झारखंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फहराया झंडा
![]()
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। 77वां गणतंत्र दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ 18 बटालियन भी परेड में शामिल हुई।
![]()
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने राज्य वीडियो को संबोधन किया और इस संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हमारा झारखण्ड आज प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
राज्य में अवसरों की कोई कमी नहीं है। चाहे आधारभूत संरचना में निवेश की बात हो, ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की बात हो, उद्योग-धंधों में नवाचार की बात हो, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार का कार्य हो अथवा कृषि के क्षेत्र में नये सुधारों को लागू करने की बात हो, आज हर क्षेत्र में नये अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।
इस मौके पर झारखंड सरकार के 12 विभागो के द्वारा अलग-अलग झांकियों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। विभाग के द्वारा किए गए कार्यों को झांकियां के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

















2 hours and 33 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k