रांची में 'जनता दरबार' का जलवा: ऑन द स्पॉट सुलझीं सैकड़ों समस्याएं, ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।
रांची: आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए रांची जिला प्रशासन की 'जनता दरबार' पहल काफी कारगर साबित हो रही है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों और अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों आवेदनों का ऑन द स्पॉट (मौके पर) निस्तारण किया गया।
![]()
सैकड़ों समस्याओं का हुआ समाधान इस मंगलवार को आयोजित शिविरों में विभिन्न अंचलों से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई। आंकड़ों के अनुसार प्रमुख अंचलों में निष्पादन की स्थिति निम्न रही:
बेड़ो: 136 आवेदन
राहे: 95 आवेदन
चान्हो: 89 आवेदन
अरगोड़ा: 72 आवेदन
बुढ़मू: 66 आवेदन
सिल्ली: 51 आवेदन
बुंडू: 43 आवेदन
हाथों-हाथ मिले प्रमाण पत्र और रसीद जनता दरबार के दौरान कई लाभुकों को तुरंत राहत मिली। सोनाहातू की यमुना देवी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र और बुद्धेश्वर पुरान को आचरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अनगड़ा अंचल में पंजी-2 सुधार के कई लंबित मामलों को सुलझाया गया, वहीं मांडर में जाति प्रमाण पत्र और नगड़ी में लगान रसीद का वितरण किया गया।
DC का निर्देश: संवेदनशील रहे प्रशासन उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोपरि है।







Jan 07 2026, 10:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.3k