संगठित अपराध पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई: हजारीबाग में आलोक गिरोह के 4 शूटर गिरफ्तार
हजारीबाग। ज़िले की पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। केरेडारी थाना क्षेत्र के चुंदरु जंगल में विशेष टीम ने छापामारी कर आलोक गिरोह से जुड़े चार अपराधियों—अर्जुन करमाली, समीर कुमार, राहुल कुमार और निखिल विश्वकर्मा—को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।गुप्त सूचना पर चले सर्च अभियान के दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने चारों को मौके पर ही दबोच लिया। मुख्य आरोपी अर्जुन करमाली ने स्वीकार किया कि वही आलोक गिरोह का संचालन करता है और 23 नवंबर को अपने गाँव के रूपलाल करमाली की गोली मारकर हत्या की थी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना में लेवी विवाद को लेकर बड़ी घटना की साजिश रच रहे थे। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने इसे विफल कर दिया। अर्जुन करमाली का कई जिलों में हत्या, आर्म्स एक्ट, लेवी व संगठित अपराध से जुड़े मामलों का इतिहास रहा है।
बरामदगी: 1 कार्बाइन मशीन गन, 3 पिस्टल, 9 जिंदा गोलियां, 08 मोबाइल, 02 राउटर और 01 स्मार्ट वॉच।
कार्रवाई में एसडीपीओ सदर व बड़कागांव सहित कई थाना प्रभारी और सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि जिले में संगठित अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हजारीबाग। ज़िले की पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। केरेडारी थाना क्षेत्र के चुंदरु जंगल में विशेष टीम ने छापामारी कर आलोक गिरोह से जुड़े चार अपराधियों—अर्जुन करमाली, समीर कुमार, राहुल कुमार और निखिल विश्वकर्मा—को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।
केरेडारी: केरेडारी थान क्षेत्र के केरेडारी बड़की पोखर छठ तालाब के समीप आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।भुक्तभोगी केरेडारी गांव निवासी जोधि राणा, प्रभु राणा,शिबन राणा और सूरज साव,नरेश राणा शामिल है।घटना के संदर्भ में बताया गया कि बिजली की शार्ट शर्किट से आग लगी है, मचान में रखे सभी के पूआल व कुटिया,आलू,लहसुन के अलावे आम एवं अमरूद का पेड़ भी जल गया, हल्ला होने पर ग्रामीण जुट गए पर आग की लपेटे इतनी तेज थी की ग्रामीण नही बुझा सके अंततः ग्रामीणों ने केरेडारी अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल एवं मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो को दी तब सीबी कोल माईनस एवं केडी कोल माइंस एवं बड़कागांव से कुल तीन फायर बिग्रेड आया तब आग पर काबू पाया गया।
हजारीबाग। झारखंड युवा एथलेटिक्स संघ (स्वर्गीय राम अवतार सिंह) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट रविवार को ऊर्जा, उत्साह और युवा उमंग का प्रतीक बन गया। हजारीबाग झील परिसर से शुरू हुई दौड़ इस्लामिया स्कूल के मैदान में संपन्न हुई, जहां खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना ने सभी का मन मोह लिया।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी "सांसद तीर्थ दर्शन" महाअभियान के तहत तीर्थयात्रियों का चौतिसवां जत्था रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी के कोर्रा देवी मंडप से धूमधाम से रवाना हुआ। इस पुनीत कार्य से सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास को जबरदस्त समर्थन मिला और यहां आस्था का विशाल जन सैलाब उमड़ा। लोगों ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ तीर्थ यात्रियों के रवानगी के अवसर पर उनके साथ कदमताल करते हुए भक्तिभाव से नगर में पदयात्रा निकाला और स्थानीय मंदिरों में आशीर्वाद लेकर तीर्थ यात्रियों के कुशलता की कामना के साथ उन्हें चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया। इस यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया।
हजारीबाग | वार्ड नंबर 02 के मतदाताओं के लिए फ़हीमा स्कूल चौक, अल्फ़लाह कॉलोनी स्थित अल्फ़लाह हेल्प डेस्क पर रविवार को एक महत्वपूर्ण वोटर लिस्ट मैपिंग शिविर आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चले इस शिविर में बीएलओ सुनीता देवी ने मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया को सहज और सुचारू रूप से पूरा किया।
हजारीबाग। झारखंड की मिट्टी, यहां की भाषा और समाज की सच्चाई को केंद्र में रखकर बनी खोरठा फिल्म ‘द रेपिस्ट – अन्याय का चेहरा’ महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और अन्याय की कड़ी हकीकत को सामने लाती है। फिल्म यौन उत्पीड़न, गैंगरेप और दुष्कर्म जैसे गंभीर मुद्दों पर सीधी चोट करती है।
केरेडारी: चट्टी बारियातू कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने अपनी सीएसआर पहल के तहत बिरहोर कॉलोनी में 100 कंबलों का वितरण किया ! ताकि बिरहोर समुदाय को ठंड के मौसम में राहत मिल सके! कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रबंधन ने कहा कि स्थानीय जनता का सहयोग और कल्याण उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। पिछले वर्ष भी परियोजना ने चट्टी बारियातू, पागर, जोरदाग और पेटू के ग्रामीणों को 3500 कंबल तथा बिरहोर समुदाय को 100 कंबल प्रदान किए है ! जिससे हजारों लोगों को ठंड से सुरक्षा मिली! इस वर्ष की पहल के साथ परियोजना ने सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशील समुदायों के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्थानीय निवासियों ने इस सहयोग के लिए परियोजना टीम का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी पहलें लगातार जारी रहेंगी।
केरेडारी: अंचल अधिकारी केरेडारी रामरतन कुमार वर्णवाल की और से आपदा विभाग के निदेशानुसार बढ़ती ठंड और सर्दी से बचाव और जागरूकता हेतु केरेडारी चौक पर आम राहगीरों और फुटपाथ दुकानदारों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई! इस संदर्भ में
आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्री इश्तियाक अहमद के द्वारा कटकमदाग प्रखंड कार्यालय में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
1 hour and 34 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k