के तथ्यों और याचिका में उठाए गए कानूनी बिंदुओं को देखते हुए यह आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह राहत अंतरिम प्रकृति की है और मामले की विस्तृत सुनवाई अभी शेष है।

कानूनी स्थिति

अदालत के आदेश के बाद पुलिस या अन्य जांच एजेंसियां इस मामले में फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर सकेंगी। अगली सुनवाई में कोर्ट मामले के गुण-दोष पर विस्तार से विचार करेगा।

विश्लेषण

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, आपराधिक कार्रवाई पर रोक का अर्थ आरोपी को क्लीन चिट मिलना नहीं होता। यह केवल संकेत देता है कि अदालत को प्रथम दृष्टया मामले में कुछ कानूनी प्रश्न विचारणीय लगे हैं। अंतिम निर्णय पूर्ण सुनवाई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगा।

* सोलर प्रोजेक्ट रिश्वत मामला खत्म, IAS अभिषेक प्रकाश को भी बड़ी राहत

नौकरशाही को झकझोर देने वाले सोलर प्रोजेक्ट रिश्वत मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश से जुड़े आपराधिक प्रकरण को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने पाया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत कोई अपराध बनता ही नहीं है।

अदालत ने 15 मई 2025 को दाखिल की गई चार्जशीट को रद्द कर दिया, साथ ही 17 मई को जारी तलबी आदेश को भी निरस्त कर दिया। यह मामला सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा था, जिसमें कमीशन मांगने के आरोप लगाए गए थे।

मामले की पृष्ठभूमि

इस प्रकरण में 20 मार्च 2025 को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर एसटीएफ ने जांच कर कार्रवाई की थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने स्वयं अदालत में स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री से की गई शिकायत गलतफहमी में दर्ज हुई थी।

कोर्ट की टिप्पणी

अदालत ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोप प्रमाणित नहीं होते और BNS तथा PC Act के तहत अपराध का गठन नहीं होता। इसी आधार पर पूरे आपराधिक प्रकरण को समाप्त कर दिया गया।

आगे की स्थिति

मामला खत्म होने के बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश की बहाली की संभावना प्रबल मानी जा रही है। इस फैसले को प्रदेश की नौकरशाही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

विराट किसान मेले के द्वितीय दिवस पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानो से किया संवाद।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।कृषि विभाग द्वारा आयोजित 05 दिवसीय विराट किसान मेले के द्वितीय दिवस का आयोजन शुक्रवार को माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित गंगा पंडाल में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मेले में कृषि विभाग डेयरी विभाग उद्यान विभाग एवं विभिन्न कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए जिनमें खाद बीज कृषि रक्षा रसायन सोलर पम्प ड्रोन कृषि यंत्रो का प्रदर्शन किया गया।मंत्रियो द्वारा स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को किसानो को उन्नत तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में लगभग 1500 कृषको ने प्रतिभाग किया।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किसानों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निजी नलकूपो के बिजली बिल माफ किए जा चुके हैं तथा कृषि निवेशों पर पीओएस मशीन के माध्यम से अनुदान दिया जा रहा है।मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना फार्मर रजिस्ट्री किसान पहचान पत्र की अनिवार्यता और पीएम किसान योजना की जानकारी दी गई।मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत-2047 के लक्ष्य को दोहराते हुए किसानों को बीज उत्पादन व प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में लाभार्थी कृषकों को सम्मानित किया गया तथा 10 किसानो को बीज मिनीकिट 10 को कृषि रक्षा रसायन और 10 किसानो को कस्टम हायरिंग प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके उपरांत कृषि मंत्री ने जनपद के कृषि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

एसीपी बारा व समाज सेवी ने जरुरतमंद लोगो को कम्बल वितरित किया।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर क्षेत्र में एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव और समाज सेवी किसान नेता अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी व अधिवक्ता अंकित सिंह मोनू के द्वारा एक कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगो को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल वितरित करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव रही।समाज सेवी अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी व अधिवक्ता अंकित सिंह मोनू गन्ने चौकी प्रभारी व समस्त क्षेत्र वाशिय उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगो को गर्म कपड़े और कम्बल वितरित करना एक पुण्य कार्य है।उन्होने सभी क्षेत्र वासियो के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम जरूरतमंद लोगो के लिए एक बड़ी मदद होगी।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए।मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव जी रही।कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरित किए गए।

कार्यक्रम की विशेषता:-

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों ने भाग लिया।जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कम्बल वितरित किए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगो को सर्दी से बचाव के लिए मदद करना था।समाज सेवी व किसान नेता अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी व अधिवक्ता अंकित सिंह मोनू के द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम एक सराहनीय प्रयास है।इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लोगो को सर्दी से बचाव के लिए मदद मिली है।हमे उम्मीद है कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे और जरूरतमन्द लोगो को मदद मिलती रहेगी।कार्यक्रम में शामिल रहे एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव चौकी प्रभारी गन्ने समाजसेवी व किसान नेता अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी अधिवक्ता अंकित सिंह मोनू हिमांशु सिंह आलोक अंशुमान नितिन आदि लोग रहे।

मण्डल रेल प्रबन्धक ने किया बरहन-एटा खण्ड एवं महरावल-हरदुआगंज खंड का निरीक्षण।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मण्डल रेल प्रबन्धक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल द्वारा यात्रियो की सुविधा सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए बरहन–एटा रेल खंड का निरीक्षण यान से व्यापक विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया।इस विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संरक्षा से जुड़े सभी मानको का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया।इस अवसर पर उप मुख्य योजना प्रबन्धक/गति शक्ति यूनिट डी.के भारद्वाज वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/गुड्स अतुल यादव उप मुख्य यातायात प्रबन्धक/टूंडला अमित आनंद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।

उल्लेखनीय है कि विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी निरीक्षण माध्यम है,जिसके अन्तर्गत चलती ट्रेन/निरीक्षण यान की खिड़की से रेल पथ तथा उससे जुड़े प्रतिष्ठानों जैसे सिग्नल ओएचई प्लेटफॉर्म एवं समपार फाटकों की स्थिति का सूक्ष्म अवलोकन किया जाता है। इस दौरान स्टेशनों की स्वच्छता यात्री सुविधाएं परिचालन की समग्र स्थिति प्वाइंट एवं क्रॉसिंग पर सवारी की गुणवत्ता, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (TGI)ओएचई की स्थिति समपार फाटकों की सुरक्षा बैलास्ट की स्थिति सिग्नल दृश्यता तथा सिग्नल बॉक्स की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मानको की गहन समीक्षा की जाती है।स्टेशन निरीक्षण के दौरान यात्रियों से भी संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गम्भीरता से सुना गया।मण्डल रेल प्रबन्धक ने अधिकारियो को निर्देशित किया कि यात्रियों को स्वच्छ सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। शिवालय टेहू, अवागढ़ जवाहरपुर कमसान हाल्ट एटा महरावल एवं हरदुआगंज स्टेशनों पर रेल संरक्षा मानको यात्री सुविधाओ स्वच्छता व्यवस्था टिकटिंग प्रणाली पेयजल उपलब्धता बैठने की व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था कूड़ेदानों की पर्याप्त उपलब्धता प्रतीक्षालयों की स्थिति तथा प्लेटफॉर्मो की साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान शिवालय टेहू स्टेशन की बाउंड्री वाल संपर्क मार्ग व यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।अवागढ़ स्टेशन पर साईडिंग की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया गया।निरीक्षण के अगले क्रम में जवाहरपुर कमसान हाल्ट का निरीक्षण किया एवं यहाँ पर चल रहे निर्माण कार्य को समय व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये।मण्डल रेल प्रबन्धक ने महरावल स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन नई माल साइडिंग एवं यार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन गुड्स साइडिंग के कार्यों की प्रगति गुणवत्ता तथा समयबद्धता पर बातचीत की।निरीक्षण के दौरान उन्होने सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यो में उच्च गुणवत्ता मानको का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के अगले क्रम में हरदुआगंज यार्ड एवं रनिंग रूम का गहनता से निरीक्षण किया।मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि बरहन-एटा खंड के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के समापन पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि रेलवे का उद्देश्य केवल सुरक्षित संचालन ही नही बल्कि यात्रियो को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना भी है।उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी कमियो को शीघ्र दूर करने एवं निरंतर सुधार की प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए।

नम आंखो से बारहवी के छात्राओ की की गई बिदाई।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत मेजा क्षेत्र के पकरी सेवार स्थित चन्द्रकली बालिका इण्टर कॉलेज में 12वी कक्षा के छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया।ग्यारहवी कक्षा के छात्राओ ने इसकी तैयारी की थी इसमें कॉलेज से विदा होने वाले छात्राओ के उज्जवल भविष्य कामना की गई।मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी सिरसा अनिल पाण्डेय विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय विद्यालय के डायरेक्टर आदर्श मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करने के बाद फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।तत्पश्चात कक्षा 11 के छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया।इस मौके पर ग्यारहवीं के छात्राओं आस्था मिश्रा कल्पना अंशिका सूफिया शिबलू खुशी शालू मीनाक्षी उर्फ सिम्मू श्रेया अंबिका आदि द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान सीनियर छात्राओ वंदना तिवारी आकांक्षा दुबे शिवानी यादव प्राची तिवारी शिवानी तिवारी खुशबू यादव आदि ने अपने संस्मरण साझा किए।

चौकी प्रभारी सिरसा अनिल पांडेय व चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय ने उन्हें आशीर्वाद स्वरुप पुरस्कार देते हुए छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि छात्र और शिक्षक दोनों एक दूसरे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जहां शिक्षक किताबी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन संस्कार का पाठ पढ़कर उन्हें एक जिम्मेदार व्यक्ति बनाते हैं वहीं छात्र शिक्षा संस्कार और समझदारी का परिचय देते हुए सफलता प्राप्त कर शिक्षको का मान बढ़ाते है।वहीं कार्यक्रम में मौजूद विद्यालय के डायरेक्टर आदर्श मिश्रा प्रधानाचार्या सुमन चौधरी व हरिकेश तिवारी ने आए हुए अतिथियो का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रंजना यादव ने किया।विद्यालय के प्रबंधक विवेक द्विवेदी ने कक्षा 12 के छात्राओं की सराहना करते हुए नम आंखो के साथ छात्राओं को उच्च शिक्षा के ओर अग्रसर रहने की कामना की।इस मौके पर सुनील कुमार श्रुति द्विवेदी सपना तिवारी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

पीएमएस के बच्चो हेतु करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस)के कुशल निर्देशन में पीएमएस के बच्चो के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए शिविरपाल एवं प्रधानाचार्या की उपस्थिति में Allen Career Institute द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।करियर काउंसलिंग सत्र के दौरान पीएमएस के बच्चो ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न शैक्षिक तकनीकी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित करियर विकल्पों की उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सही मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना तथा उन्हे लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित करना रहा।यह कार्यक्रम अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हुआ एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

ब्रह्मर्षि हरिहर महराज को श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई.लोगो में हर्ष

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत करछना तहसील क्षेत्र के श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति नैनी के त्रिवेणी नगर स्थित ज्योतिषी आचार्य हरिहर जी महाराज को सनातन सप्तर्षि अखाड़ा की ओर से महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। जिससे क्षेत्र वासियों में हर्ष व्याप्त है।लोगो की ओर से उन्हें बधाई दी जा रही है।सनातन सप्तर्षि अखाड़ा दिल्ली की ओर से प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम मे उन्हें महामंडलेश्वर की यह उपाधि प्रदान की गई।यह जानकारी सनातन सप्तर्षि अखाड़ा के संस्थापक चंद्रमणि व महासचिव शिव प्रकाश तिवारी की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र की ओर से दी गई है।उन्होंने बताया कि सनातन सप्तर्षि अखाड़ा ऋषि परंपरा की पुनर्स्थापना एवं विश्व में सनातन धर्म तंत्र के प्रचार प्रसार हेतु पाखंड वाद एवं नास्तिकवाद को समाप्त करने के लिए सनातन सप्तर्षि अखाड़ा अनुभव ज्ञान एवं सनातन धर्म की सेवा में समर्पित श्रेष्ठतम ऋषियो का चयन करता है।जिसमें प्रयागराज के कथावाचक आचार्य हरिहर प्रसाद मिश्र को उनके सनातन धर्म की सेवा ज्ञान अनुभव एवं समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए सनातन सप्तर्षि अखाड़ा द्वारा महाराज श्री को श्री श्री 1008 ब्रह्मर्षि हरिहर पुरी को महामण्डलेश्वर की उपाधि से अलंकृत किया जाता है। महामण्डलेश्वर की उपाधि धारण किए जाने से साधु संतो ऋषियो महर्षियो महात्माओ कथावाचको तथा सनातनी धर्म सहित प्रयागराज वासियो के लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है।

माइम नाटक महिला सशक्तिकरण का भावपूर्ण शानदार मंचन सम्पन्न।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।अभिनव प्रयागराज द्वारा इनर व्हील ऑफ़ इलाहाबाद के अर्णिमा (पहली किरण–ए–उम्मीद) कैंसर चैरिटी कार्यक्रम के अंतर्गत मेहता प्रेक्षागृह प्रयाग संगीत समिति में माइम नाटक महिला सशक्तिकरण का अत्यंत भावप्रवण मंचन किया गया।मशहूर माइम निर्देशक मोइनुल हक़ के निर्देशन में प्रस्तुत इस मूक नाटक ने माँ-बेटी के संघर्ष साहस और सपनों की कथा को बिना संवाद के प्रभावी ढंग से मंच पर उतारा।माँ की भूमिका में सरगम लता, किशोरी बेटी के रूप में समृद्धि तथा युवा बेटी बनी संस्कृति का अभिनय दर्शकों के दिलो को छू गया।शराबी पति के किरदार में आदित्य सिंह और धनाढ्य व्यक्ति की भूमिका में गुरुविन्दर सिंह ने सशक्त व प्रभावी प्रस्तुति दी।आईपीएस बनी बेटी द्वारा माँ को दी गई सलामी पर पूरा प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा।अभिनव संस्था के मशहूर निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि माइम प्रस्तुति नाट्क विधा की सबसे प्राचीन एवं प्रभावशाली सशक्त विधा है जो विलुप्ति के कगार पर है इस विधा के पुनरोद्धार के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है।