आजमगढ़:डॉक्टर इरफान अहमद को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया भारत सेवा रत्न सम्मान अवार्ड 2026
डॉक्टर इरफान अहमद को उनके उत्कृष्ट कार्य के ल
आजमगढ़ ।निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत फरिहां बाजार के फैजी मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर इरफान अहमद को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सेवा रत्न सम्मान अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। बीते वर्ष 15 अगस्त 2025 को भी डॉक्टर इरफान अहमद को YSS फाउंडेशन की तरफ से बवासीर के प्राचीन काल से चली आ रही पद्धति क्षार सूत्र विधि के सफल ऑपरेशन के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉक्टर इरफान अहमद को यह भारत सेवा रत्न सम्मान 26 जनवरी 2026 को राजस्थान के जयपुर में दिया गया है। डाक्टर इरफान अहमद को उनके गृह जनपद आजमगढ़ पहुंचने पर लोगों ने फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि हमारे जिले को पहले लोग दूसरी निगाह से देखते थे।आज हमारा जिला क्षेत्र और प्रदेश एवं राष्ट्र में शिक्षा के नाम से जाना जाएगा।मीडिया से बातचीत में डॉक्टर इरफान अहमद ने बताया कि हमारे यहां अगर कोई भी गरीब तबके का मरीज आता है तो हमसे जो भी सहयोग होता है वह सहयोग हमारे द्वारा किया जाता है और हमेशा इसी तरह किया भी जाएगा। डॉक्टर इरफान अहमद को गरीबों की सेवा के लिए यह भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026 दिया गया है। इरफान अहमद ने बताया कि इस भारत सेवा रत्न अवार्ड के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में मात्र एक नाम डॉक्टर इरफान साहब का था। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से दीदारगंज से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डाक्टर कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, रानी की सराय ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठेकमा भूपेन्द्र सिंह मुन्ना, वसीम अहमद चेयरमैन ख़ेतासराय,हरिमंदिर पाण्डेय,कामरेड हरिगेन पाण्डेय , मुस्तनीर फराही , ग्रामीण पत्रकार एसोशियन जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय,अबूबकर खान प्रधान फरिहा,डॉक्टर इमरान अहमद, डॉक्टर सलमान फैजी, इलियास अहमद,सोफियान अहमद, बालगोविंद यादव, नूरुद्दीन अहमद,शमीम अहमद उर्फ तालिब,फरिहा चौकी इंचार्ज चित्रांशु मिश्रा, दरोगा लच्छीराम राजभर, कांस्टेबल संजीव शर्मा, कांस्टेबल नरेन्द्र नारायण यादव, रूमान अहमद, एहसान अहमद, मोहम्मद कैफ, कामरान फैजी, मोहम्मद राशिद, विवेक कुमार,अबुल कैश फैजी, ओमप्रकाश यादव, मास्टर राकेश यादव, मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पटेल,मोनू सिंह, सोनू सिंह,सहित क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग इस स्वागत समारोह में शामिल हुए।
2 hours and 12 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k