फास्ट फूड से बचें, स्वदेशी और संस्कारों को अपनाएं: ज्ञानेश्वर सेवादल ब्रह्म प्रकाश शर्मा
,मुजफ्फरनगर।जानसठ । नगर की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'बाल संस्कारशाला' का भव्य समापन हुआ। सनातन धर्म शिशु मंदिर (बृजलाल धर्मशाला) में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया गया। रविवार को कार्यक्रम के तीसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्था के संरक्षक, निवर्तमान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने भारत माता एवं भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार ही मनुष्य के जीवन की असली पूंजी है। संस्था के प्रबंधक दीपेश गुप्ता (एडवोकेट) ने बच्चों को आधुनिक खान-पान के खतरों के प्रति सचेत किया। उन्होंने आह्वान किया कि "फास्ट फूड से दूर रहें और स्वदेशी अपनाएं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि जंक फूड शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक है और यह कई गंभीर बीमारियों की जड़ है। स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने पारंपरिक और सात्विक भोजन की ओर लौटना होगा। संस्था द्वारा यह आयोजन गुरु गोविंद सिंह जी के शहीद साहिबजादों—अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की पावन स्मृति में किया गया। बच्चों को साहिबजादों के अद्वितीय त्याग और साहस की गाथा सुनाई गई। उन्हें बताया गया कि धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए कैसे नन्हे साहिबजादों ने अपना बलिदान दे दिया। बच्चों को ईमानदार बनने, कुरीतियों से दूर रहने और गलत आदतों को न अपनाने की शिक्षा दी गई। संस्कारशाला के अंतिम दिन एक मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी 287 बच्चों को संस्था की ओर से कॉपी, पेंसिल और प्रसाद वितरित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सतीश कुमार, सचिव राजू भैया, राजेश सैनी, प्रदीप गर्ग (एडवोकेट), आलोक वर्मा, विमल पोसवाल (एडवोकेट), कार्तिक गुप्ता, दीपक सैनी, अंकुर उपाध्याय, संदीप प्रजापति (एडवोकेट), भारत गोयल, राम अवतार दीक्षित, अमन सिंह वालिया (एडवोकेट) और डॉ. प्रमोद तेजियान का विशेष सहयोग रहा।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.9k