हजारीबाग यूथ विंग का शीतकालीन राहत अभियान शुरू, 100 कंबलों का वितरण
हजारीबाग – ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग द्वारा शीतकालीन राहत अभियान का शुभारंभ रविवार को वार्ड संख्या 17 स्थित बड़ा बाजार चौक से किया गया। अभियान की विधिवत शुरुआत 100 कंबलों के वितरण के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रिक्शा चालक, बिरहोर समुदाय के लोग एवं अन्य जरूरतमंद शामिल हुए। संस्था की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली हजारीबाग यूथ विंग द्वारा संचालित यह अभियान आगामी सप्ताहों में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों तक विस्तारित किया जाएगा। यह शीतकालीन राहत अभियान फरवरी माह तक निरंतर रूप से चलाया जाएगा, ताकि ठंड से प्रभावित अधिक से अधिक जरूरतमंदों को सहायता मिल सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सेवा भाव के साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
ज्ञात हो कि वर्ष 2024 में संस्था द्वारा 1200 कंबलों का वितरण किया गया था। इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2025 में इससे अधिक कंबल वितरण करने का संकल्प लिया गया है। संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि शीतकाल में गरीब एवं असहाय वर्ग को ठंड से बचाना हम सभी का सामाजिक दायित्व है, जिसे हजारीबाग यूथ विंग निरंतर निभा रही है। यह अभियान केवल कंबल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।
वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। शीतकालीन राहत अभियान के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है, जो फरवरी माह तक नियमित रूप से चलता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। हजारीबाग यूथ विंग ने समाजसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई जरूरतमंद हो, तो इसकी सूचना संस्था तक अवश्य दें, ताकि समय पर उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जा सके।
मौके पर संस्था के अभिभावक स्वरूप सुरेंद्र खंडेलवाल, संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, मार्गदर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल, संजय कुमार, विकास केशरी, डॉक्टर बी वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, प्रमोद खण्डेलवाल, विवेक तिवारी, सनी देव, सत्यनारायण सिंह, प्रज्ञा कुमारी, प्रवेक जैन, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, कैनरा बैंक के मैनेजर विकास झा, विनय पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हजारीबाग – ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग द्वारा शीतकालीन राहत अभियान का शुभारंभ रविवार को वार्ड संख्या 17 स्थित बड़ा बाजार चौक से किया गया। अभियान की विधिवत शुरुआत 100 कंबलों के वितरण के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रिक्शा चालक, बिरहोर समुदाय के लोग एवं अन्य जरूरतमंद शामिल हुए। संस्था की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
बरही (हजारीबाग)। आज दिनांक 14.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देशानुसार बरही थानांतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक, बरही थाना क्षेत्र के सभी 20 पंचायतों के मुखिया एवं सरपंच, पंचायत स्तर के अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, महिला मंडल की महिलाएं तथा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
हजारीबाग। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना क्षेत्र से अफीम और डोडा की खरीद–बिक्री में संलिप्त 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को 13-12-2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि केन्हारी पहाड़ के समीप कुछ तस्कर अफीम एवं डोडा का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
केरेडारी: बी,सी नॉर्थ ब्लॉक में अन्वेषणत्मक ड्रिलिंग किए जाने से सम्बंधित 15 दिसंबर दिन सोमवार को बी,सी नॉर्थ ब्लॉक से जुड़े जनप्रतिनिधियों को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा समीक्षात्मक बैठक हजारीबाग सभागार में बैठक बुलाई गई है। उपरोक्त बैठक के विरोध में बेलतू जनप्रतिनिधी व ग्रामीणों की बैठक रविवार को केरेडारी के बेलतु बाजार टांड़ में बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता व संचालन भीखन साव द्वारा किया गया।बैठक में सैकड़ों लोग शामिल हुए,सभी ग्रामीणों ने हजारीबाग सभागार में होने वाले सोमवार को बैठक में विरोध करते हुए नही जाने का निर्णय लिया,वहीं बैठक में ग्रामीणों द्वारा एक स्वर में कहा कि बी,सी नॉर्थ कोल ब्लॉक कंपनी का जमीन हमसभी एक छटाक नहीं देंगे,आगे गांव के ग्रामीणों ने किसी व्यक्ति का बैठक में ना जाने देने का आग्रह किया है।इस मौके पर जिला परिसद प्रतिनिधि निरंजन साव ,हैवई पंचायत समिति साजन पासवान बेलतू मुखिया जितनी देवी वार्ड सदस्या रिंकी कुमारी,प्रदीप राम, संजय कुमार के अलावा सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को अपने कार्यालय में ऑल इंडिया इंटर-ज़ोनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम गौरवान्वित करने वाले टीम द कोबरा कराटे एकेडमी के सम्मानित खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें ससम्मान प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
हजारीबाग - पूर्णहाडीह, सलगांवा स्थित माया मातृ छाया पब्लिक स्कूल में शनिवार को वर्ष 2025 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्साहपूर्ण आयोजन में स्कूल के जूनियर क्लास के नन्हें-मुन्नों से लेकर सीनियर विंग के विद्यार्थियों तक ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
हजारीबाग। उपायुक्त, हजारीबाग के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, संचय, बिक्री, और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के मार्गदर्शन में की गई छापेमारी मेंकरीब 1800 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है।
हजारीबाग के ज़बरा रोड स्थित द कोबरा कराटे अकादमी में 13/12/25 को राष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के साथ-साथ बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले कोबरा कराटे अकादमी द्वारा आयोजित किया गया।
हजारीबाग जिले में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं आपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज हजारीबाग शहर के सिंदूर क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्ट्रो बार एंड रेस्टोरेंट, मनोकामना होटल, वृंदावन होटल एंड मैरेज हॉल तथा अतिथि होटल में फायर मॉक ड्रिल एवं फायर ऑडिट का आयोजन किया गया।
Dec 15 2025, 18:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.9k