हजारीबाग सेंट्रल जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध: 'हाई-सिक्योरिटी' से तीन कैदी लापता; धनबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं तीनों फरार बंदी
हजारीबाग | 31 दिसंबर 2025: झारखंड की अति-सुरक्षित मानी जाने वाली लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदियों के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने तीन कैदियों के गायब होने की आधिकारिक पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये तीनों कैदी धनबाद जिले के रहने वाले हैं।
![]()
पांच स्तरीय सुरक्षा कवच हुआ नाकाम
हजारीबाग केंद्रीय कारा अपनी अभेद्य सुरक्षा के लिए जानी जाती है। यहाँ नक्सलियों और खूंखार अपराधियों को रखा जाता है। जेल में पांच स्तरीय (5-Layer) सुरक्षा कवच है, जहाँ से परिंदा भी पर नहीं मार सकता। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने या बाहर आने के लिए इन पांच घेरों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में इन सुरक्षा घेरों को पार कर तीन कैदियों का गायब होना जेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
निलंबन के बाद भी नहीं सुधरे हालात
हाल ही में जेल आईजी ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में यहाँ के 12 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया था। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का दावा किया गया था। लेकिन इस ताजा घटना ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। फिलहाल जेल प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि गायब हुए कैदी सजायाफ्ता थे या विचाराधीन।
ऐतिहासिक जेल और सुरक्षा का इतिहास
यह वही ऐतिहासिक जेल है जहाँ से आजादी की लड़ाई के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण दीपावली की रात अंग्रेजों को चकमा देकर फरार हुए थे। आज की आधुनिक तकनीक और कड़े पहरे के बीच कैदियों का लापता होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।














1 hour and 38 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k