गया में इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का गंभीर आरोप, वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग आया सामने
गया: गया शहर के नूतन नगर निवासी ब्राह्मण जनक आनंद ने इस्कॉन मंदिर गया के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि इस पूरी घटना से संबंधित मारपीट का वीडियो और कॉल पर दी गई धमकी व गाली-गलौज की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।
ब्राह्मण जनक आनंद ने बताया की, वह एकादशी के दिन इस्कॉन मंदिर में अपने कार्य से संबंधित किसी उद्देश्य से पहुंचे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से उनसे कहा गया कि वे मंदिर में न रहें और वहां से चले जाएं। जनक आनंद का कहना है कि उन्होंने शांतिपूर्वक मंदिर छोड़ने की बात कही, लेकिन इसी बीच इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास ने उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि मंदिर अध्यक्ष ने उनके साथ मारपीट की और धक्का देकर मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के समय कुछ अन्य लोग भी उनके साथ मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव करने के बजाय घटना में उनका साथ दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान मंदिर अध्यक्ष ने उनके साथ अमानवीय भाषा का प्रयोग किया और मां-बहन की गालियां दीं।
जनक आनंद ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को हुए एक छोटे से विवाद को लेकर यह पूरी घटना अंजाम दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर अध्यक्ष ने कहा कि “यह मेरा मंदिर है, यहां मेरी ही चलेगी।” इसके अलावा कॉल पर भी उन्हें धमकी दी गई, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है।
पीड़ित ने खुद को गरीब ब्राह्मण बताते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय और अत्याचार किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस्कॉन मंदिर में कई अनियमित और गलत कार्य किए गए हैं, जिनका खुलासा वह फिलहाल नहीं कर सकते। इस पूरे मामले को लेकर जब इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका कहना था कि जो भी आरोप लगाया गया है वह बिल्कुल तरह से गलत और निराधार है. जनक आनंद लफुवा किस्म का युवक है. वह इस्कॉन मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट किया था उसी वक्त हमने इस्कॉन मंदिर से उसे निकाल दिया था लेकिन वह मंदिर आने लगा और फिर से मारपीट करने लगा.
फिलहाल यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है और जांच के बाद सच्चाई सामने आती है या नहीं।

गया: गया शहर के नूतन नगर निवासी ब्राह्मण जनक आनंद ने इस्कॉन मंदिर गया के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि इस पूरी घटना से संबंधित मारपीट का वीडियो और कॉल पर दी गई धमकी व गाली-गलौज की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।

गया: बोधगया में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर शिकायतों के बाद उन्होंने आमस अंचलाधिकारी (सीओ) अरशद मदनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि सीओ पर सरकारी कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लंबे समय से मिल रहे थे।
गया: गया शहर के गया कॉलेज मोड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप बुधवार को परफेक्शन आईएएस कोचिंग संस्थान का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
Gaya: गया शहर के खरखुरा स्थित लालू मंडल कॉलेज परिसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय वायु सेवा से सेवानिवृत्त जीडी सिंह तथा लालू मंडल कॉलेज के संस्थापक अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
गया। कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के तत्वावधान में एवं प्रकाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार, 25 जनवरी 2026 को गया जिले के विशुनगंज स्थित शिव मंदिर परिसर / सामुदायिक भवन में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया।
गयाजी। नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रांगण में वसंत पंचमी के अवसर पर मां शारदे की पूजा बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस मौके पर सबसे पहले पूरे विद्यालय परिसर को फूलों एवं सफेद-पीले रंग के गुम्बारे से सजाया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया है । आचार्य अमोघ पाठक के सानिध्य में विद्यालय प्राचार्य पूनम सिन्हा ने मां भगवती शारदा की पूजा की। प्राचार्य श्रीमति सिन्हा के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हवन एवं आरती में भाग लिया।
गयाजी: सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में “मगध किड्स गैलेक्सी” का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ किया गया। यह संस्थान मगध हायर सेकेंडरी स्कूल, गांधीजी नगर, कुजापी, गयाजी की एक इकाई है, जो ब्रह्मा विहार कॉलोनी, कुजापी, गयाजी में स्थित है।
गया: गयाजी जिले के खिजरसराय रोड स्थित मगध इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप शांति नगर में अवस्थित एस.एस. अकैडमी स्कूल परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भक्तिमय वातावरण बना रहा।
गया जिले के गया–फतेहपुर रोड स्थित बीएसएफ कैंप के समीप हनुमान नगर में संचालित वृद्धाश्रम सहारा में रविवार को सेवा, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। महिला सामाजिक संस्था वूमेन विंग्स फाउंडेशन की ओर से वृद्धजनों के सम्मान में दही-चूड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच बिस्कुट का वितरण किया गया तथा उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।
1 hour and 53 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.4k