माघी पूर्णिमा के अवसर पर समाजसेवी रामजी उपाध्याय ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
जौनपुर। माघी पूर्णिमा के अवसर पर आज महदा, बहरीपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी रामजी उपाध्याय ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में उन्होंने दूसरी बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वागत समारोह एवं प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया। श्री उपाध्याय के सुपुत्र हरिवंश कुमार उपाध्याय और रघुवंश मणि उपाध्याय ने आए हुए सभी गणमान्य लोगों का शॉल और माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर अयोध्या के संत जगतगुरु स्वामी हरिनारायण विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपाध्याय परिवार द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पंडित प्रवीण कुमार मिश्रा उर्फ अमेरिका वाले गुरुजी ने लोगों से सनातन धर्म का पालन करते हुए आपसी भेदभाव को समाप्त करने की अपील की। विशेष अतिथि के रुप उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सय्यद हुसैन मुंतसर , भाजपा नेता गंगा प्रसाद सिंह, डॉक्टर कृष्ण कुमार तिवारी , शशिधर शुक्ला, दिव्य सागर शुक्ला, समेत अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में विमलेश चौबे, सत्यनारायण सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सोनू सिंह, अंबुज तिवारी, प्रधान रवि मौर्य, विनोद तिवारी, भाजपा नेता रामकृपाल केवट, सत्येंद्र उपाध्यक्ष, डॉ लक्ष्मीकांत मिश्रा, पत्रकार शिवपूजन मिश्रा, पत्रकार अरविंद उपाध्याय, प्रबंधक अश्वनी सिंह, प्रधान लालदेव, प्रधान संजय सिंह, एडवोकेट कन्हैयालाल उपाध्याय, कमलापति मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, लक्ष्मी उपाध्याय, रामजीत मिश्रा, जयनारायण उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, पंडित वसुधा तिवारी, हरिश्चंद्र उपाध्याय, देवता मिश्रा, कृष्णा तिवारी आदि का समावेश रहा । कार्यक्रम का सुंदर संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। अंत में हरिवंश कुमार उपाध्याय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]()

जौनपुर। बदलापुर ब्लाक सभागार में एक भावुक और गरिमामयी समारोह के बीच निवर्तमान सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध को भावभीनी विदाई दी गई।
जौनपुर। ‘लौंडा नाच’ एक संवेदनशील और यथार्थपरक फ़िल्म है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार की पारंपरिक लोककला लौंडा नाच के सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय पक्ष को गहराई से प्रस्तुत करती है। यह फ़िल्म उन कलाकारों की कहानी कहती है, जिन्हें कभी उत्सवों का केंद्र माना जाता था, लेकिन समय के साथ सामाजिक उपेक्षा, तिरस्कार और पहचान के संकट का सामना करना पड़ा।
जौनपुर। रील और रीयल में जमीन और आसमान का अंतर होता है। सोशल मीडिया के दौर में भौकाल बनाने के लिए युवा तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। गैंगस्टर बनने के चक्कर में उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ती है तो कुछ को पुलिस समझाकर छोड़ देती है। ऐसे में जौनपुर का एक लड़का गैंगस्टर बन गया है.... ऐसा रीयल में नहीं बल्कि रील में हुआ है। जी हां! वेबसीरिज बिंदिया के बाहुबली में जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के चिलबिली गांव के रहने वाले अभिनेता नीरज सिंह ने बहुत ही शानदार अभिनय किया है। इस वेबसीरिज में उनके कई एक्टिंग के पार्ट्स इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहे हैं। अभिनेता नीरज सिंह बताते हैं कि बिंदिया के बाहुबली के सीनियर एक्टर सौरभ शुक्ला और अन्य अभिनेताओं से बहुत कुछ सीखने को मिला। वेबसीरिज बिंदिया के बाहुबली के दो पार्ट्स आ चुके हैं अभी और भी पार्ट्स आने वाले हैं। इस वेबसीरिज में उनके किरदार का नाम बच्चा दावन है।
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बदलापुर की तरफ से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को देकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने पर आपत्ति जताते हुए उसका नाम पुनः बहाल करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि महात्मा गांधी के नाम पर चल रही राष्ट्रीय रोजगार योजना का नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान करना है। नए कानून से न सिर्फ वित्तीय संकट खड़ा हो रहा है अपितु मजदूरों के रोजगार को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष शैलेश तिवारी, ब्लॉक प्रभारी विनोद त्रिपाठी, मुंशी रजा राम जियावन तिवारी, बाबूराम यादव, गामा निषाद, अरविंद पाल, आबिद अली,सोनम, विमला समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के ग्राम सभा लमहन निवासी पंकज मिश्रा पुत्र चंद्रकांत ने ग्राम सभा में भ्रष्टाचार को देखते हुए ग्राम प्रधान निर्मला देवी जिनके पुत्र वीरेंद्र पाल कार्यभार देख रहे हैं उनके खिलाफ जनसूचना अधिकार 40 बिंदुओं पर जन सूचना के तहत सरकार से जांच की मांग की है जो इस प्रकार है 1- मनरेगा का पैसा रिश्तेदार और परदेश के लोगों के खाते में भेजा गया 2- अमृत सरोवर का काम जेसीबी ट्रैक्टर से कराया गया 3-नाबालिक के खाते में मनरेगा का पैसा डालकर प्रधान द्वारा निकाला गया 4-प्रधान बनने के बाद कई जगह जमीन खरीदी गई 3-रिबोर के नाम पर कई नए इंडियामार्का सरकारी नल लगाए गए। 4- प्रधानमंत्री आवास, अपात्र लोगों को दिया गया जिनके पास ट्रैक्टर पक्का मकान पहले से उपलब्ध था 5-शौचालय का पैसा निकाला गया लेकिन शौचालय बनाया नहीं गया 6-वृक्षारोपण के नाम पूरा पैसा हजम हुआ वृक्ष नहीं लगाए गए 7-बिना काम किये बिल वाउचर लगाकर पैसा निकाला गया 8-पशुसेड नहीं बनाया गया घर दिखा कर पैसा निकाला गया 9-पक्की नाली के नाम पर पैसा निकाला गया मौके पर काम नहीं हुआ 10-आंगनबाड़ी केंद्र में मानक के अनुरूप कार्य नहीं किए गए ऐसे ही आगे कल 42 बिंदु है जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए बीएसए जौनपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज अरविंद पांडे को जांच सौंपी 20 जनवरी को मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की वहीं ग्रामीण रोते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाए देखना है आगे की जांच कब तक पूरी होगी और दोषियों पर कब कार्यवाही होगी।
जौनपुर। विकास कार्यों से बदलापुर विधानसभा की तस्वीर बदलने वाले बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आज क्षेत्र पंचायत बदलापुर राज्य वित्त व पंद्रहवां वित्त द्वारा विभिन्न ग्राम सभाओं में कराए गए 21 इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण और मनरेगा योजना अंतर्गत 3 नए सीसी रोड के निर्माण कार्य हेतु शिलान्यास किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, युवा भाजपा नेता मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, ओंकार नाथ मिश्र, राकेश तिवारी, दुर्गेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर। जौनपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके सुपुत्र तथा कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि ऐसा लगता है कि बाबूजी की आत्मा हम सब के आसपास कहीं मौजूद है और वह निरंतर हम सबको आशीर्वाद दे रही है। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर जौनपुर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और अनेक अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शशि भूषण मिश्रा, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, राजेश कुमार मिश्रा, संजय कुमार तिवारी,अनिल कुमार उपाध्याय, रामसागर सिंह, अजीत प्रताप सिंह, शीतला मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह ,अतुल वर्मा, अनिल मौर्य, शेर बहादुर मौर्य, अशोक कुमार तिवारी, हृदय प्रकाश मिश्र, प्रज्ञा मिश्रा ,संजय चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार सिंह, रमाशंकर शुक्ल, संतोष तिवारी बड़े बाबू , संतोष चतुर्वेदी, देवपाल सिंह, विजय प्रताप तिवारी, विजय प्रकाश, स्वतंत्र कुमार शुक्ला दीपिका, चंद्रमा समेत विद्यालय परिवार के सभी कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
1 hour and 25 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k