*फंदे से क्यों लटकती मिली चर्चित व्यक्ति की डेडबॉडी,आखिर क्या था गनपत सहाय पीजी कॉलेज से सम्बन्ध*
सुल्तानपुर में सोमवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचरास्ता स्थित रामलीला मैदान विद्यालय परिसर में हुई। मृतक की पहचान विद्यालय प्रबंधक सुषमा मिश्रा के पति अनिल मिश्रा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक अनिल मिश्रा का नाम पूर्व में गनपत सहाय महाविद्यालय के प्राचार्य पी.बी. सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था। इस घटना के बाद उनकी मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्राचार्य प्रताप बहादुर सिंह की हत्या 23 दिसंबर 2011 को हुई थी। वे अपने अंगरक्षक सुरेश सिंह के साथ बैक पेपर परीक्षा की निगरानी कर रहे थे, तभी ताबड़तोड़ फायरिंग में उनकी मौत हो गई थी। अक्टूबर 2021 में इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अनिल मिश्रा हाईकोर्ट से अपील पर जमानत पर बाहर थे। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पति दूसरी महिला संग फरार,पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार*
सुल्तानपुर में पुलिस पर सवाल,दो बच्चों के पालन-पोषण का संकट गहराया,उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक महिला ने अपने पति की दूसरी महिला के साथ फरार होने के बाद लगाई न्याय की गुहार। महिला का आरोप है कि पुलिस प्रशासन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को वह समाधान दिवस में अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। यह मामला बल्दीराय थानाक्षेत्र के पूरे भोला पांडेय मजरे सोरांव से संबंधित है। पीड़िता संगीता का कहना है कि उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए हैं, जिससे उनके दो छोटे बच्चों के पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। संगीता ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उनके दो बच्चे हैं और उनके पास कोई सहारा नहीं है। उन्होंने पुलिस से पति को वापस लाने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है। संगीता के अनुसार, उनके पति कर्मराज पासी अयोध्या जिले के बीकापुर थानाक्षेत्र की किरन यादव के साथ 30 दिसंबर को फरार हो गए हैं। महिला ने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनके पति किसी अन्य महिला के साथ भागे हैं। इससे पहले भी कर्मराज पासी इसी किरन यादव के साथ फरार हुए थे। उस समय शिकायत के बाद वह वापस आ गए थे और लगभग एक महीने तक घर पर रहे थे, जिसके बाद वह फिर से किरन यादव के साथ भाग गए। संगीता ने अपनी शिकायत में पुलिस से इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि उनके बच्चों का जीवन सुचारु रूप से चल सके।
सुल्तानपुर में तड़के मुठभेड़, STF-पुलिस ने एक लाख के इनामी अपराधी को किया ढेर
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात इनामी अपराधी मुठभेड़ में मारा गया। बदमाश लखीमपुर खीरी जिले का निवासी था और लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था।
यह मुठभेड़ लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा मोड़ के पास उस समय हुई, जब एसटीएफ और पुलिस की टीम सुल्तानपुर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लंभुआ पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मारे गए बदमाश की पहचान तालिब उर्फ आजम खान (26) के रूप में हुई है। वह लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार तालिब पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत बदमाश के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उस पर लखीमपुर खीरी जिले में कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई को पुलिस और एसटीएफ के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
लखीमपुर खीरी जिले के एक लाख के इनामिया तालिब उर्फ आजम खान को पुलिस ने मुठभेड़ में ढ़ेर*
सुल्तानपुर में आज लखीमपुर खीरी जिले के एक लाख के इनामिया तालिब उर्फ आजम खान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मर गिराया। मृतक बदमाश पर सामूहिक बलात्कार समेत करीब 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आज लखीमपुर और सुल्तानपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ये एनकाउंटर किया गया। दरअसल तालिब उर्फ आजम खान लखीमपुर जिले के फरधान थानाक्षेत्र के गौरीया गांव का रहने वाला था। इस पर कई अपराधिक मुकदमें दर्ज थे, पुलिस इसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी और इसपर एक लाख का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। लखीमपुर पुलिस को जानकारी लगी कि तालिब सुल्तानपुर में है, जिसपर लखीमपुर पुलिस यहां पहुंची और स्थानीय पुलिस को लेकर उसकी खोजबीन शुरू की। जानकारी लगी कि वो लंभुआ थानाक्षेत्र में है, जिसपर लखीमपुर और सुल्तानपुर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए लंभुआ थानाक्षेत्र में दियरा पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस को सामने देख इनामिया बदमाश तालिब उर्फ आजम खान ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोलियां बरसाई। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे अस्पताल रेफर किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की माने तो उस प करीब 17 मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। बाइट कुंवर अनुपम सिंह पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर
एक लाख का इनामिया शातिर बदमाश तालिब उर्फ आजम एनकाउंटर में हुआ ढेर*
सुल्तानपुर,एक लाख का इनामिया शातिर बदमाश तालिब उर्फ आजम एनकाउंटर में हुआ ढेर। घायल बदमाश को CHC से भेजा गया था जिला अस्पताल सुल्तानपुर, डाक्टरों ने किया मृत घोषित-सूत्र। तालिब पर सामूहिक बलात्कार समेत 17 मुकदमे थे दर्ज। लखीमपुर जिले के फरधान थानाक्षेत्र के गौरिया गांव का रहने वाला था आजम। सुल्तानपुर और लखीमपुर पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दियरा पुल के पास पुलिस से हुई थी बदमाश की मुठभेड़।
*जीतो ₹ 1 करोड़ डेली,बम्पर प्राइज विनर्स रमेश चंद्र माहेश्वरी गोमती मित्र मंडल मीडिया प्रभारी का हुआ सम्मान*
सुल्तानपुर,दैनिक भास्कर ऐप पर नवंबर माह से चल रहे 'जीतो ₹ 1 करोड़ डेली QUIZ' बंपर प्राइज विनर्स की लिस्ट जारी हो गई हैं।चल रहे इस बम्पर क्विज में सुल्तानपुर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं गोमती मित्र मंडल तथा काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच के प्रदेश प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी प्रथम पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटी विजेता घोषित हुए। सूचना मिलते ही उनके परिजनों व मित्रगणो में खुशी की लहर दिखाई दी और उन्हें बधाई दी,सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्रों ने उन्हें लड्डू खिला कर बधाई व शुभकामनाएं दिया। वही रमेश माहेश्वरी ने इसे माँ गोमती का प्रसाद बताया।
ठंड में मानवता की मिसाल बने सुल्तान खां उर्फ मद्दर, 500 जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे कंबल व रजाइयां लगभग दो दशकों से राजनीति में सक्रिय*
सुल्तानपुर के वार्ड नंबर 37 अंतर्गत ग्राम सभा छतौना से जुड़े सुल्तान खां उर्फ मद्दर एक बार फिर समाजसेवा को लेकर चर्चा में हैं। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए उन्होंने जरूरतमंद,असहाय और गरीब लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल शुरू की है। बीते करीब दो सप्ताह से वे क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बस्तियों में स्वयं पहुंचकर जरूरतमंदों की पहचान कर रहे हैं, ताकि सहायता सही लोगों तक पहुंचे। सुल्तान खां उर्फ मद्दर का संकल्प है कि लगभग 500 कंबल व रजाइयां जरूरतमंदों को वितरित की जाएं, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उनका कहना है कि इस राहत वितरण का उद्देश्य केवल सामग्री देना नहीं, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि जब समाज का कमजोर वर्ग सुरक्षित और सम्मानित महसूस करेगा, तभी समाज वास्तव में मजबूत बनेगा। उनकी इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुल्तान खां उर्फ मद्दर की यह कोशिश न केवल जरूरतमंदों को राहत दे रही है, बल्कि अन्य लोगों को भी समाजसेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा दे रही है। ठंड के इस कठिन समय में उनकी यह पहल मानवता की एक सशक्त मिसाल बनकर सामने आई है।
*भीषण शीत लहरी लोग दुबके थे रजाई में,गोमती मित्र जुटे थे धाम पे सफाई में*
सुल्तानपुर,सर्द मौसम,भीषण शीत लहरी ऊपर से कोहरे की घनी चादर जब नितांत जरूरी व्यक्तिगत कामों से भी लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं ऐसे में दृढ़ संकल्प के धनी और स्वच्छता जागरूकता के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार गोमती मित्रों ने प्रात 6:00 से ही सीता कुंड धाम पर अपना सफाई अभियान शुरू कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने सभी गोमती मित्रों को पूर्व में ही निर्देशित कर दिया था की सभी शीत ऋतु के हिसाब से वस्त्र धारण कर पूरे बचाव के साथ श्रमदान में शामिल होंगे,सबसे कठिन था नदी में जाकर उसमें से जलधारा को अवरुद्ध करने वाली सामग्री को बाहर निकालना लेकिन गोमती मित्रों ने किया,प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुआ श्रमदान 9:00 बजे साफ सफाई व आरती की तैयारी के साथ संपन्न हुआ। श्रमदान में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन,दिनकर सिंह,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,विकास शर्मा,सागर सोनकर,राकेश सिंह दद्दू,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,अभय मिश्रा,आयुष सोनी,आलोक तिवारी,दीपू आदि उपस्थित रहे।
*हथियानाला पर बनेगा‌ नया विद्युत शवदाहगृह : विनोद सिंह*
बल्दीराय से 57 गांव तहसील सदर में हुए शामिल,लोगों को मिलेगी राहत*

सुल्तानपुर,शहर के विनोबा पुरी मोहल्ले स्थित हथियानाला पर नया विद्युत शवदाहगृह बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। जल्द यह योजना धरातल पर उतर आएगी। बल्दीराय तहसील के 57 गांव सदर तहसील में शामिल किए जाने के विषय पर जिला पंचायत के सभाकक्ष में पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक विनोद सिंह की तरफ से पत्रकार वार्ता रविवार दोपहर आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान शहर के ट्रैफिक जाम के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। शहर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि शहर के ठेला खोमचा और अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को एक स्थान पर लाने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता चल रही है। रोडवेज स्टेशन पर जाम खत्म करने के लिए प्रयास चल रहा है। जल्द बस स्टेशन शहर से दूर स्थापित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए हम और जिलाधिकारी कुमार हर्ष तेजी से इस काम में लगे हुए हैं। मजदूर मंडी फ्लाईओवर के नीचे स्थापित करने को लेकर भी बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पूर्वसांसद मेनका गांधी की तरफ से भी प्रयास किया गया था। जिसको अमलीजामा पहनाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। अधिकारियों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त रहते हुए जनता की समस्याओं से दूर रहने की 77 विधायक ने आपत्ति जताई और खेद प्रकट किया।
*अतिक्रमण तोड़ रहा व्यापार की कमर, व्यापारी इसकी गंभीरता समझें-सरदार बलदेव सिंह*
सुल्तानपुर,काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच सुल्तानपुर की कोर कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता की अध्यक्षता में नगर के एक रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह एवं मंडल प्रभारी अशोक कसौधन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। जिला महामंत्री राजेश महेश्वरी ने तीन प्रस्ताव रखे,पहला व्यापारियों द्वारा खुद अतिक्रमण समाप्त करने की पहल करना,,दूसरा रेहड़ी,पटरी,ठेले, गुमटी वाले व्यापारियों को वेंडिंग जोन में प्रतिस्थापित करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपना,,तीसरा सदस्यता विस्तार के लिए एक कमेटी गठित होना। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह ने कहा की व्यापारियों को यह समझने की जरूरत है कि उनके द्वारा किया गया अतिक्रमण स्वयं उनके ही व्यापार को नुकसान पहुंचा रहा है,जिला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने सभी से अपील की कि इस संबंध में व्यापारियों से व्यापक जनसंपर्क की जरूरत है और शीघ्र ही इसे शुरू किया जाएगा। बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 में विशेष सहयोग के लिये जिला मंत्री संतोष जायसवाल को सम्मानित किया गया। अंत में जिला महामंत्री राजेश महेश्वरी ने सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद प्रेषित किया, बैठक में अरविंद द्विवेदी,बृजेश खत्री,राजेंद्र जायसवाल,विजय टंडन,रवि सोनी,अश्वनी वर्मा,हरिशंकर गुप्ता,राजीव श्रीवास्तव,माणिक लाल,अशोक कुमार दिव्या,मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।