आजमगढ़: ग्रापए के संस्थापक का मनाया गया जन्म दिन, पत्रकारों को किया गया सम्मानित
जमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बावू बालेश्वर लाल की जयंती मनाई गयी। जयंती में संगठन ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों पत्रकारों को सम्मानित किया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 95 वीं जयंती हाफिजपुर में सनबीम ग्रीन मैरेज लान में मनाई गई। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष वीर भद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बावू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को मान सम्मान पहचान दिलाने का वीणा उठाया था आज वह फलीभूत हो रहा है। उन्होंने ने कहा कि हमारी एकता ही हमारा बल है। एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील सदर अध्यक्ष संतोष कुमार उपाध्याय व संचालन कृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया। जयंती समारोह में संतोष यादव,प्रभात सिंह,नायब यादव, सत्येन्द्र सिंह, शमशाद अहमद,राम सिंह यादव,उदय भान गौड़,आशीत कुमार,अजय सिंह,राम प्रसाद सिंह,चन्द्र भान भास्कर, संतोष  मिश्र,सहित दो दर्जन पत्रकारों को संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।अंत में एसोसिएशन के सदर तहसील अध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।
आजमगढ़: निजामाबाद तहसील वार के चुनाव में राम प्रताप सिंह अध्यक्ष व कमलेश यादव मंत्री निर्वाचित
आजमगढ़ । निजामाबाद में दी तहसील वार एसोसिएशन के चुनाव में राम प्रताप सिंह ने बाजी मार कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल कर लिया । दी तहसील वार एसोसिएशन निजामाबाद में बुधवार को सुबह दस बजे से तीन बजे तक गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। मतदान सम्पूर्ण हुआ। मतगणना चार बजे से शाम पांच बजे तक चली। जिसमें रामप्रताप सिंह को 43 मत प्राप्त करते हुए एक वोट से विजयी घोषित किया गया । उनके निकटम प्रतिद्वदी इशरत हुसैन को 42मत प्राप्त हुआ। तिसरे नम्बर पर अनिल राय को चार मत प्राप्त हुआ। मंत्री पद पर कमलेश यादव 55 मत पाकर 21वोट से अनिल प्रजापति को परास्उत किया।उन्हें 34 मत प्राप्त हुआ है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बीर बहादुर राना को 51मत पाकर 13वोट से विजयी हुए । उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुदल यादव को 38 मत मिला था। कनिष्ठ पद पर सुरेन्द्र नाथ राव को 44 मत और उमेश राय को 44 मत पाकर बराबर रहा । निर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि सदैव अधिवक्ताओं कि हित कि लड़ाई लड़ता रहूंगा। अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया है।एल्डर कमेटी चेयरमैन सूर्यभान गिरी ने बराबर मत प्राप्त हुआ वाले दोनों प्रत्याशियों को बराबर 6 माह और दूसरे को भी 6 माह कार्य करने का आदेश दिया है। और सभी लोगों का धन्यवाद किया है। जो आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न हुआ है।
आजमगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी में बसंत सिंह को बनाया गया जनपद आजमगढ़ का महासचिव
आजमगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के निर्देशानुसार श्री बसंत कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह ग्राम व पोस्ट नोनीपुर नईकोट सिधौना मेहनाजपुर को जनपद आजमगढ़ में महासचिव पद पर नामित किया गया जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया। इस पद को प्राप्त करने पर श्री बसंत सिंह ने कहा कि मैं पहले पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं हम सभी सत्य निष्ठा के साथ एक साथ मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे जिससे पार्टी का विकास हो। क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों ने इस पद के लिए सिंह जी को बधाई दिया।
आजमगढ़: अटल स्मृति सम्मेलन एवं एस आई आर पर क्या बोले भाजपा प्रदेश मंत्री
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला लालगंज द्वारा तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को अटल स्मृति सम्मेलन एवं द्वितीय चरण के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पं दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया । प्रदेश मंत्री ने कहा कि अटल नाम ही नहीं अटल विचार भी था। उनकी प्रेरणा से आज हम विश्नेव नम्बर वन पर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम पूजा अर्चना कर मकान का शुद्धिकरण करते हैं उसी तरह एस आई आर मतलब मतदाता सूची का शुद्धिकरण है। विना नाम लिए कहा कि लोग सऊदी दुबई और अरब देशों मे रहते है और चुनाव के समय आकर हमें प्रभावित करतें हैं। हमें इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद राजभर व संचालन तहबरपुुुुर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज ने किया। कार्यक्रम में मंजू सरोज मनोज कुमार राय, शैलेन्द्र कुमार यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। आशुतोष राय खदेरू, जमशेद खान, ओंमकार नाथ पाण्डेय,साधू सिंह, अनुपम पाण्डेय , दुर्गा चौवे , मनोज यादव ,शेर बहादुर सिंह, ठाकुर प्रसाद यादव, अमरनाथ यादव,सेराज आज़मी, राजभवन , प्रवीण सिंह, नीरज गिरीं, पदमाकर सिंह,सूरज सिंह, अभिषेक तिवारी, बलराम तिवारी, प्रमोद चतुर्वेदी, सुधीर पाठक, रजनी कान्त आदि लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़: सड़क दुघर्टना में मृत शिक्षक को शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। बी आर सी कार्यालय अहरौला पर मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर सड़क दुघर्टना में मृत शिक्षक साथी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
तहबरपुुुुर थाने के खलिया सेमरी गांव निवासी वीरेंद्र यादव की सोफीपुर बसही मार्ग पर सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गयी। वे अहरौला शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डेवहटा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। साथी के सामयिक निधन से दुःखी शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु यादव और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शोक सभा कर 2 मिनट का मौन रखकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने कहा कि हमने सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक साथी को खो दिया है। यह एक अपूर्णनीय छति है। इसकी भरपाई असम्भव है। हम परिवार के साथ खड़े हैं।संगठन के तरफ से जो भी सहयोग हो सकता है उसे किया जायेगा।
इस मौके पर प्राथमिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार यादव, सूरज लाल यादव, देवेंद्र यादव, राम नारायण गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, पवन कुमार चौबे रविकांत पांडेय, महादेव, राजू यादव, कृष्ण कुमार शुक्ला, स्वामीनाथ, राधेश्याम, सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
आजमगढ़: पूर्व विधायक का मनाया गया जन्म दिन
आजमगढ़ । लालगंज पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का 77वां जन्मदिवस शगुन मैरिज हाल मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमापति राम त्रिपाठी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व पूर्व सांसद देवरिया की उपस्थिति मे समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रमापति राम त्रिपाठी पूर्व सांसद देवरिया ने कहा कि नरेंद्र सिंह की गणना प्रदेश के ईमानदार नेताओं में है। अपने कार्यों से पूरे प्रदेश में एक अमिट छाप छोड़ी है। यह हमारे बड़े भाई के रूप है। इन्होंने राजनीति मे आगे बढ़ाया है। हम चाहते है की नरेन्द्र सिंह भविष्य मे किसी पद पर शुशोभित हो। नरेन्द्र सिंह ने अपने सामाजिक जीवन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक के रूप में किया। उसके बाद राजनीतिक जीवन में आए। विधायक , भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष , भाजपा प्रदेश महामंत्री, शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सहित अन्य पदों पर रहे। हम आपके यशस्वी व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं । पूर्वांचल विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि जन्मदिन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि जन्मदिन के बहाने क्षेत्र की जनता से एक साथ , एक स्थान पर मिलना संभव हो जाता है । जिसके कारण क्षेत्रीय जनता से व कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क बना रहता है। जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित सभी क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति मै हार्दिक शुभकामनाएं ब्यक्त करता हूं।वहीं पर सैकड़ो जन समर्थकों के साथ उद्धव सिंह उर्फ सोनु सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पहुंचकर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का माल्यार्पण कर किए जोरदार स्वागत।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, । जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, उधव सिंह उर्फ सोनू सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालगंज,अखिलेश मिश्र, विनोद राय ,यशवन्त सिंह सभापति चीनी मिल सठियांव, राकेश सिंह , अनुराग सिंह ब्लाक प्रमुख पल्हना डा0 सत्यप्रिय सिंह, जयशंकर सिंह , सुनील सिंह डब्बू , ओमप्रकाश सिंह, रामदर्शन यादव , राजेश सिंह, आदित्य,अजय सिंह , रामनयन सिंह, चन्दू सरोज , इंद्राज चौहान,जेपी सिंह, अरुण सिंह, मिथिलेश सिंह, आदर्श राय, आनन्द राय , गौरव कुमार रघुवंशी , अजय जायसवाल , नित्यानन्द सिंह नितालु , रामजनम सेठ,रजनीश जायसवाल , आनन्द राय , संजय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप शास्त्री व संचालन ऋषिकान्त राय ने किया।
आजमगढ़: संत कबीर नगर के विधायक ने निजामाबाद में कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, किया सफ़ाई
आजमगढ़। संत कबीर नगर के भाजपा विधायक ने निजामाबाद में कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर सफाई कर माल्यार्पण किया। और चेयर मैन से नियमित साफ़ सफाई करने को कहा।
जनपद के निजामाबाद बाईपास रोड पर पर  कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की प्रतिमा है । सोमवार की शाम करीब पांच बजे मेंहदावल (संत कबीर नगर) से भाजपा विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने माल्यार्पण करने पहुंचे। प्रतिमा के आस-पास साफ सफाई नहीं था। प्रतिमा स्थल पर व्याप्त गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई  करने के साथ साथ माल्यार्पण किया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी  जनपद के मार्टिनगंज क्षेत्र के एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते समय निजामाबाद में महाकवि हरिऔध के नाम से लगा बोर्ड देखकर उन्हें जानकारी मिली कि उनकी प्रतिमा निजामाबाद बाईपास रोड पर स्थापित है ।जब वे वहां पहुंचे तो प्रतिमा स्थल पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था
।इस पर उन्होंने पास से झाड़ू मंगवाकर स्वयं साफ-सफाई की और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक ने निजामाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन से फोन पर बातचीत कर एक माह के भीतर प्रतिमा स्थल की नियमित साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराने को कहा और चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि महाकवि अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ ऐसे महान साहित्यकार थे। जिन्हें पूरी दुनिया जानती है। उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान उनकी कविताएं पढ़ी हैं और आज उनकी धरती पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा की सेवा करने का अवसर मिला है।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह, दीपक सिंह, नीरजा कांत मिश्र, रवी पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़: अहरौला में अहिबरन जयंती पर निकाली गयी शोभा यात्रा
आजमगढ़। अहरौला कस्बे के राम जानकी मंदिर परिसर में बरनवाल सेवा समिति अहरौला के द्वारा बरनवाल समाज के पुरोधा महाराजा अहिबरन जी का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विनय बरनवाल संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश के अगुवाई में भव्य रूप से तिरंगा और भगवा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कई तरीके की झांकियां निकाली गई ।जिसमें रानी लक्ष्मीबाई भगवान भोले भारत माता सहित कई तरीके की झांकियां शोभायात्रा में निकाली गई यह शोभायात्रा दिन के 1:00 बजे से मंदिर परिसर से निकलकर अहरौला चौक होते हुए पकड़ी नहर बाईपास पहुंची वहां से वापस होकर शोभायात्रा अपने राम जानकी मंदिर पहुंची वहां पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया इसके बाद राष्ट्रीय गीत के साथ कई तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया था छोटे-छोटे बच्चों ने और महिलाओं ने नाटक और संगीत के माध्यम से उपस्थित लोगों के मन को मोह लिया कार्यक्रम समारोह में विधायक डॉक्टर संग्राम यादव भी पहुंचे और उन्होंने आयोजक मंडल से मिलकर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन के लिए धन्यवाद भी किया उन्होंने कहा हर जातियों के अग्रज हैं और समय-समय पर उनका स्मरण करना चाहिए और इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से आने वाले पीढियो के लिए एक संदेश देना चाहिए इस मौके पर फूलपुर नगर पंचायत के चेयरमैन राम अशीष बरनवाल , पुनीत बरनवाल, मंजरी बरनवाल, सविता बरनवाल, प्रहलाद बरनवाल अनुज बरनवाल कक्कू बरनवाल मनीष बरनवाल टोनी बरनवाल संतोष बरनवाल संजय बरनवाल मनोज बनवाल आलोक बरनवाल अशोक बरनवाल आदि लोग उपस्थित रहे
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी द्वारा तहबरपुुुुर में मनाया गया वीर बाल दिवस
राष्ट्र धर्म संस्कृति के रक्षा के लिए प्राणो की आहूति देने शाहबादो से प्रेरणा देने की जरूरत - विजय बहादुर पाठक

जमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र के संत कवलधारी दास इंटर कालेज बीबीपुर के प्रांगण में वीर बाल दिवस मनाया गया। वीर बाल दिवस पर वक्ताओं ने उनकी शहादत को याद किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तहबरपुुुुर ब्लाक में पड़ने वाले संत कवलधारी इंटर कालेज बीबीपुर के प्रांगण में वीर बाल दिवस बताया गया। कार्य में मुख्य अतिथि विधानसभा परिसर सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक रहे। कार्य क्रम का शुरुआत मां सरस्वती व शहीद शाहजादों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रांगण में लगी प्रर्दशनी का अवलोकन किया। उन्होंने ने कहा कि शाहजादों ने अपने राष्ट्र धर्म और संस्कृति के लिए अल्प आयु में अपने प्राणों की आहूति दे दी। उन्होंने ने कहा कि हम बाल दिवस तो मनाते हैं लेकिन जो सचमुच में बाल दिवस मनाया जाना चाहिए था ऐसा किसी सरकारों ने नहीं किया।आज मोदी सरकार साकार कर रही है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।इनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हमें इनसे प्रेरणा लेकर अपने धर्म और संस्कृति के रक्षा के लिए आगे बढ़कर काम करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि हमें इनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देश हित के लिए सतत् काम करने की जरूरत है। हमें इनके बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में काम करने की जरूरत है । विद्यालय की छात्राओं ने गुरु गोविंद के परिवार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद राजभर व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिषठ नेता जिला महामंत्री हरीश तिवारी, नीरज तिवारी,अशोक सिंह,अजय सिंह, मनीष सिंह, धीरज तिवारी, मनोज कुमार यादव, शैलेन्द्र यादव,केशरी नारायन सिंह,अजय यादव, बृजेश राय, अजय यादव,अजय राय,लाल चंद यादव, सत्य नारायण तिवारी,शिनोद मौर्य , धीरज गिरी, पदमाकर सिंह, विद्या नन्दन भारतीय अनूप सिंह , भानु प्रताप सिंह, मनीष सिंह, बलराम तिवारी, विजय भारती, विवेक राय,शतीश राय, सर्वेश राय शैलेन्द्र कुमार राय, आदि मौजूद रहे। विधानसभा के प्रत्याशी रहे मनोज यादव ने आभार व्यक्त किया।
आजमगढ़: भाजपा नेता ने किया कम्बल का वितरण
आजमगढ़। तहबरपुुुुर विकास के लखनूपुर ग्राम सभा में माता अष्टभुजी जी के मंदिर परिसर में अनिल यादव द्वारा 100 जरुरत मंदों को कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी तहबरपुुुुर के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ नेता आशुतोष राय रहे । कम्बल पाकर जरूरत मंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रहे। इस दौरान नागेंद्र पांडेय , अनिल यादव मौजूद रहे। आशुतोष राय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि डबल इंजन की सरकार में तीव्र गति से विकास हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी, मंडल संयोजक तहबरपुर द्वारा किया गया।