रांची में जजों का 'स्लैम': अखिल भारतीय न्यायाधीश बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आगाज, 9 राज्यों के 31 जज दिखा रहे खेल कौशल।
रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 का आज राजधानी रांची के खेलगांव में विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान ने न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी और भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी निक्की प्रधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूती प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन न्यायपालिका के सदस्यों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
9 राज्यों के माननीय न्यायाधीश ले रहे हिस्सा 03 और 04 जनवरी को चलने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड सहित इलाहाबाद, मद्रास, तेलंगाना, बॉम्बे, ओडिशा, राजस्थान, केरल और कर्नाटक उच्च न्यायालयों के कुल 31 माननीय न्यायाधीश अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुकाबले चार श्रेणियों— मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में खेले जा रहे हैं।
![]()
प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना: उपायुक्त सम्मानित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा, चिकित्सा और बुनियादी सुविधाओं के प्रबंधन की सराहना की गई। बेहतर समन्वय और कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के लिए न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय ने उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री को सम्मानित किया।
![]()
खेलगांव में अंतरराष्ट्रीय मानक की सुविधाएं टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए खेलगांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट और खिलाड़ियों के लिए विशेष विश्राम स्थल तैयार किए गए हैं।








Jan 03 2026, 18:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k