भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर जुटे कांग्रेसी
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस डेलौहा मेजा में मनाया गया जिसमें वन्देमातरम गीत से शुरूआत हुई जिसकी अध्यक्षता अरुण तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस देश को आजाद कर एक नया स्वर्णिम इतिहास रचा।
कांग्रेस ने सभी धर्मों को लेकर चलने की बात करती है लेकिन सत्ता में बैठे सत्ताधारी लोग इस देश में नफ़रत की बीज बोकर इस देश भाई चारे को तहस-नहस कर रही है। कांग्रेस हमेशा से इस देश के लिए गरीब-अमीर के बीच को भेद-भाव नही रखा सबको समानता के जरिए उनके हक़ और अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रामछबीले मिश्रा ने किया।
संचालन कर रहे रामछबीले मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर मनरेगा था, जो आज मोदी सरकार उनके नाम को बदल रही है। मगर गांधी का नाम बदलकर गांधी बापू के अस्तित्व को नहीं मिटा सकती है। स्थापना दिवस के कार्यक्रम का समापन जिला उपाध्यक्ष शिव विजय सिंह जी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ शीतला प्रसाद पाण्डेय, राम छबीले मिश्रा, डॉ दिनेश सोनी, आनन्द प्रकाश उर्फ बबलू शुक्ला, आसाराम मिश्रा, नागेश पाण्डेय, अतुल तिवारी, त्रिपुरारी कान्त मिश्रा, मानस तिवारी, शशिकांत मिश्रा, महेंद्र दुवेदी, कैलाश नाथ दुबे,नाहर मिश्रा,नीरज मिश्रा, रासिद अली, शिवलाल कोल, राजकुमार पटेल दरोगा, अतुल कनौजिया, पवनेश सोनी, आशुतोष केसरी, कृष्ण कांत मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.0k