जिलाधिकारी का इंतजार करते रहे सत्याग्रह पर बैठे किसान-मजदूर
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत बारा विधान सभा क्षेत्र के गौहनिया नये बाई पास पर भारतीय किसान यूनियन(किसान)के सत्याग्रह में बैठे किसान शनिवार को पूरे दिन जिलाधिकारी का इंतजार करते रहे।कुछ दिन पहले किसानो को सूचना मिली थी कि शनिवार को डीएम बारा तहसील में समाधान दिवस पर जनसुनवाई करेगे।लेकिन पूरे दिन इंतजार करने के बाद अपराह्न दो बजे पता चला कि डीएम मुख्यमंत्री के प्रयागराज आगमन की तैयारी में व्यस्त है इसलिए समाधान दिवस में उनके आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। डीएम के न आने से किसान मायूस हो गये।निराश होकर किसानों ने कहा कि आगे बड़ा आन्दोलन करने के बाद ही न्याय मिल पायेगा।और बाद में यूनियन के पदाधिकारियो ने गांव-गांव में संगठन मजबूत करने और अगले सप्ताह गौहनिया में सत्याग्रह स्थल पर विशाल जनसभा करने का हाथ उठाकर शपथ लिया।उल्लेखनीय है कि भाकियू (किसान)का जल जीवन मिशन हर घर नल से जल में भ्रष्टाचार के खुलासे व गरीब मजदूरों की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने सहित कुल छह मुद्दों पर पिछले 19 दिनो से सत्याग्रह आन्दोलन चल रहा है।
सत्याग्रह आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल प्रभारी राजीव चन्देल ने कहा कि बारा तहसील प्रशासन किसानो- मजदूरों का सहयोग नहीं कर रहा है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम किसानो की उपेक्षा कर रही है।चन्देल ने आरोप लगाया कि एसडीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओ के विपरीत सरकार विरोधी कार्यो में संलिप्त है।किसानो मजदूरो की समस्याओ से एसडीएम का कोई लेना देना नही।मंडल अध्यक्ष मंजूराज आदिवासी ने कहा कि प्रशासन ने हमारी मांगे पूरी नही करेगा तो गौहनिया बाई पास पर जल्द ही हजारों किसान-मजदूर एकत्रित होंगे और रीवां राज पर चक्का जाम किया जायेगा। पिछले 19 दिन से सत्याग्रह कर रहे किसानों मजदूरो का धैर्य जवाब दे रहा है। शनिवार को भाकियू (औनू)की प्रदेश अध्यक्ष सुमन अवस्थी ने कहा कि उनका यूनियन पूरी टीम के साथ गौहनिया सत्याग्रह का समर्थन करेगा और जरूरत पड़ने पर रीवां राज मार्ग पर विशाल जनसभा के बाद चक्काजाम करने को बाध्य होगा।सत्याग्रह में भाकियू हरपाल गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भइया मिश्रा मंडल महासचिव धर्मेन्द्र सिंह पटेल मंडल उपाध्यक्ष मनोरमा आदिवासी जिला युवा मोर्चा बसंत बहादुर बिन्द जिला महासचिव बिहारी लाल प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष शंकरगढ अरुण सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ महिला मोर्चा सबिता आदिवासी पुष्पराज सिंह जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमारी सरिता भारतीय बलराम बंसल लाखन सिंह पटेल रणवीर सिंह पटेल रितेश सिंह विष्णु मिश्रा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।












7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k