हजारीबाग यूथ विंग द्वारा वार्ड संख्या 26 में कंबल वितरण, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल
हजारीबाग - कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा शीतकालीन राहत अभियान दिसंबर के पहले सप्ताह के रविवार से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के तीसरे रविवार को वार्ड संख्या 26 में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित रहे। संस्था के संरक्षक,सचिव समेत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत सांसद मनीष जायसवाल ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। संस्था के माध्यम से अब तक 500 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। साप्ताहिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर भी जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे जा रहे हैं। इस वर्ष संस्था ने(दो हजार) 2000 कंबल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे शीघ्र पूरा करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सांसद प्रतिनिधि एवं युवा समाजसेवी लब्बू गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाया। उनके साथ वार्ड संख्या 26 की वार्ड पार्षद मोना देवी ने भी अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत उदाहरण है। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना सच्चे सामाजिक दायित्व को दर्शाता है। आज जब समाज में संवेदनशीलता की कमी देखी जा रही है, ऐसे समय में हजारीबाग यूथ विंग जैसे संगठन उम्मीद की मजबूत किरण बनकर उभरे हैं। संस्था के सभी संरक्षक,अध्यक्ष एवं सभी सदस्य जिस लगन, ईमानदारी और निरंतरता के साथ समाजसेवा में लगे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है और यह संस्था उसी भावना के साथ लगातार कार्य कर रही है। हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड के इस मौसम में खुद को अकेला न महसूस करे। सेवा कार्य ही संस्था की पहचान है और इसी भावना के साथ लक्ष्य प्राप्ति तक यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग के लिए समाजसेवा कोई एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत चलने वाली जिम्मेदारी है जरूरतमंदों की सहायता कर जो आत्मिक संतोष मिलता है, वही संस्था की सबसे बड़ी प्रेरणा है और इसी प्रेरणा के साथ आगे भी जनहित में कार्य किए जाते रहेंगे। हजारीबाग यूथ विंग का यह शीतकालीन राहत अभियान समाज में मानवता, सहयोग और संवेदना को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार,विकाश केशरी, डॉक्टर बी वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, रोहित बजाज, प्रमोद खण्डेलवाल,विवेक तिवारी, प्रज्ञा कुमारी,सेजल सिंह,सनी सलूजा,
ज्योत्स्ना देवी, अशेष सिन्हा,सांसद प्रतिनिधि एवं युवा समाजसेवी लब्बू गुप्ता,वार्ड संख्या 26 वार्ड पार्षद मोना देवी, टुलू जी,मिथुन,शिवानंद, विक्की यादव,सचिन कुमार,विक्की कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।

हजारीबाग- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कटकमदाग प्रखंड के कुशुन्भा पंचायत के जमुआरी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह विशेष रूप से शामिल हुए और कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहरा कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि 140 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा केवल एक राजनीतिक दल की कहानी नहीं, बल्कि भारत की आज़ादी, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक समरसता के लिए किए गए अनगिनत बलिदानों की अमर गाथा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने, कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने का कार्य किया है। मुन्ना सिंह ने आगे कहा कि आज जब लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान पर गंभीर चुनौतियाँ हैं, ऐसे समय में कांग्रेस का ध्वज हमें सत्य, साहस और संघर्ष के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। झारखंड में कांग्रेस की पहल से पेसा कानून की प्रभावी लागू करने जैसी उपलब्धियाँ ग्रामीण स्वशासन को मजबूत करने और पंचायत स्तर पर विकास को नई दिशा देने में सहायक रही हैं।उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए जनता की आवाज़ बनकर न्याय और समानता के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
रामगढ़ - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को रामगढ़ पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया और लोगों की समस्याओं को सुना। रामगढ़ के रांची रोड के समीप स्थित माइंस रेस्क्यू स्टेशन परिसर में सांसद सेवा कार्यालय में उन्होंने क्षेत्र के कोने-कोने से आए नागरिकों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया।
हजारीबाग- हजारीबाग के प्रतिष्ठित संजय सिंह स्टेडियम में शनिवार को हजारीबाग जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग (HJCPL) 2025 सीजन–1 का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों, आयोजकों और खेलप्रेमियों से मुलाकात कर सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया और पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि HJCPL केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने और युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक ऊर्जा विकसित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन जिले में खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने HJCPL 2025 को जोश, उत्साह और प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए इसके सफल आयोजन की कामना किया। जबकि लेट्स यूनाइट के संदेश के साथ आयोजित इस लीग के उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने समारोह में चार चांद लगा दिए। स्टेडियम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, गणमान्य अतिथि और खेलप्रेमी उपस्थित रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जबकि आयोजन समिति के चेयरमैन सौरभ जैन पटौदी ने बताया कि HJCPL का उद्देश्य केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह स्टेडियम में आयोजित यह लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान कर रही है। वहीं प्रेसिडेंट तरुण जैन ने कहा कि इस लीग के माध्यम से समाज में अनुशासन, एकजुटता और सकारात्मक सोच का संदेश दिया जा रहा है, जिसमें बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष भूमिका निभा रही हैं। HJCPL 2025 सीजन–1 के अंतर्गत पहले दिन और दूसरे दिन रोमांचक लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिनके बाद सेमीफाइनल और फिर भव्य फाइनल मुकाबले के माध्यम से सीजन–1 के विजेता का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विजेता और उपविजेता ट्रॉफी के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक जैसे पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। आयोजन समिति में चेयरमैन सौरभ जैन पटौदी, प्रेसिडेंट तरुण जैन, सेक्रेटरी अनीश लोहारिया, वाइस प्रेसिडेंट सन्नी विनायक और कोषाध्यक्ष कपिल विनायक शामिल हैं। आयोजन से जुड़ी मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी अमित जैन विनायका संभाल रहे हैं। HJCPL 2025 सीजन–1 खेल, संस्कृति और सामाजिक एकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रहा है, जो आने वाले वर्षों में हजारीबाग के खेल जगत को नई दिशा देगा।
हजारीबाग स्थित गुरु गोबिंद सिंह पार्क में सिख धर्म के महान इतिहास और अद्वितीय बलिदान की स्मृति में वीर साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहादत पर एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग के सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभा में सम्मिलित होकर धर्म, सत्य और राष्ट्रमूल्यों की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर साहिबज़ादों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
केरेडारी : केरेडारी बड़कागांव मुख्य सड़क के केरेडारी पुराना थाना के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए! घटना 25 दिसंबर रात 9 10 बजे के बीच की है! इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार घायल गरी कलां पंचायत समिति सदस्य राम इकबाल सिंह के पुत्र बॉबी उर्फ सोनू सिंह उम्र 24 वर्ष वहीं दूसरा युवक शिबू कुमार पिता बालेश्वर महतो उम्र 25 वर्ष ग्राम पतरा कलां गांव निवासी है! घायल दोनों युवक निजी काम से टंडवा की ओर से मोटर सायकिल से आ रहे थे आने के क्रम में एक हाइवा वाहन ने मोटरसाइकिल को चकमा दिया जिस कारण दोनों युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़े! जिसकारण दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल हो गए! स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को केरेडारी स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहां दोनों की गंभीर अवस्था को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया! जहां दोनों युवक इलाजरत है!
झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री सुजीत नारायण प्रसाद ने आज शुक्रवार को हजारीबाग स्थित संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) एवं लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन उपस्थित रहे।
हजारीबाग पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके तहत मुफसिल थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस अधीक्षक को 25 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफसिल थाना क्षेत्र के नूतननगर के पास एक गिरोह सक्रिय है, जो एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को फर्जी वेबसाइटों और विज्ञापनों के जरिए झांसा देकर यूपीआई और डिजिटल माध्यमों से पैसे ठगता है ।
आए आए सांता क्लॉज आए, खुशियां अपने साथ लाए इन्हीं भावनाओं के साथ क्रिसमस पर आरोग्यम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग परिसर पूरी तरह उल्लास, प्रेम और आत्मीयता के रंग में रंगा नजर आया। सेवा और देखभाल को अपना धर्म मानने वाले आरोग्यम परिवार ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ खास पल निकालकर इस पावन पर्व को सादगी और गरिमा के साथ मनाया। क्रिसमस के अवसर पर संस्थान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रोशनी, सजावट और मुस्कुराते चेहरों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं और प्रेम, शांति एवं भाईचारे का संदेश साझा किया गया। इस अवसर पर आरोग्यम परिवार से जुड़े सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
1 hour and 53 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k