*जिला सुरक्षा संगठन सुल्तानपुर का भव्य रजत जयंती समारोह संपन्न, पुलिस, प्रशासन और समाज के समन्वय का संदेश
पूर्व आईजी आर पी सिंह बोले:—

अविश्वास की खाई पाटने के लिए बना जिला सुरक्षा संगठन, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने संगठन के कार्यों की सराहना की ।* सुल्तानपुर। जिला सुरक्षा संगठन सुल्तानपुर का रजत जयंती समारोह पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर एवं पूर्व महानिरीक्षक तथा जिला सुरक्षा संगठन की नींव रखने वाले आईपीएस आरपी सिंह रहे। समारोह में जिले भर से सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि आरपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन और समाज के बीच एक अविश्वास की खाई महसूस की थी। इसी दूरी को कम करने और परस्पर विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला सुरक्षा संगठन की स्थापना की गई, ताकि पुलिस, प्रशासन और समाज के सम्मानित नागरिक एक मंच पर आकर मिल-जुलकर कार्य कर सकें। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर आगमन के बाद उन्होंने देखा कि जिला सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य सभी धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में निस्वार्थ भाव से सहभागिता करते हैं। उन्होंने ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 में संगठन की भूमिका की प्रशंसा करते हुए संगठन के विस्तार को थाने स्तर तक ले जाने की बात कही। साथ ही कहा कि सभी धर्मों के त्योहारों—दुर्गा पूजा, होली, दिवाली, दशहरा, मोहर्रम, चेहल्लुम, ईद, बकरीद,गणेश पूजा और छठ—को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में संगठन की भूमिका सराहनीय रही है। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन ने समां बांध दिया। यमुना प्रसाद उपाध्याय, शोभनाथ फैजाबादी और अब्दुल मन्नान सुल्तानपुरी की रचनाओं पर सभागार तालियों से गूंज उठा। पुलिस अधीक्षक ने कवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंच पर संगठन अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान, मुख्य संयोजक सरदार बलदेव सिंह,संरक्षक कमलनयन पांडेय, सुंदर लाल टंडन, संयोजक आशीष अग्रवाल, राधे श्याम गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया। मंच संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित वक्ता एवं साहित्यकार आयुष चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर संयोजक जाहिद आब्दी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नैय्यर रज़ा ज़ैदी, अरुण जायसवाल, कुलदीप गुप्ता सचिव, अफ्तार अहमद ज़िला मीडिया प्रभारी समेत ज़िला सुरक्षा संगठन के थाना गोसाईगंज, बंधुआ, कादीपुर, चांदा, कोतवाली नगर समेत पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद रहे।
समाजसेवी राजेन्द्र कुमार लोहिया के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न दलों के लोगों ने की शिरकत*
सुल्तानपुर,जनसंघ के जमाने के विख्यात समाजसेवी रहे वयोवृद्ध राजेंद्र कुमार लोहिया को दी गयी श्रद्धांजलि। सुल्तानपुर पूर्व सपा विधायक अनूप संडा ने बेहद मार्मिक ढंग से उन्हें याद करते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंच से उन्होंने स्वर्गीय राजेन्द्र कुमार लोहिया और अपने स्वर्गीय पिता त्रिभुवन नाथ संडा के व्यक्तित्व पारिवारिक प्रेम व्यवहार पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर शहर के समाज के अधिकांश शख्शियतों ने जेल मोड़ स्थित एक लॉन में श्रद्धांजलि सभा में उन्हें याद कर उन्हें दो शब्दों से नवाज़ा गया। पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र चाचा के एक अच्छे विचारक,एक अच्छे इंसान और अच्छे राजनेता थे। उनके अंदर व्यक्तिगत ईमानदारी,निस्वार्थ सेवा, दूरदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही जैसे गुण थे। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
*गोमती मित्रों ने किया श्रमदान,सीताकुंड धाम पर चलाया सफाई अभियान*
सुल्तानपुर,गोमती मित्र मंडल ने अपने साप्ताहिक श्रमदान के दिन एक बार पुनः सीताकुंड धाम पर वृहद स्तर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर न केवल पूरे परिसर को साफ सुथरा किया बल्कि वहां उपस्थित श्रद्धालुओं और निवासियों से धाम पर स्वच्छता बनाए रखने का निवेदन भी किया। श्रमदान शुरू होने के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के साथ सभी उपस्थित गोमती मित्रों ने वंदे मातरम का सामूहिक गान किया व जोरदार तरीके से भारत माता की जय के जयकारे लगाये, घने कोहरे के बीच श्रमदान प्रातः 6:30 बजे शुरू हुआ। श्रमदान में मुख्य रूप से संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,आलोक तिवारी,राकेश मिश्रा,आयुष सोनी,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,श्याम मौर्या आदि उपस्थित रहे।
*खेल से होता है बच्चों का शारीरिक विकास*
आज इसौली क्षेत्र के रवानिया पूरब के प्रगल्भय जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स दिवस के अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही में सम्मानित मंच पर उपस्थित कृष्ण कुमार मिश्रा जी स्कूल के मैनेजर डॉ वात्सल्य उपाध्याय जी, स्कूल के सम्मानित प्रधानाचार्य, किरन उपाध्याय जी शिक्षक गण, पत्रकार बंधु श्री मनोज कुमार तिवारी जी, शशि कांत दुबे जी का विशेष आभार बबिता अखिलेश तिवारी क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा काशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुड़वार 187 इसौली विधानसभा सुल्तानपुर
*भारत को सिर्फ पढ़े नहीं जीएं, भारत को सिर्फ जाने नहीं अपनाएं,भारत को सिर्फ समझे नहीं जुड़े -डॉ. संतोष अंश*
(भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन कार्यक्रम, मेधावियों का हुआ सम्मान ) सुलतानपुर,भारत विकास परिषद, कुशभवनपुर शाखा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल ओम नगर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ संतोष कुमार सिंह अंश ,परिषद के अध्यक्ष रविकांत अग्रहरि,निवर्तमान अध्यक्ष आलोक कानोड़िया और विघालय के प्रबंधक प्रमोद पाण्डेय प्रधानाचार्य एस एस मिश्रा, संस्कार संयोजक बृजेश बरनवाल , दादा धनंजय मुखर्जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति, वीरता और वैज्ञानिकता को आत्मसात करने की अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी। भारत को जानो प्रतियोगिता केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं है। यह पहचान की परीक्षा, संस्कारों की यात्रा,और राष्ट्र-चेतना के निर्माण का माध्यम है। आज जब पूरी दुनिया में भारत तेजी से उभर रहा है, तब हमारे युवाओं का अपने देश की सभ्यता, विरासत, वैज्ञानिक उपलब्धियों, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र-पुरुषों और संस्कृति से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल तथ्य याद करवाना नहीं, बल्कि यह जागृति पैदा करना है कि जिस देश में हम रहते हैं, उसे जानना, समझना और गौरव से अपनाना हर भारतीय का कर्तव्य है। आज के विद्यार्थी ही वह पीढ़ी हैं जो भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र के रूप में आगे ले जाएगी। हमारी जितनी ज्यादा भारत-भावना होगी, उतना ही मजबूत हमारा भविष्य होगा। विद्यार्थी तभी ऊँचा उड़ता है, जब शिक्षक उसके पंखों को दिशा देते हैं। भारत को सिर्फ पढ़ें नहीं, जीएँ। भारत को सिर्फ जानें नहीं, अपनाएँ। भारत को सिर्फ समझें नहीं, उससे जुड़े। भारत को जानों प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान-शौर्या तिवारी, द्वितीय स्थान प्रंजला गुप्ता ,तृतीय स्थान आशीष गुप्ता और कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य मिश्रा, द्वितीय स्थान अंश मिश्रा, तृतीय स्थान वैष्णवी सोनी को प्राप्त हुआ। इन विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। विद्यालय के शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान कर रहे अध्यापक जय प्रकाश निषाद, स्वाती मिश्रा को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष रविकांत अग्रहरि जी द्वारा धन्यवाद आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में विवेक श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता,सच्चिदानन्द माधव, दिनेश कसौधन,दीपक जायसवाल के साथ विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
*अयोध्या में आयोजित काशी तमिल संगमम में अपने भजन की प्रस्तुति देंगे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह*
अयोध्या में आयोजित काशी तमिल संगमम में अपने भजन की प्रस्तुति देंगे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह।

काशी तमिल संगमम–4 उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार 12दिसंबर2025 को अयोध्या में आयोजित काशी तमिल संगमम–4 के अंतर्गत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,प्रयागराज द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक दीनबंधु सिंह एवं उनकी टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। दीनबंधु सिंह अपनी मधुर एवं भावपूर्ण भजन प्रस्तुतियों के माध्यम से अयोध्या की दिव्य एवं आध्यात्मिक धरा पर भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित करेंगे। उनकी प्रस्तुति में पारंपरिक भारतीय संगीत, भक्ति रस और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य काशी और तमिल संस्कृति के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना है। इस पावन संगम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार एवं भक्तजन एक साथ जुड़कर भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का संदेश देंगे। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के निदेशक श्री सुदेश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अनूठी मिसाल बनेगा और दीनबंधु सिंह जैसे प्रतिष्ठित भजन गायक की उपस्थिति कार्यक्रम को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगी।
*पुलिस और बदमाशों के बीच आज फिर मुठभेड़,मुठभेड़ में एक बदमाश घायल तो दूसरा बदमाश फरार*
कोतवाली चाँदा पुलिस का सराहनीय कार्य।
पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में 1 शातिर वांछित घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा मय 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस और 315 बोर का असलहा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण,क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर तथा थाना प्रभारी चाँदा के कुशल नेतृत्व में चाँदा पुलिस द्वारा आज बीती रात की गयी बड़ी कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण-बीते कोतवाली चाँदा क्षेत्रान्तर्गत एक युवक की अपहरण कर हत्या के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना पर थाना द्वारा मु0अ0सं0 461/2025 धारा 140(1)/103(1)/238/61(2)/3(5) बीएनएस बनाम 1. मयंक यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव निवासी ग्राम नरैनी मजरे सफीपुर थाना चांदा जनपद एवं आदी 9 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। घटना के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा नामजद 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आज बीती रात चाँदा पुलिस को सूचना मिली कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित 2 अभियुक्त मोटरसाईकिल से कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी। घेराबन्दी करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया। तो वही पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश पवन यादव के पैर में गोली लगी गई,जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है और एक अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चाँदा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उसके पास से बरामद 1 अदद 315 बोर तमंचा,1 अदद .315 बोर जिन्दा व खोखा कारतूस आदि।
*पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,एक बदमाश घायल,एक फरार*
कोतवाली चाँदा पुलिस का सराहनीय कार्य।
पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में 1 शातिर वांछित घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा मय 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस और 315 बोर का असलहा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण,क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर तथा थाना प्रभारी चाँदा के कुशल नेतृत्व में चाँदा पुलिस द्वारा आज बीती रात की गयी बड़ी कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण-बीते कोतवाली चाँदा क्षेत्रान्तर्गत एक युवक की अपहरण कर हत्या के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना पर थाना द्वारा मु0अ0सं0 461/2025 धारा 140(1)/103(1)/238/61(2)/3(5) बीएनएस बनाम 1. मयंक यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव निवासी ग्राम नरैनी मजरे सफीपुर थाना चांदा जनपद एवं आदी 9 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। घटना के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा नामजद 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आज बीती रात चाँदा पुलिस को सूचना मिली कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित 2 अभियुक्त मोटरसाईकिल से कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी। घेराबन्दी करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया। तो वही पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश पवन यादव के पैर में गोली लगी गई,जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है और एक अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चाँदा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उसके पास से बरामद 1 अदद 315 बोर तमंचा,1 अदद .315 बोर जिन्दा व खोखा कारतूस आदि।
*साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड व पुलिस लाइन का एसपी ने निरीक्षण किया गया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*
सुलतानपुर,पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आज 12 दिसम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक,सुलतानपुर कुँवर अनुपम सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी।एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी। तत्पश्चात आरटीसी बैरक,क्लास रूम, बैरक,आवासीय परिसर एवं पुलिस लाइन भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर,अर्दली रूम में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक , आरटीसी प्रभारी तथा अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत जिला जज ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना*
सुल्तानपुर,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कल यानी शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। आज शुक्रवार को जिला जज द्वारा प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया। इसी के साथ वाहनों की रैली सुदूरवर्ती क्षेत्र तक प्रचार के लिए रवाना की गई। जिला जज सुनील कुमार ने झंडी दिखाई। यहाँ विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता तथा लोक अदालत के नोडल अधिकारी नीरज श्रीवास्तव समेत दर्जनों न्यायिक अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे। बाइक पर दर्जनों पैरालीगल वालेंटियर्स प्रचार का पम्पलेट्स लगाकर प्रचार वाहन संग क्षेत्र में निकले और बताया कि कल दिनांक 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले रास्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होकर अपने मामलों/वादों का सुलह समझौते द्वारा निस्तारण करवाएं। इस अवसर पर के लीगल डिफेंस काउंसिल तारकेश्वर सिंह, सतीश पांडे योगेश यादव समेत दर्जनों अधिवक्ता व वालंटियर मौजूद रहे..