उपायुक्त की अध्यक्षता में सीसीएल सहित विभिन्न कोल कंपनियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय सभाकक्ष में सीसीएल सहित विभिन्न निजी कोल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कोल कंपनियों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही स्टेटमेंट–6 सहित अन्य लंबित प्रकरणों के निष्पादन को लेकर उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने जीएसडब्लयू के लिए जीएम लैंड हस्तांतरण के लिए नियमानुसार एवं नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने पर बल दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी प्रक्रियाओं का निष्पादन नियम संगत एवं सावधानीपूर्वक किया जाए।

बैठक में उपायुक्त के अलावा सभी संबंधित अंचलाधिकारी, विभिन्न कोल कंपनियों यथा अडानी, ओडिशा एएस प्राइवेट लिमिटेड, एसएम स्टील, सीसीएल बरका स्याल तथा सीसीएल चरही के प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मी बैठक में शामिल हुए।

टाटीझरिया प्रखण्ड में जन्म–मृत्यु निबंधन एवं प्रमाण पत्र संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

उपायुक्त-सह-जिला रजिस्ट्रार (जन्म–मृत्यु), हजारीबाग के निदेशानुसार आज दिनांक 15.12.2025 (सोमवार) को प्रखण्ड कार्यालय सभागार, टाटीझरिया में प्रखण्ड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, टाटीझरिया की उपस्थिति में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, हजारीबाग द्वारा जन्म–मृत्यु निबंधन, समयबद्ध पंजीकरण, ऑनलाइन प्रविष्टि, प्रमाण पत्र निर्गमन तथा संबंधित नियमावली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जन्म–मृत्यु निबंधन की महत्ता, त्रुटिरहित डेटा संधारण एवं आमजनों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

उक्त प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, टाटीझरिया, प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, टाटीझरिया, प्रखण्ड अंतर्गत सभी पंचायत सचिव-सह-रजिस्ट्रार (जन्म–मृत्यु), सभी आंगनबाड़ी सेविका-सह-सूचक (जन्म–मृत्यु) तथा जनप्रतिनिधि (मुखिया) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान किया गया तथा जन्म–मृत्यु निबंधन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बीआरपी सीआरपी संघ केरेडारी काली पट्टी बांध कर गुरुगोष्ठी में हुए शामिल

केरेडारी: राज्यस्तरीय बीआरपी सीआरपी महासंघ के यहवान पर केरेडारी प्रखंड के बीआरपी सीआरपी संघ ने अपने मांगो को लेकर काला पट्टी बांध कर बीआरसी के गुरुगोष्ठी में शामिल हुए! वहीं 15 दिसंबर 2025 से लेकर 20 दिसंबर 2025 तक काला पट्टी बांध कर विद्यालय का अनुसर्वण कार्य करेंगे! इस संदर्भ में बीआरपी सीआरपी संघ के केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष सुनिल पाण्डेय ने कहा कि 22 दिसंबर 2025 को राज्य परियोजना कार्यालय के घेराव किया जाएगा ! घेराव के दौरान संघ के मुख मांगों में मेडिकल लाभ आकस्मिक दुर्घटना के तहत मृत्यु होने पर 20 लाख रुपया नगद एवं मृतक परिवार को नौकरी देने और मानदेय में 50 प्रतिशत कि बढ़ोतरी की मांग किया जा रहा है! इस मौके पर संघ के केरेडारी अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे राजेश तिवारी जयनाथ महतो दिलीप प्रजापति नारायण साव मौजूद थे!

चौपारण को मिला प्राकृतिक चिकित्सा का नया चिकित्सक, डॉ. मो. नासिरुल हक़ बने नॅचुरोपैथी विशेषज्ञ

हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में उस समय हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया, जब हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मो. नासिरुल हक़ को नॅचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) में विधिवत प्रशिक्षण एवं डिग्री प्राप्त कर चिकित्सक के रूप में मान्यता मिली। उन्होंने यह प्रशिक्षण मैमूना प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, भागलपुर से पूर्ण किया है।

डॉ. मो. नासिरुल हक़ लंबे समय से सामाजिक सेवा, नशा मुक्ति अभियान तथा जनस्वास्थ्य जागरूकता से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। अब वे प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से चौपारण प्रखंड के ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित, किफायती और जीवनशैली आधारित उपचार उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

इस उपलब्धि पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। सभी ने आशा जताई कि इससे क्षेत्र में वैकल्पिक और प्राकृतिक चिकित्सा को नया आयाम मिलेगा तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

डॉ. मो. नासिरुल हक़ ने इस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य एक स्वस्थ, नशा-मुक्त और जागरूक समाज का निर्माण करना है, जिसके लिए वे निरंतर सेवा भाव से कार्य करते रहेंगे।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदर विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन धान क्रय केंद्र (पैक्स) का किया उद्घाटन

हज़ारीबाग़ सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में आधा दर्जन धान क्रय केंद्र (पैक्स) का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने सदर प्रखंड के ग्राम सिलवार, ग्राम मेरु, ग्राम मोराँगी, कटकमदाग प्रखंड के ग्राम पसई और ग्राम नवाडीह, तथा दारू प्रखंड के ग्राम बासोबार में पहुँचकर क्रमशः सभी केंद्रों का शुभारंभ किया और स्थानीय किसानों एवं संचालकों को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि इन धान क्रय केंद्रों के शुरू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहजता, पारदर्शिता और समयबद्ध व्यवस्था प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ बिना किसी बिचौलिये और बिना किसी विलंब के सीधे प्राप्त हो। यह कदम किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के संचालन से किसानों को धान विक्रय में सुविधा बढ़ेगी, खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित होगी, एमएसपी का लाभ समय पर प्राप्त होगा और किसानों की आय में स्थायित्व आएगा।

विधायक ने यह भी बताया कि कृषि व्यवस्था को मज़बूत करना और किसानों को उनके अधिकारों का समुचित लाभ दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ने से न केवल किसानों का समय और श्रम बचेगा, बल्कि उन्हें अपने गाँव के नजदीक ही उपज बेचने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कृषि-संबंधित सभी तरह की योजनाओं और सुविधाओं को सुचारू रूप से लागू किया जाएगा, ताकि खेती को एक सुदृढ़ आजीविका के रूप में स्थापित किया जा सके। किसानों के हित और कृषि सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।

सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिलवार में उपस्थित लोग 

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य कौलेश्वर रजक, प्रमेश्वर यादव, बिरजू रवि, राजेश साव, राजेन्द्र मेहता, सिलवार मुखिया रूपमणि देवी, उप मुखिया सिन्टू कुमारी, किशोरी मेहता, इन्द्रदेव मेहता। 

सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मेरु में उपस्थित लोग 

रामअवतार शर्मा, मेरू मुखिया सीमा सिंह उपमुखिया मनोज कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य लालू यादव, सुरेश वर्मा पैक्स अध्यक्ष सीताराम महतो, भाजपा वरिष्ट नेता अनेश्वर प्रसाद,अर्जुन प्रसाद, टुनू पांडे,मनोहर मेहता, राजेश मेहता, राजू प्रसाद, अमृत पासवान। 

सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोराँगी में उपस्थित लोग 

भाजपा वरिष्ठ नेता चौधरी साव, मुखिया दायमणी टोपो, पूर्व मुखिया कृष्णा कुमार, पिन्टु कुमार दिलीप यादव, प्रीत गुप्ता, सुधीर कुमार, परूषोतम कुमार, अजय यादव, संतोष साव, मोहन साव, अर्जुन साव, प्रकाश साव, किशोर साव, संजय साव, दीपक प्रजापति, प्रमेश्वर साव, कुलेश्वर साव। 

दारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम बसोबार में उपस्थित लोग

दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंसत राणा, भाजपा नेता सुरेश प्रसाद, दिलीप कुमार, किशोरी प्रसाद, विनोद कुमार, रौशन सिन्हा, रंजीत सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबु, पैक्स अध्यक्ष महेन्द्र कुशवाहा। 

कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पसई में उपस्थित लोग

जिला परिषद सदस्य जीतन राम, सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अरुण राणा, राजेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव,पसई पंचायत मुखिया परमेश्वर गोप, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि, सुनील यादव समाजसेवी बसंत यादव पूर्व प्रमुख अशोक यादव राजेंद्र प्रसाद, सरवन प्रसाद, बिरजू रविदास, शंभू राणा, शैलेश साहू, अशोक प्रसाद, उदो गोप, उमेश राम सुरेंद्र प्रसाद तपेश्वर प्रसाद कुसुम्भा से चेतलाल गोप, राजू ठाकुर सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम नवाडीह में उपस्थित लोग

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.पी ओझा, मुखिया मधु रानी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण कुशवाहा, लक्ष्मीकांत ओझा, कौलेश्वर प्रसाद, रंजीत कुशवाहा, बिरजू रविदास, नवल किशोर, सुरेश साहू, सदानंद ओझा, तिलेश्वर दास ,गणेश प्रसाद ,महेश प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष पिंकी ओझा।

हजारीबाग यूथ विंग का शीतकालीन राहत अभियान शुरू, 100 कंबलों का वितरण

हजारीबाग – ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग द्वारा शीतकालीन राहत अभियान का शुभारंभ रविवार को वार्ड संख्या 17 स्थित बड़ा बाजार चौक से किया गया। अभियान की विधिवत शुरुआत 100 कंबलों के वितरण के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रिक्शा चालक, बिरहोर समुदाय के लोग एवं अन्य जरूरतमंद शामिल हुए। संस्था की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली हजारीबाग यूथ विंग द्वारा संचालित यह अभियान आगामी सप्ताहों में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों तक विस्तारित किया जाएगा। यह शीतकालीन राहत अभियान फरवरी माह तक निरंतर रूप से चलाया जाएगा, ताकि ठंड से प्रभावित अधिक से अधिक जरूरतमंदों को सहायता मिल सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सेवा भाव के साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

ज्ञात हो कि वर्ष 2024 में संस्था द्वारा 1200 कंबलों का वितरण किया गया था। इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2025 में इससे अधिक कंबल वितरण करने का संकल्प लिया गया है। संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि शीतकाल में गरीब एवं असहाय वर्ग को ठंड से बचाना हम सभी का सामाजिक दायित्व है, जिसे हजारीबाग यूथ विंग निरंतर निभा रही है। यह अभियान केवल कंबल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।

वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। शीतकालीन राहत अभियान के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है, जो फरवरी माह तक नियमित रूप से चलता रहेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। हजारीबाग यूथ विंग ने समाजसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई जरूरतमंद हो, तो इसकी सूचना संस्था तक अवश्य दें, ताकि समय पर उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जा सके।

मौके पर संस्था के अभिभावक स्वरूप सुरेंद्र खंडेलवाल, संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, मार्गदर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल, संजय कुमार, विकास केशरी, डॉक्टर बी वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, प्रमोद खण्डेलवाल, विवेक तिवारी, सनी देव, सत्यनारायण सिंह, प्रज्ञा कुमारी, प्रवेक जैन, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, कैनरा बैंक के मैनेजर विकास झा, विनय पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बरही में नशा मुक्ति अभियान: विशाल रैली के साथ जन-जागरूकता, नशे के विरुद्ध दिलाई गई शपथ

बरही (हजारीबाग)। आज दिनांक 14.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देशानुसार बरही थानांतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक, बरही थाना क्षेत्र के सभी 20 पंचायतों के मुखिया एवं सरपंच, पंचायत स्तर के अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, महिला मंडल की महिलाएं तथा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

नशा मुक्ति अभियान के क्रम में एक विशाल जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली बरही थाना परिसर से प्रारंभ होकर बरही चौक, हजारीबाग रोड, गया रोड और पटना रोड होते हुए पुनः बरही चौक पर संपन्न हुई। रैली के दौरान सभी पंचायतों के गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने नशा मुक्ति के महत्व पर अपने-अपने विचार रखे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया और एक-दूसरे को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में नशे के विरुद्ध सामूहिक शपथ दिलाई गई, जिससे क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर सकारात्मक संदेश गया।

कोर्रा थाना क्षेत्र में NDPS का बड़ा खुलासा, अफीम व डोडा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना क्षेत्र से अफीम और डोडा की खरीद–बिक्री में संलिप्त 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को 13-12-2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि केन्हारी पहाड़ के समीप कुछ तस्कर अफीम एवं डोडा का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोका गया। पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर वाहन को ओवरटेक करते हुए कार समेत उसमें सवार व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से अफीम और डोडा बरामद किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम ईशु कुमार सिंह उर्फ नन्हे और विजय कुमार गुप्ता उर्फ बिट्टू बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे खूंटी जिला के तमाड़ रायडीह से अफीम और डोडा लेकर बरही की ओर जा रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में ईशु कुमार सिंह उर्फ नन्हे, पिता स्वर्गीय सुधांशु सिंह, साकिन पटना रोड उजैना, थाना बरही तथा विजय कुमार गुप्ता उर्फ बिट्टू, पिता स्वर्गीय सुखदेव साव, साकिन रस्सोइया धमना, थाना बरही शामिल हैं, जो दोनों हजारीबाग जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 1.980 किलोग्राम अफीम, 20 किलोग्राम डोडा, ₹5500 नगद, 01 स्विफ्ट कार एवं 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस छापामारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग, पुलिस निरीक्षक, कोर्रा एवं मुफ्फसिल थाना के प्रभारी सहित पुलिस बल और सशस्त्र जवान शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

बेलतु के ग्रामीणों ने बी,सी नॉर्थ ब्लॉक में अन्वेषणत्मक ड्रिलिंग कार्य करने का किया विरोध

केरेडारी: बी,सी नॉर्थ ब्लॉक में अन्वेषणत्मक ड्रिलिंग किए जाने से सम्बंधित 15 दिसंबर दिन सोमवार को बी,सी नॉर्थ ब्लॉक से जुड़े जनप्रतिनिधियों को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा समीक्षात्मक बैठक हजारीबाग सभागार में बैठक बुलाई गई है। उपरोक्त बैठक के विरोध में बेलतू जनप्रतिनिधी व ग्रामीणों की बैठक रविवार को केरेडारी के बेलतु बाजार टांड़ में बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता व संचालन भीखन साव द्वारा किया गया।बैठक में सैकड़ों लोग शामिल हुए,सभी ग्रामीणों ने हजारीबाग सभागार में होने वाले सोमवार को बैठक में विरोध करते हुए नही जाने का निर्णय लिया,वहीं बैठक में ग्रामीणों द्वारा एक स्वर में कहा कि बी,सी नॉर्थ कोल ब्लॉक कंपनी का जमीन हमसभी एक छटाक नहीं देंगे,आगे गांव के ग्रामीणों ने किसी व्यक्ति का बैठक में ना जाने देने का आग्रह किया है।इस मौके पर जिला परिसद प्रतिनिधि निरंजन साव ,हैवई पंचायत समिति साजन पासवान बेलतू मुखिया जितनी देवी वार्ड सदस्या रिंकी कुमारी,प्रदीप राम, संजय कुमार के अलावा सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

ऑल इंडिया इंटर-ज़ोनल कराटे चैंपियनशिप 2025 के पदक विजेताओं से विधायक प्रदीप प्रसाद ने की मुलाकात

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को अपने कार्यालय में ऑल इंडिया इंटर-ज़ोनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम गौरवान्वित करने वाले टीम द कोबरा कराटे एकेडमी के सम्मानित खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें ससम्मान प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर स्वर्ण पदक विजेता शिवा यादव, कांस्य पदक विजेता मन्दाकिनी यादव, प्रांजल कुमार, शिवा कुमारी एवं प्रमोद यादव से मुलाकात कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। वहीं सीनियर पुरुष टीम काता में रजत पदक प्राप्त करने वाले चंद्र प्रकाश उपाध्याय, प्रमोद यादव एवं मनीष कुमार, साथ ही संध्या कुमारी एवं अंजलि कुमारी (रजत पदक) को भी सम्मानित किया गया।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर झारखंड के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और देश का नाम रोशन कर सकें।