हॉकी के रंग में रंगा रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया 'हीरो हॉकी इंडिया लीग' का भव्य उद्घाटन।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी रोमांच का गवाह बनी। रविवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025-26 के मेंस वर्ग के मैचों का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
![]()
खेलों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी इंडिया लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट का रांची में आयोजन होना राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार झारखंड में हॉकी और अन्य खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कटिबद्ध है। हम ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए युवाओं को तैयार कर रहे हैं, जिसके लिए राज्य भर में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है।"
खेल संस्कृति को मजबूती विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की खेल संस्कृति को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने झारखंड सरकार की खेल नीति का उल्लेख करते हुए बताया कि स्टेडियमों के आधुनिकीकरण और नए प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
![]()
दर्शकों का उमड़ा सैलाब मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से पूरी तरह भरा नजर आया। झारखंड के लोगों का हॉकी के प्रति लगाव देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री ने भी स्टैंड्स में बैठकर मैच के रोमांचक क्षणों का भरपूर लुत्फ उठाया और बेहतरीन गोल पर खिलाड़ियों की सराहना की।
![]()




































2 hours and 20 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.9k