कंपोजिट विद्यालय शाहपुर चौसा में छात्रों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ
मीरजापुर। सिटी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय शाहपुर चौसा में शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली, साथ ही निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी हुई। छात्रों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेते हुए सभी से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने का आग्रह किया। उन्होंने तेज गति से वाहन न चलाने की भी अपील की।
इस दौरान राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती शीला सिंह ने बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और सभी से यातायात के नियमों के पालन करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका उषा देवी, राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती शीला सिंह, रवि सिंह, आलोक गुप्ता, रीना सिंह, किरण सिंह, रचना व समस्त विद्यालय परिवार बच्चे आदि उपस्थित रहे।
1 hour and 44 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k