मेजा ऊर्जा निगम एवं ALIMCO के बीच दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको के कल्याण हेतु MoU पर हस्ताक्षर।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम प्रा.लि. (MUNPL) ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR)के अंतर्गत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत सरकार के उपक्रम ALIMCO (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU)पर हस्ताक्षर किए।इस समझौते के अन्तर्गत परियोजना प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रो में निवासरत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको की पहचान कर उन्हें कृत्रिम अंग सहायक उपकरण एवं अन्य आवश्यक सहायक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे उनकी दैनिक जीवन-शैली में सुधार हो सके तथा वे आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।यह हस्ताक्षर समारोह मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।
निगम की ओर से विवेक चन्द्रा अपर महाप्रबंधक (मा.स.)न अजय सिंह उप महाप्रबन्धक (मा.स.)डॉ.अरविन्द सिंह चिकित्सा अधिकारी (अस्पताल) तथा ALIMCO की ओर से ऋषि राज सहायक प्रबन्धक(एलिम्को) ने MoU पर हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव ने कहा कि मेजा ऊर्जा निगम समाज के वंचित एवं विशेष आवश्यकता वाले वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ALIMCO के साथ यह साझेदारी दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके आत्मसम्मान गतिशीलता एवं जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।यह पहल मेजा ऊर्जा निगम की “Health for All”तथा समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है और CSR के माध्यम से सामाजिक सरोकारो के प्रति निगम की संवेदनशीलता को दर्शाती है।
इस अवसर पर नरेन्द्र नाथ सिन्हा(महाप्रबन्धक प्रचालन एवं अनुरक्षण)अशोक कुमार सामल (महाप्रबन्धक अनुरक्षण) ए के चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) विवेक चन्द्र (अपर महाप्रबन्धक मानव संसाधन)सहित ALIMCO की ओर से अधिकृत प्रतिनिधियो उपस्थित रहे।





















1 hour and 36 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k