कन्नौज में मनरेगा बचाओ अभियान के क्रम में कांग्रेसियों ने निकाली रैली, प्रशासन ने आंशिक गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ा
     
पंकज कुमार श्रीवास्तव


मनरेगा बचाओ अभियान के क्रम में कांग्रेसियों ने नगर में रैली निकालकर अभियान को गति दी।  वहीं प्रशासन ने रैली में शामिल कार्यकर्ताओं की आंशिक गिरफ्तारी करके विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद छोड़ा।
      
कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ रैली निकाली गई।  रैली से पूर्व दर्जनों कार्यकर्ता कस्बे के गांधी चौराहा पर एकत्र हुए।  जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर हुसैन के अलावा जनाब अली ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। 

इसके बाद जिला अध्यक्ष जनाब हुसैन ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया । नरेवाजी के साथ रैली तहसील मुख्यालय के ओर रवाना हुई।  कांग्रेसी कार्यकर्ता तहसील से आगे बढ़ पाते इससे पूर्व एसडीएम राजेश कुमार व क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह में रैली को रोक लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से कार्यकर्ता नाराज हो गए उठे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।  ब्लॉक अध्यक्ष जनाब अली ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गरीब तबका परेशान है। महंगाई की मार में मजदूर व किसान बुरी तरह पिस रहा है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त  है,  युवा बेरोजगार हैं, सरकार के मंत्री से लेकर निचले स्तर के कर्मचारी कंठ तक भ्रष्टाचार  में डूबे हुए हैं इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है।  आने वाले समय में जनता इसका जवाब देने को तैयार है। अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा और इस सकरार की नीतियों को जनविरोधी बताया।

प्रशासन ने रैली में शामिल कार्यकर्त्ताओं की आंशिक गिरफ्तारी की कार्यवाही पूरी करने के बाद करीब 2 घण्टे बाद सभी की छोड़ दिया। रैली में उमेश दीक्षित, राजीव श्रीवास्तव, फैजल खान, पुष्पेंद्र पांडे, संदीप पाठक, जितेंद्र चौहान, सर्वेश यादव, आमिर अंसारी, गुड्डू गांधी, इमरान अली, कमरुद्दीन, शमशाद भाई, तारिक बशीर, रामसेवक, इरफान, कौशल श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने को डीएम ने दिए सख्त निर्देश, कहा परीक्षार्थियों पर रहेगी कैमरों की निगाह, गड़बड़ी मिलने पर नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक
*पंकज कुमार श्रीवास्तव*
      
कन्नौज : अगले सप्ताह फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाने के मूड मे  है। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने  को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक  व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर उन्हें कड़े निर्देश जारी किए है।
       
गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हाल में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों, बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ  की।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष बोर्ड परीक्षा सम्पन्न करानी के लिए जिले में कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  जिनमें तीन जोनल मजिस्ट्रेट,15 सेक्टर मजिस्ट्रेट,96 -96 केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इस वर्ष की परीक्षा में हाईस्कूल के 25058 अभ्यार्थी और इंटर के 22447 अभ्यार्थी शामिल होंगे।

18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। डीएम श्री अगिनहोत्री ने बताया कि जिले को तीन प्रशासनिक जोनों में विभाजित किया गया है। संबंधित एसडीएम अपनी तहसील क्षेत्रों में नोडल मजिस्ट्रेट के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाने का काम करेंगे। डीएम ने कहा कि गड़बड़ी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्यवाही होगी। उन्होंने सभी को फरमान सुनाया की
परीक्षा की गोपनीय सामग्री को विद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम रखी जायेगी। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र खुलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाएं जमा होने तक की पूरी प्रक्रिया की  सीसीटीवी कैमरों निगरानी में होगी।

परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाए इसके बाद ही अंदर प्रवेश दिए जाए। छात्राओं की तलाशी महिला कर्मी लेंगी। उत्तर पुस्तिकाओं की पैकिंग सीसीटीवी की नजर में की जाए और सुरक्षा के साथ संकलन केंद्र तक भेजी जाएं। डीएम ने कहा कि, केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को पहले से ही पूरा कर लिया जाए। सभी केंद्रों पर पवार बैकअप की सुविधा हो। मोबाइल, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पुरी तरह प्रतिबंधित रहें।
परीक्षा के दौरान पुलिस का पर्याप्त बंदोबस्त रहेगा।

एसपी विनोद कुमार ने कहा कि, परीक्षा सम्पन्न कराए जाने को लेकर शासन द्वारा "सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम 2024 "के प्रावधानों को सख्ती से लागू किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत बोर्ड परीक्षा में नकल करते पाए जाने पर नकल कराने में संलिप्तता उजागर होने पर दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कठोर और दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। अधिनियम के अनुसार परीक्षा में अनुचित साधन का उपयोग करने,नकल कराने, प्रश्नपत्र लीक करने, परीक्षा की गोपनीयता भंग करने जैसे कृत्यों में दोषी पाए जाने पर अधिकतम एक करोड़ तक का जुर्माना और तीन वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है,इसके अतरिक्त संबंधित अभ्यार्थी की परीक्षा भी निरस्त की जा सकती है। जिससे भविष्य की परीक्षाओं से भी दोषी को वंचित रहना पड़ सकता है।

एसपी के मुताबिक जिले में बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके इसके लिए व्यापक पुलिस बल और अन्य पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज, पी. डी. डीआरडीए राम अवतार सिंह, सहित बोर्ड परीक्षा केंद्रों के संबंधी केंद्र संचालक मौजूद रहे।
फोटो परिचय- बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट  की बैठक लेते डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री
त्रिस्तरीय कमेटी ने 9.65 करोड़ की परियोजना का जाना हाल

02 मंजिला नया भवन राजकीय संस्कृति महाविद्यालय में बन रहा


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। नौ करोड़ 65 लाख की लागत से पटेल नगर स्थित निर्माणाधीन संस्कृत महाविद्यालय भवन और जीआईसी में छात्रावास का बृहस्पतिवार को डीएम की गठित कमेटी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। कार्यदायी संस्था से गुणवत्तापूर्ण काम कराने के निर्देश दिए। पटेल नगर स्थित राजकीय संस्कृत महाविद्यालय परिसर में दो मंजिला नया भवन और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में तीन मंजिला छात्रावास बनाया जा रहा है।

इस पर नौ करोड़ 65 लाख खर्च होंगे। करीब चार महीने पहले शिलान्यास के बाद कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की ओर से काम कराया जा रहा है। परियोजना की निगरानी के लिए डीएम शैलेष कुमार ने कमेटी गठित किया है। सोमवार को ग्रामीण अभियंत्रण की अधिशासी अभियंता प्रज्ञा परमिता, डीआईओएस अंशुमान और उपायुक्त एनआरएलएम ने दोनों कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से काम को गुणवत्तापूर्वक कराने का निर्देश दिया। हिदायत दिया कि काम में किसी भी स्तर पर कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कन्नौज में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया हुई तीव्र, 49 पात्र लाभार्थियों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड

पंकज कुमार श्रीवास्तव / विवेक कुमार


कन्नौज।कन्नौज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देशन में जनपद कन्नौज में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। आज जनपद की 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 02 जिला स्तरीय केंद्रों एवं 01 मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान मित्रों द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से कुल 49 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
       
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सतेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में 1,65,648 पात्र परिवारों के सापेक्ष अब तक 1,45,429 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो 88.07 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है।

वहीं लाभार्थियों के कुल लक्ष्य 7,76,281 के मुकाबले 4,59,439 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो 59.17 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 49,000 लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा चुकी है।
       
जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेष पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु अभियान को निरंतर गति प्रदान की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
कन्नौज में आलू के खेत में मिली अधजली युवती की लाश, पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम जुटी जांच में।
पंकज कुमार श्रीवास्तव
कन्नौज :कन्नौज में युवती की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू कर दी है । मामले में एसपी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवती को मार कर यहां लाया गया। मामले की जांच की जा रही है ।

बताते चले कि कन्नौज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे से महज़ 100 मीटर की दूरी के पास ऋतु कला गांव में एक आलू के खेत में एक अज्ञात युवती का बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, शव रामबाबू कुशवाहा के खेत में मिला। शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहाँ लाकर किसी ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग करके जला दिया गया। शव का चेहरा पहचानने योग्य स्थिति में है, जिससे पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसकी शिनाख्त हो जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस जीटी रोड के टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। डॉग स्क्वायड की मदद से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के ऋतुकुरा गांव में एक रामबाबू कुशवाहा के आलू के खेत में एक अधजली व्यक्ति की लाश मिली है ऐसा लग रहा है कि साक्ष्य मिटाने के लिए कहीं और से लाकर शब को यहां जलाया गया है। बॉडी पूरी तरह जल गई है लेकिन चेहरे से पहचान की जा रही है । इसमें फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस की टीम लगाई गई है । साथ ही सीसीटीवी कैमरे और पेट्रोल प्लाजा के कैमरे देखे जा रहे हैं इसके अनावरण के लिए कई टीम में लगाई गई

*साक्ष्य छुपाने के लिए युवती को जलाया*

कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि देखिए यह थाना कोतवाली के रितुकाला गांव में जो जीटी रोड है उससे 100 मीटर अंदर एक आलू का खेत है यह रामबाबू कुशवाहा है उनके खेत में एक जली हुई अवस्था में एक युवती की लाश मिली है। ऐसा लगता है कि कहीं बाहर से ला करके यहां पर जलाया गया है और उसकी बाॅडी लगभग जल गई है और चेहरा से उसकी पहचान हो सकती है। इसमें आस-पास के जो लोग है उन्होंने देखा है तो अभी पहचान नही हो पा रही है। इसमें फील्ड यूनिट और डाग स्कार्ट से भी इसके साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे है, साथ ही कई टीमों का गठन किया गया है। इसमें इसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है और दूसरा इसकी अनावरण की भी कोशिश हो रही है। यहां आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे है टोल प्लाजा से भी टीम लगाई गई है ताकि इसकी पहले शिनाख्त हो और इसका अनावरण के लिए टीमें लगाई गई है कोशिश की जा रही है।

*सुसंगत धाराओं में हत्या और साक्ष्य छिपाने का अभियोग पंजीकृत*

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि  देखिए ऐसा लगता है कि काफी लोगों ने देखा है इसकी पहचान नही हो पा रही है। तो ऐसा लग रहा है कि बाहर से ही इसको ला करके और यहां जलाया गया है और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया है। इसमें सुसंगत धाराओं में हत्या और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया है, इसमें सुसंगत धाराओं में हत्या और साक्ष्य छिपाने का अभियोग भी पंजीकृत किया जा रहा है और साथ ही घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा है। देखिए कोई ज्वलनशील पदार्थ ही है, तेल डाल करके जलाया गया है और बाकी चीजों का हमारी फील्ड यूनिट है वह परीक्षण कर रही है साक्ष्य के लिए।
कन्नौज में पति-पत्नी को है अपने ही परिवार से जानमाल का खतरा, पीड़ित ने लगाई गुहार, नही मिल रहा न्याय
विवेक कुमार

कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र के रहने वाले पति-पत्नी अपने ही परिवार से प्रताड़ित है और लगातार अपनी जान बचाते हुए पुलिस गुहार लगा रहे है। अपने ऊपर जानमाल का खतरा को लेकर घर से बेघर होकर इधर उधर घूमने को मजबूर है और जान बचाते पुलिस से गुहार लगा रहे है लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नही की है, कार्यवाही को लेकर आज भी पीड़ित पति पत्नी न्याय को भटक रहे है। 

आपको बताते चलें कि थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर्वा की रहने वाली शशि पत्नी दीपू ने अपने ही घर वालों से पीड़ित होकर पुलिस से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनकी सास रामरानी पत्नी रामऔतार, जेठानी खुशबू पत्नी बलराम, नन्द काजल पुत्री रामऔतार, बलराम पुत्र रामऔतार आदि लोग एक राय होकर प्रार्थिनी के ऊपर अचानक हमलावर हो गए और उनके ऊपर जेठ बलराम पुत्र रामऔतार ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें प्रार्थिनी के सिर में गम्भीर चोट आई और प्रार्थिनी खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर पड़ी थी। प्रार्थिनी ने इस घटना की शिकायत थाना ठठिया में दिनांक 20 जनवरी व 21 जनवरी को लगातार प्रार्थनापत्र देकर की परन्तु थाना ठठिया पुलिस ने कोई सुनवाई नही की। जिसके बाद 24 जनवरी को दोनों पति-पत्नी ने स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 24 जनवरी को शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई इसके बावजूद भी आप पीड़िता अपने पति के साथ न्याय के लिए भटक रही है। उसका कहना है कि उसको और उसके पति को जान का खतरा है। परन्तु पुलिस अभी तक उसकी कोई सुनवाई नही कर रही है।
29 जनवरी को कानपुर में होगा प्रतिनिधि उद्योग व्यापारी मंडल का महासम्मेलन

पंकज कुमार श्रीवास्तव/विवेक कुमार
कन्नौज शहर के हिन्दुस्तान होटल में आज प्रतिनिधि उद्योग व्यापारी मण्डल का एक प्रेसवार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों को मनोनीत करने के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने की बात कही गई।

इस अवसर पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापारी मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 29 जनवरी को कानपुर में व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर के व्यापारी नेता वहाॅं उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर विगत दो महीनों से प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और हम व बहुत सारे व्यापारी नेता मिल करके सभी जनपदों में जा रहे है। व्यापारियों के साथ बैठक कर रहे है। व्यापारियों की जो समस्याएं आ रही हैं जो उनकी मांगे आ रही है। चाहें व्यापारीआयोग के गठन की बात हो, आॅनलाइन शाॅपिंग से व्यापारियों को किस तरह से सरकार से लाभ मिल सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि व्यापारियों को ले करके जो कुछ हत्याओं की घटना हुई, कुछ उनको ले करके उत्पीड़न हुआ । कुछ अधिकारियों के द्वारा व्यापारियों का डायरेक्ट उत्पीड़न हुआ। बहुत सारी ऐसी घटनाएं थी, कि कानपुर के आस-पास की एक घटना थी कि एक पुलिसकर्मी जो इन्सपेक्टर पद पर था, उसने चाॅंदी की लूट व्यापारियों से कर ली। फूड विभाग के बहुत सारे लोग है। वह बहुत सारे लोग जो उत्पीड़न करने का काम कर रहे है। ऐसे बहुत सारी समस्याएं जो है व्यापारियों के बीच में है। उनकी समस्याओं का हम लोग कलेक्शन कर रहे है और हम कलेक्शन करके पूरे उत्तर प्रदेश में हम लोग जा रहे है। इसी विषय को लेकर आज कन्नौज में भी बैठक थी। इसमें स्वागत समारोह का भी कार्यक्रम हमारे व्यपारियों ने सब रखा गया।

इसीक्रम में आज कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आप सभी से हम लोग आवाहन कर रहे है कि कानपुर में 29 जनवरी को बड़ी संख्या में व्यापारी पूरे उत्तर प्रदेश से पहुंचेगा। एक बात हम और कहना चाहते है कि व्यापारियों को ले करके जिस तरह से राजनैतिक दलों का उदासीन रवैया है वह उचित नही है। व्यापारी नोट भी देता है, व्यापारी वोट भी देता है। कोई भी राजनैतिक दल ऐसा नही जो व्यापारी के चन्दे के बगैर न हो। प्रधाानमंत्री ने भी इस बात को महसूस किया और मंचो से कहा कि जीएसटी का कलेक्शन सबसे सर्वाधिक है। जब सर्वाधिक कलेक्शन व्यापारी दे रहा है। व्यापारी कार्य कर रहा है तो व्यापारी की हिस्सेदारी क्या होगी। इन सभी बिन्दुओं को लेकर हम पूरे प्रदेश के व्यापारी नेता कानपुर एकत्रित हुए है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे संगठन के कुछ पदाधिकारियों की नियुक्त भी कन्नौज में हुई है। जिसमें सुमन मिश्रा को प्रदेश का महिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। गीता पाठक को प्रदेश का सचिव बनाया गया है महिला विंग का और हमारे आशीष त्रिपाठी उनको कानपुर मंडल चूंकि कन्नौज भी उसमें आता है। उसका महासचिव मनोनीत किया गया है। सुनील भइया को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से व्यापारियों को ले करके मानीमऊ की कमेटी का गठन हुआ है। इन लोगों का सम्मान और स्वागत भी हो रहा है। और आपके माध्यम से निश्चित रूप से हम कहना भी चाहते है कि व्यापारियों का उत्पीड़न अगर बंद नही होगा तो एक बड़ी संख्या में व्यापारी निरंतर आगे बढ़ रहा है और कानपुर के सम्मेलन में जितनी भी मांगे हम लोगों की आएंगी उन मांगों को ले करके सभी जनपदों में हमारा व्यापारी जिला मुख्यालयों पर जाएगा और अपना मांगपत्र जिलाधिकारी को देगा। जो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए होगा। साथ ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। जो आज की डेट में व्यापारियों को लेकरके समस्याएं है उनकी मांगे है उनको पूर्ण कराएगा।
कन्नौज में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिवस

सपा नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा पीडीए से बनेगी सपा सरकार*

पंकज कुमार श्रीवास्तव कन्नौज जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधानसभा सचिव आनन्द बाबू यादव ने आज डिम्पल यादव के जन्मदिवस के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की प्रति डिम्पल यादव का जन्मदिन हम लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया और वह हमारे कन्नौज से भी सांसद रही और मैनपुरी से वर्तमान सांसद है। वह हमारी पार्टी व देश की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है और महिला सशक्तिकरण के लिए पुरजोर प्रयास करती रहती है समाज सेवा में लिप्त रहती है हम ऐसी महान विभूति का कोटि-कोटि नमन करते है और समाज में एक अच्छा संदेश देने के लिए देश में महिलाओं को जागरूक करने का काम करती है हमारी सांसद डिम्पल यादव। *भाजपा सरकार पर साधा निशाना* विधानसभा सचिव आनंद बाबू यादव ने कहा कि यह सरकार बातें तो बहुत अच्छी करती है, लेकिन समाज में दलित, शोषित, बंचित, पिछड़े वर्ग समाज का शोषण हो रहा है, उस पर यह सरकार कोई ध्यान नही देती है और न उस पर कोई कठोर जुल्म किए जाते है, उनके जो अपराधी लोग है उनपर कोई कार्यवाही नही करती है। यदि इस सरकार में बाबा का बुल्डोजर हमेशा तैयार रहता है लेकिन वह केवल उनकी जो विरोधी पार्टी है उनके कार्यकर्ताओं के लिए बाबा का बुल्डोजर रहता है और उन पर अनावश्यक दमनकारी कार्यवाही करते है। *सपा सरकार इन मुद्दों पर लड़ेगे चुनाव* उन्होने कहा कि हमारे मुद्दे है बेरोजगारी, हम आपको रोजगार देंगे, शिक्षा की व्यवस्था, अच्छी करेंगे, चिकित्सा की व्यवस्था अच्छी करेंगे और बहन-बेटियों की सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे और बहन बेटियों को आगे बढ़ाने का काम भी करेंगे और विकास के स्ट्रेक्चर में तो अखिलेश जी हमारे विकास पुरूष कहे जाते है। इतना विकास अभी तक उनकी सरकार में हुआ है। किसी भी मुख्यमंत्री ने नही कराया। इसलिए हम सब यह मुद्दे जनता के पास लेकर जाएंगे और ऐसा नही। यह सब मुद्दे हम लेकर गए लोकसभा में हमारे प्रदेश की जनता ने हमको भरपूर समर्थन दिया। *पीडीए गठबंधन बनाएगी सपा सरकार* विधानसभा सचिव आनंद बाबू यादव ने कहा कि पीडीए का जो हमारा नारा है, पीडीए का जो हमारा संकल्प है राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का वही हमें जीत दिलाएगा। पीडीए से ही हमको जीत मिलेगी और पीडीए ही हमारा गठबंधन है और पीडीए के लिए ही हम लोग कार्यरत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की जो सोंच है कि पीडीए को ही आगे बढ़ाएंगे और पीडीए एक नाम नही, यह विचारधारा है। पीडीए एक विचारधारा है और इस विचारधारा से हमारे शोषित, बंचित, पिछड़े, दलित, आदिवासियों आदि उन्हीं का कल्याण होगा और इन्हीं से हमारी सरकार बनेगी।
कन्नौज में संस्कृति उत्सव का हुआ आयोजन, कलाकारों ने गायन, वादन एवं नृत्य कला एक किया प्रदर्श
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज।उत्तर प्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशों के क्रम में संस्कृति उत्सव का आयोजन के.के जीवी. इंटर कॉलेज, ग्वाल मैदान, कन्नौज में आज बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए युवा एवं नवोदित कलाकारों ने गायन, वादन एवं नृत्य के माध्यम से अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।संस्कृति उत्सव में चयनित कलाकारों को दिनांक 17 से 19 जनवरी 2026 के मध्य मंडल स्तर पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।

मंडल स्तर पर चयनित कलाकार आगे चलकर प्रदेश के मुख्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं चयनित कलाकारों को उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी  के अवसर पर पुरस्कार, सम्मान एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। आयोजन का उद्देश्य जनपद की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं प्रदेश स्तर पर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पप्पू सरोल ,कार्यक्रम के संयोजक जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल रहे।  इसके साथ ही पर्यटन फेलो  नमन दुआ, जिला समन्वय कार्यक्रम  अजय,  अनुज, विद्यालय, प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा तथा निर्णायक मंडल के रूप में विद्या विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कन्नौज में पुनरीक्षण अभियान को लेकर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
कन्नौज जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्राप्त हो रहे दावे एवं आपत्तियों के संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
         
बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग पूरी तरह से दृढ़संकल्पित है कि पूर्ण पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित प्रक्रिया के माध्यम से स्वच्छ, शुद्ध एवं अद्यतन निर्वाचक नामावली तैयार की जाए। उन्होंने बताया कि प्राप्त हो रही समस्त दावे-आपत्तियों की प्रतिलिपि राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही है तथा इन्हें सूचना पट्ट पर भी चस्पा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फॉर्म-6 के साथ-साथ फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आगामी रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपस्थित रहेंगे। इस अभियान के दौरान बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सहभागिता करेंगे। एक BLA प्रतिदिन अधिकतम 10 फॉर्म तथा सम्पूर्ण अभियान अवधि में अधिकतम 30 फॉर्म प्रस्तुत कर सकता है।

कन्नौज जिला निर्वाचन अधिकारी ने तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम जेंडर रेशियो को बढ़ाए जाने पर विशेष फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों से महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की। साथ ही बताया कि BLO के पास उपलब्ध ऐप में फोटो कलेक्शन का विकल्प है, जिसके माध्यम से स्पष्ट एवं सही फोटो को अपडेट किया जाएगा, जबकि पूर्व में अपलोड की गई सही फोटो यथावत रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 भरते समय नाम, फोटो, मोबाइल नंबर, हस्ताक्षर, पता एवं पिन कोड जैसी आवश्यक जानकारी विशेष सावधानीपूर्वक भरनी होगी। साथ ही फॉर्म 6 में जो अभिलेख दिए गए हैं उनमें से एक अभिलेख लगाना होगा तथा उसके साथ घोषणा पत्र संलग्नक 4 भी देना होगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर वैशाली, प्रशिक्षु आईएएस अर्पित कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार सहित संबंधित अधिकारीगण एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष साहित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।