प्रतिभा का सम्मान: महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना वार्षिकोत्सव
रायपुर- महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य तपन कुमार चौधरी, पल्लवी दुबे तथा वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भारतीय संस्कृति से संबंधित प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की कला एवं प्रतिभा को दर्शकों ने सराहा।
वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन 5 फरवरी को किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नोडल प्राचार्या अर्चना दुबे (शशिबाला उ.मा. विद्यालय, शुक्रवारी बाजार) रहीं। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय सिंह जाडेजा ने की। सचिव अरुण कुमार राठी, सदस्य राजेश अग्रवाल सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन संजय पारिक, मीनल तिवारी, सुनीता निगम एवं संगीत पुराणिक द्वारा किया गया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, तत्पश्चात मिष्ठान एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया। उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार साहू द्वारा प्रदान की गई
































1 hour and 57 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.5k