गढ़वा शहर के बंडा पहाड़ स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में भव्य श्री रूद्र महायज्ञ का होगा आयोजन।
गढ़वा : गढ़वा शहर के बंडा पहाड़ स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में भव्य श्री रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ को लेकर आगामी 14 जनवरी को नगर भ्रमण सह भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उक्त बातें महायज्ञ के आचार्य श्री श्री आशीष वैद्य जी महाराज, समिति के प्रधान संयोजक राकेश पाल, जागृति युवा समिति जोबरईया के अध्यक्ष जितेंद्र पाल, विनोद जायसवाल आदि ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि महायज्ञ का आयोजन आठ मार्च से 16 मार्च तक किया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। कुटिया का निर्माण शुरू है। 14 जनवरी से इसी कुटिया में यज्ञाचार्य विराजमान हो जाएंगे तथा महायज्ञ से संबंधित तैयारियों को पूरा कराएंगे। यह महायज्ञ नौ दिवसीय होगा तथा इसके लिए पांच तल्ला यज्ञशाला का निर्माण किया जाएगा। जो अपने आप में अनूठा होगा। काशी एवं अयोध्या से विद्वान पंडितों की 21 सदस्यीय टोली गढ़वा पहुंचेगी। जिसका नेतृत्व विद्वान स्कंद शास्त्री करेंगे। पूरा परिसर वैदिक मंत्रों से गूंजायमान होगा। वहीं पंकज शास्त्री व उनकी टीम द्वारा संगीतमय रामकथ का पाठ लगतार नौ दिनाें तक किया जाएगा। इस दौरान सप्रसंग झांकी का भी आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि विगत दस दिसंबर को हनुमंत ध्वजा की स्थापना हो चुकी है। इसके साथ ही महायज्ञ से संबंधित कार्य भी शुरू हो गए है। इसमें जागृति क्लब जोबरइया से जुड़े सदस्य लगातार मेहनत कर रहे हैं। हर वर्ग के लोगों का सहयोग मिल रहा है। महायज्ञ के आयोजन में प्रधान संयोजक राकेश पाल की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके द्वारा अपना बहुमूल्य समय एवं योगदान दिया जा रहा है। सभी के सहयोग से महायज्ञ को सफल बनाया जाएगा। मौके पर गढ़वा प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, नवादा पंचायत की मुखिया आशा देवी, विनय पाल, सत्येंद्र पाल, विवेकानंद पाल, चैतू भुईयां आदि उपस्थित थे।






8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k