माइम नाटक महिला सशक्तिकरण का भावपूर्ण शानदार मंचन सम्पन्न।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।अभिनव प्रयागराज द्वारा इनर व्हील ऑफ़ इलाहाबाद के अर्णिमा (पहली किरण–ए–उम्मीद) कैंसर चैरिटी कार्यक्रम के अंतर्गत मेहता प्रेक्षागृह प्रयाग संगीत समिति में माइम नाटक महिला सशक्तिकरण का अत्यंत भावप्रवण मंचन किया गया।मशहूर माइम निर्देशक मोइनुल हक़ के निर्देशन में प्रस्तुत इस मूक नाटक ने माँ-बेटी के संघर्ष साहस और सपनों की कथा को बिना संवाद के प्रभावी ढंग से मंच पर उतारा।माँ की भूमिका में सरगम लता, किशोरी बेटी के रूप में समृद्धि तथा युवा बेटी बनी संस्कृति का अभिनय दर्शकों के दिलो को छू गया।शराबी पति के किरदार में आदित्य सिंह और धनाढ्य व्यक्ति की भूमिका में गुरुविन्दर सिंह ने सशक्त व प्रभावी प्रस्तुति दी।आईपीएस बनी बेटी द्वारा माँ को दी गई सलामी पर पूरा प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा।अभिनव संस्था के मशहूर निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि माइम प्रस्तुति नाट्क विधा की सबसे प्राचीन एवं प्रभावशाली सशक्त विधा है जो विलुप्ति के कगार पर है इस विधा के पुनरोद्धार के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है।

बारा विधायक डॉ.वाचस्पति ने प्रेसवार्ता में चार साल के विकास कार्यो की जानकारी दी।

आपके सहयोग की है जरूरत. विकास की रफ्तार और तेज होगी-डॉ.वाचस्पति।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर क्षेत्र अंतर्गत बारा विधानसभा से विधायक डॉ.वाचस्पति ने बुधवार को अपने विधान सभा क्षेत्र के गौहनिया में आयोजित जन्मोत्सव सम्मान समारोह एवं प्रेसवार्ता के दौरान आगामी चुनावों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।इस अवसर पर उन्होंने न केवल आने वाले चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की बल्कि अपने अब तक के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की।

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक डॉ.वाचस्पति ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में बारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।उन्होंने कहा कि सड़क बिजली पेयजल स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कराए गए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिला है।डॉ. वाचस्पति ने बताया कि विधायक निधि के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में कुल दो सौ पचास मार्गों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया गया।इसके अतिरिक्त पूर्वांचल विकास निधि के अन्तर्गत बासठ मार्गों पर निर्माण कार्य संपन्न कराया गया।त्वरित योजना के माध्यम से सात मार्गों का निर्माण कराया गया, जबकि राज्यांश योजना के तहत चार मार्गो पर कार्य कराए गए।उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत के परियोजना प्रबन्धक के माध्यम से नौ मार्गों का निर्माण कराया गया।वही वर्ष दो हजार बाईस से लेकर दो हजार छब्बीस तक चलाए गए विशेष मरम्मत एवं गड्ढा-मुक्त अभियान के अन्तर्गत तीन सौ पचानवे मार्गो की मरम्मत कर उन्हें गड्ढा-मुक्त किया गया। इसके अलावा मंडी समिति के माध्यम से भी दस मार्गो का निर्माण कराया गया है।

प्रेसवार्ता में विधायक ने बताया कि क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर एक सौ नौ सोलर लाइटें स्थापित की गईं।साथ ही प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरानवे हाई मास्ट लाइटें लगाई गई जिससे रात्रिकालीन आवागमन में लोगों को सुविधा मिली।जन सुविधाओ की चर्चा करते हुए उन्होने बताया कि आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में सत्तावन वाटर कूलर स्थापित कराए गए है जिससे राहगीरों, मरीजों और आम नागरिकों को राहत मिली है। स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि गम्भीर बीमारी से पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर तीन सौ उनहत्तर व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।इस मद में कुल सात करोड़ चौदह लाख निन्यानवे हजार पाँच सौ बासठ रुपये की धनराशि संबंधित जरूरतमन्दो को उपलब्ध कराई गई।प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा को अपना धर्म समझा है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले चुनाव में यदि जनता चाहेगी और पुनःएक बार सेवा करने का अवसर देगी तो वे पहले से भी अधिक ऊर्जा प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ बारा विधानसभा के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास जनता पर है और जनता ही उनका भविष्य तय करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कराए गए विकास कार्य स्वयं उनकी कार्यशैली का प्रमाण हैं और आगे भी विकास की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी।उक्त बातें विधायक डॉ वाचस्पति ने समाजसेवी अर्पित जायसवाल के द्वारा आयोजित उनके भांजे के जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रेसवार्ता के माध्यम से कही मौके पर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद श्यामू मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी नितेश निषाद भाई लाल जायसवाल अमन पांडेय सुनील जायसवाल, इंद्रजीत पासी स्थानीय लोग एवं मीडिया के दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मेजा ऊर्जा निगम एवं ALIMCO के बीच दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको के कल्याण हेतु MoU पर हस्ताक्षर।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम प्रा.लि. (MUNPL) ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR)के अंतर्गत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत सरकार के उपक्रम ALIMCO (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU)पर हस्ताक्षर किए।इस समझौते के अन्तर्गत परियोजना प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रो में निवासरत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको की पहचान कर उन्हें कृत्रिम अंग सहायक उपकरण एवं अन्य आवश्यक सहायक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे उनकी दैनिक जीवन-शैली में सुधार हो सके तथा वे आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।यह हस्ताक्षर समारोह मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

निगम की ओर से विवेक चन्द्रा अपर महाप्रबंधक (मा.स.)न अजय सिंह उप महाप्रबन्धक (मा.स.)डॉ.अरविन्द सिंह चिकित्सा अधिकारी (अस्पताल) तथा ALIMCO की ओर से ऋषि राज सहायक प्रबन्धक(एलिम्को) ने MoU पर हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव ने कहा कि मेजा ऊर्जा निगम समाज के वंचित एवं विशेष आवश्यकता वाले वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ALIMCO के साथ यह साझेदारी दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके आत्मसम्मान गतिशीलता एवं जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।यह पहल मेजा ऊर्जा निगम की “Health for All”तथा समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है और CSR के माध्यम से सामाजिक सरोकारो के प्रति निगम की संवेदनशीलता को दर्शाती है।

इस अवसर पर नरेन्द्र नाथ सिन्हा(महाप्रबन्धक प्रचालन एवं अनुरक्षण)अशोक कुमार सामल (महाप्रबन्धक अनुरक्षण) ए के चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) विवेक चन्द्र (अपर महाप्रबन्धक मानव संसाधन)सहित ALIMCO की ओर से अधिकृत प्रतिनिधियो उपस्थित रहे।

करियर गाइडेंस और काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।बोर्ड परीक्षाओ से पहले प्रयागराज के जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल ऑडिटोरियम में क्लास IX से XII तक के स्टूडेंट्स के लिए एक करियर गाइडेंस और काउंसलिंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक ऑर्गनाइज़ किया गया।इस प्रोग्राम का मकसद स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई के अहम पड़ाव पर सोच-समझकर एकेडमिक और करियर से जुड़े फैसले लेने में मदद करना था।यह कार्यक्रम सिलेक्शन सेंटर ईस्ट भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय के तहत पब्लिक रिलेशन्स ऑफिस प्रयागराज की एक संयुक्त आउटरीच पहल के रूप में आयोजित किया गया था,और इसका आयोजन यूफोरियल यूथ सोसाइटी ने किया था। इस पहल का मकसद छात्रों को क्लास X के बाद सब्जेक्ट चुनने उच्च शिक्षा के अवसरों, करियर प्लानिंग और ज़रूरी लाइफ स्किल्स के विकास के बारे में व्यवस्थित मार्गदर्शन देना था।छात्रों को सम्बोधित करते हुए, मेजर जनरल धर्म राज राय ने एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बातचीत की जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनो में अनुशासन नेतृत्व मकसद की स्पष्टता और लचीलेपन के महत्व पर ज़ोर दिया।

उन्होने छात्रो को स्पष्ट लक्ष्य तय करने अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखने और अपने भविष्य के करियर को आकार देते समय ईमानदारी जिम्मेदारी और समाज सेवा जैसे मूल्यो को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।उनके सम्बोधन ने छात्रो को तुरन्त मिलने वाले अकादमिक नतीजो से आगे सोचने और लम्बे समय तक व्यक्तिगत विकास और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।इस प्रोग्राम में CBSE,ICSE और उत्तर प्रदेश बोर्ड से जुड़े अलग-अलग स्कूलो के लगभग 300 स्टूडेंट्स NCC कैडेट्स और टीचर्स ने जोश के साथ हिस्सा लिया।जगत तरन गोल्डन जुबली स्कूल की प्रिंसिपल सुष्मिता कानूनगो ने इस मौके पर आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और करियर गाइडेंस पहल के लिए अपना समर्थन जताया।इंटरैक्टिव चर्चाओं और गाइडेंस सेशन के ज़रिए पार्टिसिपेंट्स को अलग-अलग करियर के रास्ते नए मौको और करियर चुनने में अपनी दिलचस्पी और काबिलियत को मिलाने की अहमियत के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी दी गई।फैकल्टी मेंबर्स और ऑर्गनाइज़र्स ने बताया कि ऐसी पहल स्टूडेंट्स में एकेडमिक स्ट्रेस को कम करने में अहम भूमिका निभाती है खासकर एग्जाम के समय क्योंकि ये फैसले लेने में क्लैरिटी और कॉन्फिडेंस देती हैं।

इस इवेंट में युवा दिमागों को ज़िम्मेदार नागरिकता और प्रोडक्टिव करियर की ओर गाइड करने में जानकारी वाले मेंटरशिप और पॉजिटिव रोल मॉडल्स की भूमिका पर भी ज़ोर दिया गया।आयोजको ने भाग लेने वाले संस्थानो शिक्षको NCC कैडेट्स और छात्रो को उनके एक्टिव भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया जिससे कार्यक्रम सफल रहा।इस पहल ने इंडियन आर्मी और रक्षा मंत्रालय की व्यवस्थित आउटरीच प्रयासों के ज़रिए युवाओं के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने और उनके सर्वांगीण विकास में सहायता करने की प्रतिबद्धता को फिर से पक्का किया।करियर गाइडेंस और काउंसलिंग प्रोग्राम ने स्टूडेंट्स को अपने एकेडमिक और प्रोफेशनल भविष्य की योजना बनाते समय दिशा प्रेरणा और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान किया जिससे लम्बे समय के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सोच-समझकर लिए गए फैसलों और अनुशासित प्रयास के महत्व को बल मिला।

आइसा उत्तर प्रदेश राज्य परिषद की बैठक संपन्न हुई, बैठक में शशांक को प्रदेश सचिव चुना गया

परिषद की बैठक में यूजीसी रेगुलेशन को रोहित एक्ट के तर्ज पर लागू करने तथा विकसित भारत शिक्षा अधिष्टान बिल के खिलाफ आइसा प्रदेश व्यापी अभियान चलाएगा

प्रयागराज । ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) उत्तर प्रदेश परिषद की एकदिवसीय बैठक इलाहाबाद में संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष नेहा मौजूद रही। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्य कर रहे आइसा के राज्य स्तरीय परिषद के सदस्य शामिल रहे। परिषद के बैठक में शशांक अनिरुद्ध को उत्तर प्रदेश राज्य का सचिव चुना गया।

परिषद की बैठक में पूरे प्रदेश में शिक्षा और रोजगार पर बढ़ते हमले और लगातार विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ते जातिगत भेदभाव के खिलाफ अभियान लेने और संगठन के दायरे को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में मौजूद केंद्रीय अध्यक्ष नेहा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मौजूदा दौर में फासीवादी विचारधारा सत्ता और समाज में हावी होती जा रही है जिसके कारण विश्वविद्यालय परिसर से लेकर के देश में मौजूद लोकतांत्रिक परिवेश घटता जा रहा है इसके खिलाफ आइसा पूरे प्रदेश भर में आंदोलन को मजबूत करते हुए भारतीय संविधान और लोकतंत्र के समक्ष मौजूद फासीवादी चुनौतियां को खत्म करेगा।

बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में जातिगत भेदभाव के बढ़ते मामले के खिलाफ यूजीसी के रेगुलेशन को रोहित एक्ट की तर्ज पर लागू करने तथा भाजपा सरकार द्वारा लाया जा रहे विकसित भारत शिक्षा अधिष्टान बिल के खिलाफ अभियान लेते हुए यूजीसी और सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को बचाने की लड़ाई को आगे बढ़ाने का हैं।

कैंसर जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन

प्रयागराज । इनर व्हील क्लब इलाहाबाद ईस्ट के द्वारा दिनांक 3 फरवरी को स्थानीय प्रयाग संगीत समिति में वार्षिक कैंसर चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर के प्रतिष्ठित कलात्मक रचनात्मक संस्थाओं ने अपनी प्रस्तुति सहयोग दिया और अपनी कलात्मक प्रस्तुति से मन मोह लिया। कार्यक्रम का आरंभ में क्लब की अध्यक्ष डॉ सुधा त्रिपाठी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया ।इस अवसर पर कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर अर्पित बंसल ने सर्वाइकल कैंसर पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट को उनके इस विशेष प्रयोजन अपनी शुभकामनाएं दिया। अपनी शुभकामनाओं के साथ विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने भी इनर व्हील के जनजागरण के इस प्रयास की सराहना की...डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण जी ,डॉ कीर्तिका अग्रवाल, डॉ शिखा दरबारी भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर इस बड़े आयोजन की साक्षी बनी। वृक्षारोपण अभियान के तहत अतिथियों को पौधे उपहार स्वरूप दिए गए।

इस अवसर पर इस अवसर पर कैंसर चैरिटी के लिए सहयोग देने वाले प्रमुख सहयोगी को सम्मानित किया है।इनर व्हील की वरिष्ठ पी डी सी जन के साथ बड़ी संख्या में इनर व्हील सदस्यों और दर्शकों ने इस आयोजन को सराहा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रेखा खरे ऋतु अरोरा और डॉक्टर दीप्ति विष्णु ने कुशलता से किया।

कार्यक्रम की कन्वीनर रत्ना जायसवाल ने क्लब के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आमंत्रित अतिथियों को धन्यवाद दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सभी को साधुवाद दिया और इस तरह के कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के निरंतरआयोजित होने कीआवश्यकता बताई।उक्त जानकारी सेक्रेटरी ज्योति श्रीवास्तव ने दी।

आइसा उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठक संपन्न हुई , जिसमें में शशांक को प्रदेश सचिव चुना गया

कार्यकारिणी की बैठक में यूजीसी रेगुलेशन को रोहित एक्ट के तर्ज पर लागू करने तथा विकसित भारत शिक्षा अधिष्टान बिल के खिलाफ आइसा प्रदेश व्यापी अभियान चलाएगा

प्रयागराज।ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठक इलाहाबाद में संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष नेहा मौजूद रही। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्य कर रहे आइसा के राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहे। कार्यकारी के बैठक में शशांक अनिरुद्ध को उत्तर प्रदेश राज्य का सचिव चुना गया। 

    कार्यकारी की बैठक में पूरे प्रदेश में शिक्षा और रोजगार पर बढ़ते हमले और लगातार विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ते जातिगत भेदभाव के खिलाफ अभियान लेने और संगठन के दायरे को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में मौजूद केंद्रीय अध्यक्ष नेहा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मौजूदा दौर में फासीवादी विचारधारा सत्ता और समाज में हावी होती जा रही है जिसके कारण विश्वविद्यालय परिसर से लेकर के देश में मौजूद लोकतांत्रिक परिवेश घटता जा रहा है इसके खिलाफ आइसा पूरे प्रदेश भर में आंदोलन को मजबूत करते हुए भारतीय संविधान और लोकतंत्र के समक्ष मौजूद फासीवादी चुनौतियां को खत्म करेगा। 

   बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में जातिगत भेदभाव के बढ़ते मामले के खिलाफ यूजीसी के रेगुलेशन को रोहित एक्ट की तर्ज पर लागू करने तथा भाजपा सरकार द्वारा लाया जा रहे विकसित भारत शिक्षा अधिष्टान बिल के खिलाफ अभियान लेते हुए यूजीसी और सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को बचाने की लड़ाई को आगे बढ़ाने का हैं।

पहलगाम की बर्फीली चोटियों पर प्रयागराज का परचम 15 यूपी बटालियन एन सी सी के कैडेट्स बढ़ा रहे है उत्तर प्रदेश का गौरव

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए एन सी सी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज अन्तर्गत 15वी यूपी बटालियन एन सी सी प्रयागराज के कॉर्पोरल अवनीश कुमार मौर्य एवं कैडेट अंश चौरसिया जम्मू-कश्मीर के पहलगाम एवं सोनमर्ग क्षेत्र में आयोजित माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग कोर्स में सहभागिता कर प्रदेश व जनपद का मान बढ़ा रहे है।यह प्रशिक्षण 19 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।कश्मीर की मनोहारी वादियो में स्थित जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान के सान्निध्य में संचालित इस पर्वतारोहण पाठ्यक्रम के माध्यम से कैडेट्स कठिन भौगोलिक परिस्थितियो में साहस अनुशासन आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कौशल का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

बर्फ से ढकी चोटियो पर अभ्यास करते हुए ये कैडेट न केवल अपने शारीरिक व मानसिक सामर्थ्य को सुदृढ़ कर रहे है बल्कि“एकता और अनुशासन”के एन सी सी मंत्र को भी साकार कर रहे है।15 यूपी बटालियन एन सी सी प्रयागराज की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी दिशा-निर्देशन में कैडेट्स निरन्तर साहसिक गतिविधियो में सक्रिय सहभागिता निभा रहे है।उनका यह प्रयास यह प्रमाणित करता है कि प्रयागराज की धरती केवल संगम और संस्कृति की ही नही बल्कि शौर्य संकल्प और राष्ट्रसेवा की भी सशक्त पहचान है।पहलगाम की राजसी पर्वत मालाओ के बीच प्रशिक्षण प्राप्त करते ये कैडेट हर कदम पर नई ऊँचाइयो को छूते हुए उत्तर प्रदेश प्रयागराज एवं 15 यूपी बटालियन एन सी सी प्रयागराज के गौरव को राष्ट्रीय फलक पर और अधिक उज्ज्वल कर रहे है।

यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के कैडेट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और राष्ट्र निर्माण में एन सी सी की सशक्त भूमिका को और मजबूत करेगी।

पी एम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज मुंगारी में वार्षिक समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत करछना में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुंगारी में वार्षिक क्रीड़ाउत्सव सोमवार को आयोजित हुआ।जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख करछना सरोज कमलेश द्विवेदी व जिला विद्यालय निरीक्षक पी एन सिंह की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें रस्सा कशी,खो-खो शतरंज छूकर पहचाने म्यूजिकल चेयर कबड्डी आदि खेलों की संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने प्रतिभाग करके अपने हुनरो का इस्तेमाल किया। वहीं आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं ने प्रतिभाग करके खूब वाह वाही लूटी।छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना, स्वागत गान स्वागत नृत्य योग मुद्राओं द्वारा नृत्य देशगीत भक्ति गीत आदि की प्रस्तुतियां की गई।इसके अलावा पर्यावरणीय वन्य जीव संरक्षण स्वच्छ स्कूल सुंदर स्कूल आदि पर निबन्ध प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें अव्वल रही प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिंह की ओर से पुरस्कृत करके प्रमाण पत्र भी दिया गया।साथ ही साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिंह की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके व अंग वस्त्रम प्रदान करके सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना के प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी प्राथमिक विद्यालय मुंगारी के हेड मास्टर बृजेश यादव स्मृता जायसवाल श्वेता सिंह संगीता रंजना शुक्ला संध्या राय शोभिता श्रीवास्तव ममता श्रीवास्तव डॉ रुचि सेठी अनीता शशि सिंह रामाफरजाना प्रिया सिंह फिरदौस बेगम कीर्ति सुधा कीर्ति केसरवानी सहित आदि शिक्षिकाएं लोग मौजूद रही।

मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओ की प्रवेश परीक्षा एवं विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के सम्बन्ध में की बैठक

वित्तीय वर्ष-2026-27 कक्षा-6 एवं 9 में छात्र-छात्राओ के प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 08 मार्च को

परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की तिथि 15 फरवरी तक

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को गांधी सभागार में अटल आवासीय विद्यालय ग्राम बेलहट तहसील कोरांव में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा-6 व 9 में छात्र-छात्राओ के प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा एवं शिक्षा की गुणवत्ता के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।बैठक में उपश्रमायुक्त ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-6 एवं 9 के छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु 08 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु छात्र-छात्राएं खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं श्रम विभाग कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते है। प्रवेश हेतु ऑनलाइन भी आवेदन किए जा सकते है।अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं कोविड काल में निराश्रित हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल विकास में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना के अर्न्तगत आते हो पात्र होगे।उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए तहसील स्तर एवं जिला स्तर पर परीक्षा केन्द्र चयनित किए जाने है।

मण्डलायुक्त ने इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रवेश परीक्षा सेन्टर के लिए विद्यालयों का चयन किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में छात्र-छात्राओ के प्रवेश के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है जिससे कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सके। मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए शिक्षा में और गुणवत्ता के लिए यदि किसी और संसाधन की आवश्यकता हो तो उसको लिखित रूप से उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रधानाचार्य को कहा है।

बैठक में अटल आवासीय विद्यालय में गणित अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय के लिए समय-समय पर विषय विशेषज्ञ अध्यापको की कक्षाएं आयोजित कराये जाने के लिए कहे जाने पर मण्डलायुक्त ने जिला विद्यालय निरीक्षक को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है।उन्होंने कहा कि निरंतर रूप से बच्चो की मॉक परीक्षा ली जाये एवं पढ़ाई में कमजोर बच्चो को चिन्हित कर उनकी आवश्यकतानुसार विशेष कक्षाएं आयोजित की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह उपश्रमायुक्त सुमित कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।