भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान पर बल
संभल! भारतीय किसान यूनियन (बी आर एस एस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा शनिवार को ग्राम - मवई डोल में इस्माइल खां के नेतृत्व में जन जागरण बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता सेवक सैनी एवं संचालन निर्देश कुमार उर्फ मोनू ने किया !
बैठक को संबोधित हुए जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि जन जागरण अभियान किसान, मजदूर एवं और मजलूमों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है ! संगठन विस्तार को लेकर की जाने वाली बैठकें आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की एकजुटता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं। जब तक किसान एकजुट नहीं होंगे, उनकी आवाज सरकार तक मजबूती से नहीं पहुंचेगी। बैठक के मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर नए किसानों को संगठन से जोड़ना और उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में बताना है ! साथ ही किसानों की स्थानीय स्तर पर खाद, बीज, बिजली आपूर्ति और आवारा पशुओं जैसी समस्याओं पर विचार-विमर्श कर मजबूती से समस्याओं का समाधान कराना है ! भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ जनपद स्तर पर फैले भ्रष्टाचार के कारण जनता को शत प्रतिशत नहीं मिल पा रहा है ! कार्यकारिणी द्वारा संगठन विस्तार करते हुए अशरफ तुर्की को जिला सचिव (अ. मो.) संभल, मुशाहिद अली को ग्राम संगठन मंत्री, रईस अहमद को ग्राम महासचिव, मोज्जम अली को ग्राम महासचिव ग्राम सचिव, कय्यूम अली को युवा ब्लॉक सचिव असमोली, यूनुस अली को नगर सचिव संभल नियुक्त किया गया !
बैठक में जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महामंत्री (अ. मो.) इस्माइल खां, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार उर्फ मोनू, ब्लॉक महासचिव संभल डॉ. धीरेन्द्र त्यागी, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष सुफियान पाशा, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, युवा तहसीलप्रभारी राजीव कुमार, अशरफ तुर्की, अरकान प्रधान, मो. हसन, मुस्कुरान अली, यूसुफ अली, इकरार अली, अनीश अहमद, हाजी इब्राहिम, मुनाजिर अली, कय्यूम तुर्की, हाजी ताहिर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !![]()

संभल! भारतीय किसान यूनियन (बी आर एस एस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा शनिवार को ग्राम - मवई डोल में इस्माइल खां के नेतृत्व में जन जागरण बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता सेवक सैनी एवं संचालन निर्देश कुमार उर्फ मोनू ने किया !

सम्भल। वरिष्ठ बसपा और सामाजिक कार्यकर्ता मौहम्मद फिरोज खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र लिखकर असगरीपुर ग्राम पंचायत, असमोली विकास क्षेत्र में बने पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षण कार्य 2026 सत्र से तुरंत शुरू कराने की मांग की है।
सम्भल । यूपी के सम्भल में शाही जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की भूमि को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बीते 30 दिसंबर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कराई गई पैमाइश के बाद अब तहसील प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 22 मकान और दुकानों में रह रहे कुल 48 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
लखनऊ। राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज प्रसाद चौबे ने सवर्ण समाज की अनदेखी करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया , एडवोकेट अनिल मिश्रा ग्वालियर वाले,दिनेश सिंह LLM का स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्होंने सवर्ण समाज के सांसद विधायक को आड़े हाथों लिया जनप्रतिनिधियों की जवाब दही श्री चौबे ने स्पष्टत कहा कि सवर्ण समाज से चुनकर आए ये सांसद और विधायक गद्दार है जो सदन में लोकसभ /विधान सभा अपने समाज की मूल भूत समस्याओं और जायज मांगों को उठाने का साहस नहीं दिखाते समाज की उपेक्षा उन्होंने ने आरोप लगाया कि कई नेता समाज के वोटो से सत्ता के गलियारों तक पहुंचे है लेकिन सदन के भीतर सवर्ण की समस्या उठाने के बजाय चुप्पी साध लेते है चौबे ने आवाहन किया कि अब समाज ऐसे नेताओं को चिन्हित करेगा जो चुनावी लाभ के लिए सवर्ण होने का दावा करते हैं लेकिन हकीकत में समाज के लिए संघर्ष नहीं करते ,कार्यक्रम में समाज की मजबूती पर चर्चा किया गया।
संभल । देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के 101वें जन्मदिन के अवसर पर सम्भल में उनकी स्मृति को समर्पित मोहल्ला ठेर सभासद चंचल गुप्ता ने एक विशेष सौगात दी गई। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला प्रशासन और नगर पालिका की पहल पर अटल बिहारी वाजपेई स्मृति उद्यान पार्क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक सहित नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
Jan 04 2026, 18:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1